जालंधर (Ens): लवली प्रोफेशनल यूनिवर्सिटी (एलपीयू) के इंटर-स्कूल यूथ फेस्टिवल ‘स्पेक्ट्रा 2026’ के 19वें संस्करण में 27 स्कूलों के 2,500 से अधिक प्रतिभागियों ने हिस्सा लिया। तीन दिनों तक चले इस आयोजन में टेलेंट, क्रिएटिविटी और कल्चर देखने को मिला। 35 अलग-अलग श्रेणियों में आयोजित इस फेस्टिवल ने स्कूली छात्रों को अपनी क्रिएटिविटी, एकेडमिक स्किल्स और कल्चर को प्रदर्शित करने के लिए एक बेहतरीन मंच प्रदान किया। साथ ही, छात्रों को अन्य स्कूलों के साथ बेहतरीन प्रतियोगिता करने का मौका भी मिला।

रंगोली प्रतियोगिता में पारंपरिक डिजाइनों की बारीकियों से लेकर, वाद-विवाद प्रतियोगिता में विचारों के गहन आदान-प्रदान तक; और ‘कल, आज और कल’ थीम पर आधारित नाटक प्रतियोगिता (स्किट) के जरिए अतीत, वर्तमान और भविष्य की प्रस्तुतियों तक—प्रतिभागियों ने रचनात्मक अभिव्यक्ति के विभिन्न तरीको को पेश किया। शास्त्रीय गायन (क्लासिकल वोकल सोलो) प्रतियोगिता में भारतीय शास्त्रीय संगीत की समृद्धि देखने को मिली, जबकि माइम (मूक अभिनय) और मिमिक्री के जरिए प्रतिभागियों ने अपने हाव-भाव, इशारों, हास्य और कहानी कहने की कला से दर्शकों को मंत्रमुग्ध कर दिया।

संसद सदस्य (राज्यसभा) और एलपीयू के संस्थापक चांसलर डॉ. अशोक कुमार मित्तल ने युवा प्रतिभागियों को अपनी क्षमताओं को पहचानने, अपने जुनून को आगे बढ़ाने और खुद के नए आयाम खोजने के लिए मिलने वाले हर अवसर का लाभ उठाने के लिए प्रोत्साहित किया। पढ़ाई-लिखाई के अलावा अन्य अनुभवों के महत्व पर जोर देते हुए, डॉ. मित्तल ने एलपीयू के उस विजन को साझा किया, जिसका उद्देश्य ऐसे आत्मविश्वासी, अपनी बात स्पष्ट रूप से रखने वाले और ओवरऑल व्यक्तित्व वाले लोगों को तैयार करना है, जो नई संभावनाओं को तलाश सकें और दुनिया में अपनी पहचान बना सकें।
2027 के लिए प्रवेश प्रक्रिया शुरू हो चुकी है, इसलिए इच्छुक छात्र एलपीयू नेस्ट 2027 के माध्यम से आवेदन कर सकते हैं और अधिकतम स्कॉलरशिप का लाभ उठा सकते हैं। एलपीयू की 25 साल पुरानी विरासत का हिस्सा बनें और एक ऐसी शिक्षा का अनुभव करें, जहाँ अवसर क्लासरूम से कहीं आगे तक जाते हैं, प्रतिभाओं को एक मंच मिलता है, और हर छात्र अपनी क्षमताओं को पूरी तरह से पहचान सकता है।
