नई दिल्ली: अमेरिका के राष्ट्रपति जेडी वेंस ने साल 2028 में जो राष्ट्रपति पद के लिए चुनाव होने वाले हैं उसे लेकर बड़ा बयान दिया है। उन्होंने इस बारे में कहा कि वो राष्ट्रपति पद का चुनाव लड़ेंगे या फिर नहीं इस पर वो अगले साल किसी भी समय फैसाल लेंगे। एक इंटरव्यू में उन्होंने यह नहीं बताया कि वह कब तक फैसला लेंगे परंतु संकेत दिया है कि उन्हें कोई भी जल्दी नहीं है। वेंस ने कहा कि – ‘मैंने अभी कोई फैसला नहीं लिया है। हम अगले साल किसी भी समय इस पर विचार करेंगे’।
वेंस ने यह बयान उस समय दिया है जब मिडटर्म चुनावों में राष्ट्रपति डोनाल्ट ट्रंप और रिपब्लिकन पार्टी को करारी हार का सामना करना पड़ा है। वेंस के करीबी लोगों ने एक न्यूज चैनल को बताया कि नवंबर के चुनावों से 2028 के लिए उनके फैसले लेने के लिए समय सीमा पर कोई असर नहीं पड़ा है। ऐसे में यह माना जा रहा है कि वह चुनाव लड़ सकते हैं परंतु उनके सहयोगियों का यह मानना है कि आखिरी फैसले ले में अभी वेंस को कुछ समय लग सकता है।
राष्ट्रपति बन सकते हैं वेंस
वेंस के राष्ट्रपति बनने की संभावनाओं पर अटकलें उस समय शुरु हुई थी जब राष्ट्रपति ट्रंप ने उन्हें 2024 को चुनाव के लिए अपना रनिंग मेट चुना था। इस चुनाव ने वेंस को अमेरिका के इतिहास के सबसे कम उम्र के उपराष्ट्रपति बनने का मौका मिला। अपने कार्यकाल के दौरान वेंस ने बहुत ही सावधानी से अपनी राजनीतिक महत्वाकांक्षाओं पर बात करने से परहेज किया है।
मिडटर्म चुनावों के दौरान भी उन्होंने ऐसा ही किया जब उनके समर्थक अक्सर उनके चुनावी भाषाओं के बीच उन्हें 2028 में चुनाव लड़ने के लिए कहते थे। वेंस का हमेशा यही जवाब होता था कि रिपब्लिकन पार्टी के नवंबर के मौजूदा चुनावों पर ध्यान देना चाहिए। वहीं जब मिडटर्म चुनाव बीत चुके हैं और रिपब्लिकन पार्टी अपनी पिछली हार को पीछे छोड़कर आगे बढाना चाहती है। ऐसे में जब उनके सामने अगला बड़ा चुनाव 2028 का राष्ट्रपति चुनाव है।
ईरान युद्ध पर बोले जेडी वेंस
वहीं जेडी वेंस ने एक इंटरव्यू मे ईरान के साथ चल रहे युद्ध पर भी बयान दिया है। उन्होंन ेकहा कि युद्ध के कारण से कीमत चुकानी पड़ी है परंतु उन्होंने कहा कि इससे ट्रंप के साथ उनके रिश्तों पर कोई भी असर नहीं पड़ेगा। ट्रंप संघर्ष को कभी न खत्म होने वाला युद्ध नहीं बनने देंगे। उन्होंने यह भी कहा है कि प्रशासन इस युद्ध को दो साल तक चलने वाला मामला भी नहीं बनने देंगे ।
