लुधियानाः पूर्व मुख्यमंत्री चरणजीत सिंह चन्नी द्वारा शुरू की जवानी संभाल यात्रा आज गुरुद्वारा राड़ा साहिब पहुंचेगी। कांग्रेस के वरिष्ठ नेता गुरुद्वारे में नतमस्तक होने पहुंचेंगे, जिसके बाद एक रैली निकाली जाएगी।
कांग्रेस के वरिष्ठ नेताओं के साथ सचिन पायलट, गुरकीरत कोटली, पूर्व मंत्री भारत भूषण आशु और फतेहगढ़ साहिब के मौजूदा सांसद डॉ. अमर सिंह भी मौजूद रहेंगे। पूरी लीडरशिप के दोपहर 12 बजे तक पहुंचने की उम्मीद है। इस दौरान गुरुद्वारे के बाहर प्रशासन भी मुस्तैद खड़ा है।
आपको बता दें चरणजीत चन्नी ने 27 विधानसभा हलकों में साइकिल यात्रा निकालकर पार्टी हाईकमान के सामने अपनी पैठ दिखाने का प्रयास किया है। वहीं अब राजा वड़िंग भी इंसाफ मार्च के जरिए शक्ति प्रदर्शन कर सीएम फेस के लिए पार्टी नेतृत्व पर दबाव बनाने की रणनीति पर काम कर रहे है।

