JalandharJalandhar News: पूर्व PM इंदिरा गांधी की जयंती से पहले फटे पोस्टर,...

Jalandhar News: पूर्व PM इंदिरा गांधी की जयंती से पहले फटे पोस्टर, बेरी समर्थकों पर लगे आरोप, देखें वीडियो

WhatsApp Group Join Now
WhatsApp Channel Join Now

जालंधर, ENS: शहर के इंदिरा भवन में आज कांग्रेस पार्टी की ओर से देश की पहली महिला प्रधानमंत्री इंदिरा गांधी की 109वीं जयंती आज पार्टी की ओर से मनाई जा रही है। उनका जन्म 19 नवंबर 1917 को इलाहाबाद (अब प्रयागराज) में हुआ था। उन्होंने 1966 से 1977 तक और फिर 1980 से 1984 तक भारत के प्रधानमंत्री के रूप में कार्य किया। वहीं आज इंदिरा गांधी के जन्मदिवस पर स्टेशन के पास स्थित कांग्रेस की जगह पर गेट मैन की ओर से कांग्रेस वर्करों पर पोस्टर फाड़ने के आरोप लगाए गए। मामले की जानकारी देते हुए गेट मैन यशवीर कुमार ने कहा कि देर रात पोस्टर फाड़े गए और ताला तोड़ दिया गया।

आरोप है कि राजिंदर बेरी के वर्करों द्वारा घटना को अंजाम दिया गया। इस दौरान यशवीर ने रवि, सहित 3 लोगों पर गंभीर आरोप लगाए है। आरोप है कि तीनों उससे चाबी मांग रहे थे और उनके द्वारा जब चाबी नहीं दी गई तो उनके द्वारा ताले तोड़ दिए गए और पोस्टर फाड़ दिए गए है। वहीं इस मामले को लेकर जब राजिंदर बेरी से बात की गई तो उनका कहना है कि इस मामले में उन्हें कोई जानकारी नहीं है।

ऐसे में अगर कोई बात सामने आती है तो बनती कार्रवाई की जाएगी। इस दौरान राजिंदर बेरी ने कहा कि इंदिरा गांधी भारतीय राजनीति की सबसे प्रभावशाली शख्सियतों में से एक रही हैं। प्रधानमंत्री के तौर पर लिए गए उनके कई फैसलों की चर्चा आज भी होती है। उन्होंने 1966 से 1977 तक और फिर 1980 से 1984 तक देश की प्रधानमंत्री के रूप में जिम्मेदारी संभाली। इंदिरा गांधी ने देश की स्वतंत्रता के आंदोलन में भी बढ़-चढ़कर हिस्सा लिया था। बचपन में उन्होंने ‘बाल चरखा संघ’ की स्थापना की थी। इसके अलावा, 1930 के असहयोग आंदोलन के दौरान कांग्रेस की मदद के लिए बच्चों का संगठन ‘वानर सेना’ बनाया था।

बाद में 1942 के भारत छोड़ो आंदोलन में शामिल होने के कारण उन्हें गिरफ्तार कर जेल भेज दिया गया था। इंदिरा गांधी के बड़े फैसलों में साल 1969 में देश के 14 प्रमुख वाणिज्यिक बैंकों का राष्ट्रीयकरण शामिल है। इंदिरा गांधी ने 1960 के दशक के आखिरी वर्षों और 1970 के दशक की शुरुआत में हरित क्रांति को आगे बढ़ाने में महत्वपूर्ण योगदान दिया। इंदिरा गांधी के नेतृत्व में भारत ने 1971 के बांग्लादेश मुक्ति संग्राम में निर्णायक भूमिका निभाई थी। भारत के समर्थन और सैन्य हस्तक्षेप के बाद पूर्वी पाकिस्तान आजाद होकर बांग्लादेश के रूप में एक स्वतंत्र देश बना। इस घटनाक्रम ने अंतरराष्ट्रीय स्तर पर भी भारत की स्थिति को मजबूत किया। इंदिरा गांधी ने अपने राजनीतिक कार्यकाल में गरीब और वंचित तबके के विकास को प्राथमिकता दी।

इसी उद्देश्य से उन्होंने ‘गरीबी हटाओ’ का नारा दिया था। इस अभियान के तहत गरीबों के कल्याण और आर्थिक विकास से जुड़ी कई योजनाओं को आगे बढ़ाया गया। इंदिरा गांधी को साल 1971 में देश के सर्वोच्च नागरिक सम्मान ‘भारत रत्न’ से नवाजा गया था। इसके अलावा उन्हें कई राष्ट्रीय और अंतरराष्ट्रीय पुरस्कार भी मिले। इनमें 1972 में बांग्लादेश मुक्ति के लिए मेक्सिकन अकादमी पुरस्कार, 1973 में एफएओ का दूसरा वार्षिक पदक, 1953 में अमेरिकी मदर अवार्ड और 1971 में अर्जेंटीना की एनिमल प्रोटेक्शन सोसाइटी की ओर से डिप्लोमा ऑफ ऑनर शामिल हैं।

Disclaimer

All news on Encounter India are computer generated and provided by third party sources, so read and verify carefully. Encounter India will not be responsible for any issues.


Related Articles

Hot this week

Punjab News: चरणजीत चन्नी की साइकिल यात्रा आज पहुंचेगी गुरुद्वारा राड़ा साहिब, देखें वीडियो

लुधियानाः पूर्व मुख्यमंत्री चरणजीत सिंह चन्नी द्वारा शुरू की...

ग्रैप-3 हटने के बाद भी दिल्ली की हवा जहरीली, एम्स का AQI 354 दर्ज

नई दिल्लीः दिल्ली में ग्रैप-3 हटने के बाद प्रदूषण...

Punjab News: स्विफ्ट कार और ट्रैक्टर-ट्रॉली की टक्कर में कारोबारी की मौत

गुरदासपुरः फतेहगढ़ चूड़ियां में पुराने बस स्टैंड के पास...

Punjab News: सस्ते तेल का झांसा देकर ठगी को लेकर भिड़े रेहड़ी संचालक और ई-रिक्शा चालक

बठिंडाः जिले में शातिर ठग ने सस्ते रिफाइंड और...

Canada में युवक का जलती कार के अंदर मिला शव, टारगेट किलिंग का शक

ओटावाः कनाडा के ब्रिटिश कोलंबिया के लैंगली इलाके में...

Punjab News: चरणजीत चन्नी की साइकिल यात्रा आज पहुंचेगी गुरुद्वारा राड़ा साहिब, देखें वीडियो

लुधियानाः पूर्व मुख्यमंत्री चरणजीत सिंह चन्नी द्वारा शुरू की जवानी संभाल यात्रा आज गुरुद्वारा राड़ा साहिब पहुंचेगी। कांग्रेस के...

ग्रैप-3 हटने के बाद भी दिल्ली की हवा जहरीली, एम्स का AQI 354 दर्ज

नई दिल्लीः दिल्ली में ग्रैप-3 हटने के बाद प्रदूषण का स्तर फिर बढ़ने लगा है। केंद्रीय प्रदूषण नियंत्रण बोर्ड...

Punjab News: स्विफ्ट कार और ट्रैक्टर-ट्रॉली की टक्कर में कारोबारी की मौत

गुरदासपुरः फतेहगढ़ चूड़ियां में पुराने बस स्टैंड के पास दर्दनाक सड़क हादसा हो गया। मिली जानकारी के मुताबिक इकबाल...

Punjab News: सस्ते तेल का झांसा देकर ठगी को लेकर भिड़े रेहड़ी संचालक और ई-रिक्शा चालक

बठिंडाः जिले में शातिर ठग ने सस्ते रिफाइंड और सरसों के तेल की सप्लाई दिलाने का झांसा देकर रेहड़ी...