सासंद चन्नी की साईकिल यात्रा पर भाजपा का पलटवार, गठबंधन पर कही ये बात
जालंधर, ENS: अब से ठीक 5 साल पहले सोनिया गांधी और उनके बच्चों पर कैप्टन अमरिंदर सिंह ने 7 पन्नों का पत्र लिखकर कांग्रेस छोड़ दी थी। आरोप लगाया कि उन्हें पंजाब के मुख्यमंत्री पद से हटाने के लिए आधी रात को साजिश रची गई। इसके बाद वह बीजेपी में शामिल हो गए और अब सीधे सोमवार को दिल्ली में सोनिया गांधी के संस्मरण बिलॉगिंग: अ जर्नी ऑफ लव के विमोचन कार्यक्रम में सबसे आगे की पंक्ति में बैठे थे। वहीं कैप्टन अमरिंदर सिंह के सोनियां गांधी की बुक रिलीज प्रोग्राम में शामिल होने को लेकर राजनीतिक गरमा गई है।
वहीं इस मामले को लेकर भाजपा के पूर्व मंत्री मनोरंजन कालिया का बयान सामने आया है। उन्होंने कहा कि वह बुक रिलीज प्रोग्राम में शामिल होने के लिए गए थे। वहीं कांग्रेस में शामिल होने पर कैप्टन अमरिंदर सिंह ने खुद ही मना कर दिया था। कैप्टन ने कहाकि कांग्रेस में जाने का उनका कोई इरादा नहीं है, लेकिन समाजिक रिलेशन होने के कारण वह प्रोग्राम में शामिल होने गए थे। कैप्टन अमरिंदर सिंह ने साफ किया है कि उनका कांग्रेस में वापिस जाने का कोई इरादा नहीं है। वहीं सासंद चरणजीत सिंह चन्नी की साईकिल यात्रा पर कालिया ने कहा कि पंजाब में नशे को खत्म करने के लिए देश के गृहमंत्री अमित शाह और राष्ट्रीय अध्यक्ष नीतिन नबीन ने शुरू की थी। ऐसे में पूर्व मुख्यमंत्री चन्नी ने नकल करते हुए साईकिल यात्रा शुरू की है।
पंजाब की जवानी बचाओं यात्रा के दौरान कालिया ने कहा कि चन्नी कह रहे है कि पंजाब में भुक्की और अफीम की खेती होनी चाहिए। ऐसे में कालिया ने चन्नी से पूछा कि क्या भुक्की और अफीम पर लोगों को लगाना चाहते है। पंजाब के लोगों को एक नशे से निकालकर दूसरे नशे में वह लगाना चाहते है। वहीं नीतिन नबीन के जालंधर दौरे पर कालिया ने कहा कि वह गुरु रविदास जी के 650वीं जयंती के अवसर पर बल्लां से यात्रा को हरी झंडी दिखाएंगे। यह यात्रा 5 दिन तक पंजाब में रहेंगी और इसका समापन काशी में होगा। वहीं आप पार्टी द्वारा उम्मीदवारों की सूची जारी होने पर कहा कि भाजपा भी जल्द उम्मीदवारों की सूची जारी करेंगी। ऐसे में गठबंधन को लेकर कालिया ने जब-जब गठबंधन हुआ पंजाब में अमन शांति आई और पंजाब को बल मिला। नीतिन नबीन ने भी कहा कि पंजाब में एनडीए की सरकार बनेंगी।
बता दें कि सोनियां गांधी के कार्यक्रम में मौजूद एकमात्र भाजपा नेता कैप्टन अमरिंदर सिंह को मंच से राहुल गांधी ने खास तौर पर पहचाना और उन्हें अपने परिवार की कहानी के केंद्र में ला खड़ा किया। 84 वर्षीय अमरिंदर से बाद में यह सवाल पूछा गया कि क्या वह 2027 के पंजाब विधानसभा चुनावों से पहले कांग्रेस में वापस आ सकते हैं। उन्होंने इससे इनकार करते हुए कहा, “हम यहां एक सामाजिक कार्यक्रम के लिए आए हैं। इसमें राजनीतिक मुद्दे कहां से आ गए?” राहुल की कहानी पर अमरिंदर ने बाद में कहा कि उन्हें ठीक-ठीक याद नहीं कि वे किस समय की बात कर रहे थे, “(राजीव गांधी के साथ) कई बार बातचीत हुई थी।”
जब उनसे पूछा गया कि क्या पार्टी में वापस लौटने को लेकर कोई बातचीत हुई है तो अमरिंदर ने कहा, “मैं इस परिवार को कई सालों से जानता हूं। हमारे बीच बहुत करीबी रिश्ता है… किसी ने मुझसे कभी यह नहीं पूछा कि मुझे उनके साथ जुड़ना चाहिए या नहीं। उनके साथ मेरी बातचीत पूरी तरह से सामाजिक रही है। उन्होंने न तो कभी मुझसे अपने साथ जुड़ने के लिए कहा है और न ही ऐसा न करने की कोई सलाह दी है।”
उन्होंने कहा कि उन्हें निमंत्रण मिला था, इसलिए वे बस शिष्टाचार निभा रहे थे। उन्होंने बताया, “जब मैंने अपनी किताबें लॉन्च कीं तो सोनिया जी तीन लॉन्च कार्यक्रमों में शामिल हुई थीं।” उन्होंने आगे कहा, “कई अन्य देशों में लोग अपनी राजनीतिक विचारधारा से अलग हटकर भी आपस में सामाजिक संबंध बनाए रखते हैं।”
