JalandharJalandhar News: लुटेरों का आतंक, महिला की बालियां छीनकर लुटेरे फरार, देखें...

Jalandhar News: लुटेरों का आतंक, महिला की बालियां छीनकर लुटेरे फरार, देखें वीडियो

WhatsApp Group Join Now
WhatsApp Channel Join Now

जालंधर, ENS: महानगर में लुटेरों का आतंक थमने का नाम नहीं ले रहा। ताजा मामला लद्देवाली में स्नेचिंग का सामने आया है, जहां बुजुर्ग महिला को स्नेचरों ने निशाना बनाया। दरअसल, महिला दुकान से सामान खरीदकर घर वापिस लौट रही थी। इस दौरान स्नेचरों ने रेकी करते हुए महिला के कान से सोने की बालियां झपटकर फरार हो गए। घटना वहां लगे सीसीटीवी कैमरे में कैद हो गई।

सीसीटीवी फुटेज के अनुसार वारदात के दौरान महिला ने लुटेरे को रोकने के लिए डस्टबिन भी मारा। लेकिन लुटेरा वारदात को अंजाम देने में कामयाब कामयाब हो गया। सीसीटीवी फुटेज में देखा जा सकता है कि आरोपी पहले महिला को क्रॉस करता हुआ निकल जाता है। जिसके बाद वह कुछ दूरी से वापिस लौटता है और महिला के कानों की बालियां छीनकर फरार हो जाता है। हैरानी की बात यह है कि घटना के दौरान मौजूद लोग खड़े तमाशा देखते रहे और बाइक सवार को पकड़ने की जगह पीछे हट गए। इस घटना में महिला घायल हो गई।

महिला को उपचार के लिए अस्पताल ले जाया गया, जहां डॉक्टरों द्वारा महिला के कान पर 6 टांके लगाए गए। घटना की शिकायत परिवार द्वारा थाना रामामंडी की पुलिस को दे दी गई है। मौके पर पहुंची पुलिस फरार लुटेरे को पकड़ने के लिए गलियों के सीसीटीवी कैमरों को खंगालने में जुटी हुई है। सरेआम स्नेचरों द्वारा वारदातों को अंजाम दिए जाने को लेकर लोगों में भारी रोष है।

लोगों का कहना है कि चोरी और स्नेचिंग की वारदाते इतनी बढ़ गई है कि अब घरों से निकलना भी मुश्किल हो गया। पुलिस द्वारा आरोपी को पकड़ने का आश्वासन दिया गया है। बता दें कि बीते दिन बस स्टैंड के पास बैंक के बाहर से चोर बुलेट बाइक लेकर फरार हो गए, अभी तक पुलिस उस केस को नहीं सुलझा पाई है। ऐसे में अब स्नेचिंग की घटना सामने आ गई है।

Disclaimer

All news on Encounter India are computer generated and provided by third party sources, so read and verify carefully. Encounter India will not be responsible for any issues.

Related Articles

Hot this week

Punjab News: ज्वैलर्स शॉप पर युवक को हिप्नोटाइज कर ढोंगी बाबा उड़ाए 1 लाख के गहने, देखें वीडियो

लुधियानाः ताजपुर रोड स्थित सीजे ज्वैलर्स में ठगी का...

लश्कर कमांडर भट का सरेंडर से इनकार, बोला- मुझे अल्लाह से मिलना है

श्रीनगरः जम्मू-कश्मीर के कुलगाम जिले में बुधवार को सुरक्षाबलों...

Punjab News: पुलिस कमिश्नर ने पुलिस स्टेशन का औचक निरीक्षण, सुरक्षा व्यवस्था का लिया जायजा, देखें वीडियो

कहा- ड्यूटी में लापरवाही बर्दाश्त नहीं की जाएगी, अच्छा काम करने वाले कर्मियों को किया जाएगा पुरस्कृत अमृतसरः शहर में...

Punjab News: ज्वैलर्स शॉप पर युवक को हिप्नोटाइज कर ढोंगी बाबा उड़ाए 1 लाख के गहने, देखें वीडियो

लुधियानाः ताजपुर रोड स्थित सीजे ज्वैलर्स में ठगी का एक हैरान कर देने वाला सीसीटीवी फुटेज सामने आया है।...

फायर ब्रिगेड की गाड़ी खाई में गिरने से घायल कर्मियों को अस्पताल मिलने पहुंचे मुख्यमंत्री सैनी, देखें वीडियो

पंचकूलाः मुख्यमंत्री के काफिले में शामिल फायर ब्रिगेड की गाड़ी खाई में गिरने से घायल दो कर्मियों को देर...

Punjab News: कांग्रेसी नेता पर युवक पर हुआ जानलेवा हमला, FIR के बाद भी आरोपी होटलों में कर रहे मस्ती, देखें वीडियो

लुधियानाः ढोलेवाल पुल के पास हुए एक जानलेवा हमले के मामले में पीड़ित परिवार ने लुधियाना के थाना डिवीजन...