जालंधर, ENS: महानगर में चोरों का आतंक लगातार बढ़ रहा है। वहीं ताजा मामला बस स्टैंड के पास स्थित बैंक के बाहर चोरी का सामने आया है। जहां निहंग बाणे में आए 2 युवक बुलेट बाइक चोरी करके फरार हो गए। घटना की वारदात बैंक के बाहर लगे सीसीटीवी कैमरों में कैद हो गई। कैमरों में दिखाई दे रहा है कि निहंग बाणे में आए दो युवक पहले बुलेट बाइक के पास घूम रहे थे।
पहले उन्होंने बाइक के पास रैकी की, दिखा कि बुलेट पर चाबी लगी देखी तो वह फोन पर बात करने का बहाना लगाने लगा, इसके बाद मौका मिलते ही बाइक चोरी कर फरार हो गया। पीड़ित यक्श निवासी जालंधर ने पुलिस को दी शिकायत में बताया कि वह अपनी बुलेट मोटरसाइकिल नं. PB08-FM-6630, रंग काला पर सवार हो कर बस स्टैंड के पास स्थित कोटक महिंद्रा बैंक गया था। तभी बैंक के सामने बाइक खड़ी कर अंदर चला गया। लेकिन बाइक में चाबी लगी रह गई। जब वह वापिस आया और देखा तो बाइक वहां से गायब था।
पीड़ित के अनुसार घटना सोमवार सुबह करीब 10:30 बजे की है। पीड़ित ने अपनी मोटरसाइकिल खड़ी कर अंदर चला गयाथा, लेकिन चाबी बाइक में ही रह गई थी। इसके बाद जब वह दोपहर करीब 1:15 बजे वापस लौटा, तो उसने देखा कि उसकी बुलेट मोटरसाइकिल वहां से गायब थी। पीड़ित ने आसपास काफी तलाश की और लोगों से पूछताछ की, लेकिन मोटरसाइकिल का कोई सुराग नहीं मिला। पीड़ित के अनुसार, चोरी हुई बुलेट मोटरसाइकिल के अंदर ही उसके जरूरी कागजात भी रखे हुए थे।
पीड़ित ने थाना बारादरी पुलिस को चोरी की सूचना दे दी है। पुलिस ने मौके पर लगे सीसीटीवी कैमरों की फुटेज को खंगालना शुरू कर दिया गया है। वहीं एसीपी सेंट्रल राजेश ठाकुर ने बताया कि चोरी की घटना की सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंच गई थी। जल्द ही आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया जाएगा।
