BathindaPunjab News: सस्ते तेल का झांसा देकर ठगी को लेकर भिड़े रेहड़ी...

Punjab News: सस्ते तेल का झांसा देकर ठगी को लेकर भिड़े रेहड़ी संचालक और ई-रिक्शा चालक

WhatsApp Group Join Now
WhatsApp Channel Join Now

बठिंडाः जिले में शातिर ठग ने सस्ते रिफाइंड और सरसों के तेल की सप्लाई दिलाने का झांसा देकर रेहड़ी संचालक से 10 हजार रुपए ठग लिए। आरोपी ने ई-रिक्शा चालक को भी फंसाकर दोनों को आपस में उलझा दिया। हैरानी की बात यह रही कि ठगी के शिकार दोनों लोग शिकायत दर्ज करवाने थाना कोतवाली पहुंचे, जहां उनकी मुलाकात हुई। वारदात सीसीटीवी कैमरे में कैद हो गई है। दरअसल, घटना की शुरुआत ठंडी सड़क स्थित थाना कैनाल के पास से हुई। यहां कमल सिंह फूड की रेहड़ी लगाता है। ई-रिक्शा में सवार होकर आए एक अज्ञात व्यक्ति ने रेहड़ी चालक से बातचीत शुरू की। ठग ने खुद को हरियाणा का निवासी बताते हुए कहा कि वह रिफाइंड, सरसों के तेल और बेसन की सप्लाई का काम करता है।

उसने रेहड़ी चालक को झांसा दिया कि वह शहर के बड़े होलसेलरों से उसे बाजार भाव से 40 प्रतिशत कम कीमत पर राशन दिलवा सकता है। ठग ने शर्त रखी कि वह अपने साथ किसी लेबर वाले को भेज दे, ताकि वह होलसेलर को उसे अपनी फर्म का आदमी बता सके। लेबर न होने के कारण रेहड़ी चालक खुद ही उसके साथ जाने को तैयार हो गया। रेहड़ी चालक, ठग और पहला ई-रिक्शा चालक तीनों रेलवे रोड की तरफ चल पड़े। रेलवे रोड पर पहुंचकर ठग ने यह कहकर रेहड़ी चालक को वहां उतार दिया कि यह ई-रिक्शा किसी लाला की फर्म में लगा हुआ है।

कुछ देर बाद ठग एक नया ई-रिक्शा लेकर लौटा और रेहड़ी चालक को साथ बिठाकर गांधी मार्केट पहुंच गया। गांधी मार्केट में ठग ने रेहड़ी चालक से सामान लाने के लिए 10 हजार रुपए मांगे। रेहड़ी चालक ने सीधे पैसे देने से इनकार कर दिया। इस पर शातिर ठग ने नया पैंतरा खेला। उसने ई-रिक्शा की चाबी रेहड़ी चालक को सौंप दी और कहा कि वह ई-रिक्शा अपने पास खड़ा रखे और 10 हजार रुपए इस ई-रिक्शा चालक को दे दे। उसने ई-रिक्शा चालक को सामान उठवाने और दिहाड़ी के तौर पर 500 रुपए देने का लालच देकर अपने साथ चलने को मना लिया।

रेहड़ी चालक ने भरोसे में आकर ई-रिक्शा चालक को 10 हजार रुपए थमा दिए। गांधी मार्केट की गलियों में जाने के बाद ठग ने ई-रिक्शा चालक को भी अपने जाल में फंसा लिया। ठग ने किसी व्यक्ति से ई-रिक्शा चालक की फोन पर बात कराई। फोन पर बात करने वाले ने खुद को वही रेहड़ी चालक बताया और कहा कि वह 10 हजार रुपए साथ आए व्यक्ति (ठग) को दे दे। फोन पर आवाज सुनकर ई-रिक्शा चालक ने 10 हजार रुपए ठग को दे दिए। इसके बाद ठग ने उसे सामने से बिल लाने के लिए भेज दिया और खुद नकदी लेकर रफूचक्कर हो गया।

काफी देर इंतजार करने के बाद जब कोई नहीं लौटा, तो रेहड़ी चालक ई-रिक्शा लेकर थाना कैनाल पहुंचा। उसे घटनास्थल गांधी मार्केट होने के कारण थाना कोतवाली भेज दिया गया। जब रेहड़ी चालक कोतवाली पहुंचा, तो वहां ई-रिक्शा चालक पहले से ही शिकायत दर्ज करवा रहा था। दोनों के बीच थाने में बहस शुरू हो गई, लेकिन जब पुलिस ने गांधी मार्केट के सीसीटीवी फुटेज खंगाले, तो ठग की पूरी साजिश बेनकाब हो गई। पुलिस अब फुटेज के आधार पर आरोपी की तलाश कर रही है।

Disclaimer

All news on Encounter India are computer generated and provided by third party sources, so read and verify carefully. Encounter India will not be responsible for any issues.


Related Articles

Hot this week

ग्रैप-3 हटने के बाद भी दिल्ली की हवा जहरीली, एम्स का AQI 354 दर्ज

नई दिल्लीः दिल्ली में ग्रैप-3 हटने के बाद प्रदूषण...

Punjab News: स्विफ्ट कार और ट्रैक्टर-ट्रॉली की टक्कर में कारोबारी की मौत

गुरदासपुरः फतेहगढ़ चूड़ियां में पुराने बस स्टैंड के पास...

Canada में युवक का जलती कार के अंदर मिला शव, टारगेट किलिंग का शक

ओटावाः कनाडा के ब्रिटिश कोलंबिया के लैंगली इलाके में...

कड़ाके की ठंडः लाहुल-स्पीति में माइनस में पहुंचा तापमान, देखें वीडियो

शिमलाः हिमाचल प्रदेश में हाल ही में बर्फबारी से...

Punjab News: गोली मारकर दोस्त का किया कत्ल

पटियाला: शहर के न्यू मोती बाग पैलेस के पास...

ग्रैप-3 हटने के बाद भी दिल्ली की हवा जहरीली, एम्स का AQI 354 दर्ज

नई दिल्लीः दिल्ली में ग्रैप-3 हटने के बाद प्रदूषण का स्तर फिर बढ़ने लगा है। केंद्रीय प्रदूषण नियंत्रण बोर्ड...

Punjab News: स्विफ्ट कार और ट्रैक्टर-ट्रॉली की टक्कर में कारोबारी की मौत

गुरदासपुरः फतेहगढ़ चूड़ियां में पुराने बस स्टैंड के पास दर्दनाक सड़क हादसा हो गया। मिली जानकारी के मुताबिक इकबाल...

Canada में युवक का जलती कार के अंदर मिला शव, टारगेट किलिंग का शक

ओटावाः कनाडा के ब्रिटिश कोलंबिया के लैंगली इलाके में दर्दनाक घटना सामने आई है। एक जलती हुई कार के...

कड़ाके की ठंडः लाहुल-स्पीति में माइनस में पहुंचा तापमान, देखें वीडियो

शिमलाः हिमाचल प्रदेश में हाल ही में बर्फबारी से ठंड बढ़ गई है। सुबह-शाम और रात को कड़ाके की...