गुरदासपुरः फतेहगढ़ चूड़ियां में पुराने बस स्टैंड के पास दर्दनाक सड़क हादसा हो गया। मिली जानकारी के मुताबिक इकबाल सिंह अपनी स्विफ्ट कार में रविदास चौक से पुराने स्टैंड जा रहे थे। इस दौरान उनकी कार मजीठा रोड की तरफ से आ रही एक ट्रैक्टर-ट्रॉली से टकरा गई। टक्कर इतनी जोरदार थी कि ट्रैक्टर-ट्रॉली उनकी कार को काफी दूर तक घसीटते हुए ले गई, जिससे इकबाल सिंह गंभीर रूप से घायल हो गए।
एक्सीडेंट के बाद उन्हें इलाज के लिए हॉस्पिटल ले जाया जा रहा था लेकिन रास्ते में ही उनकी मौत हो गई। इस हादसे में शहर के मशहूर कारोबारी और इकबाल टीवी सेंटर के मालिक इकबाल सिंह की मौत हो गई। इस घटना के बाद पूरे इलाके में शोक की लहर दौड़ गई है। इकबाल सिंह की अचानक मौत की खबर मिलते ही बिजनेस कम्युनिटी और शहर के लोगों में दुख की लहर दौड़ गई। लोग परिवार के साथ अपना दुख बांट रहे हैं।

