LudhianaPunjab News: पटाखा गिरने से भड़की चिंगारी, 9 दुकानें जलकर राख, देखें...

Punjab News: पटाखा गिरने से भड़की चिंगारी, 9 दुकानें जलकर राख, देखें वीडियो

WhatsApp Group Join Now
WhatsApp Channel Join Now

लुधियानाः ढंडारी खुर्द स्थित सब्जी मंडी में देर रात भीषण आग लग गई। आग की चपेट में आने से 9 दुकानें पूरी तरह जलकर राख हो गईं। इन दुकानों में कुछ रजाई, गद्दों की दुकानें थी। वहीं कुछ कबाड़ियों की दुकानें थे। इसी तरह सब्जी और फलों की रेहड़ियां व दुकानें थीं जो जलकर राख हो गई। आग से दुकानदारों का काफी सामान जलकर नष्ट हो गया। जानकारी के मुताबिक, रात करीब 10:30 बजे अचानक आसमान से कोई पटाखा मंडी में गिरा।

इसके बाद एक रजाई की दुकान में आग लग गई। देखते ही देखते आग ने आसपास की दुकानों को भी अपनी चपेट में ले लिया। आग की लपटें उठती देख मंडी में मौजूद लोगों ने शोर मचाना शुरू कर दिया। लोगों ने खुद आग बुझाने का प्रयास किया, लेकिन आग तेजी से फैलती देख दमकल विभाग को सूचना दी गई। आग की लपटें दूर-दूर से नजर आई। लोगों की भीड़ को काबू करने के लिए पुलिस बल भी मौके पर पहुंचा। सूचना मिलने पर फायर ब्रिगेड की गाड़ियां मौके पर पहुंचीं।

दमकल कर्मियों ने करीब 45 मिनट तक मशक्कत कर आग पर काबू पाया। दीपावली की रात कैलाश नगर इलाके में एक कबाड़ की दुकान में अचानक भीषण आग लग गई। आग इतनी भयानक थी कि देखते ही देखते ऊंची-ऊंची लपटें उठने लगीं। आग की चपेट में आने से दुकान में रखा लाखों रुपये का कबाड़ और अन्य सामान जलकर राख हो गया। घटना की सूचना मिलते ही फायर ब्रिगेड की टीम तुरंत मौके पर पहुंची। दमकल कर्मियों ने कड़ी मशक्कत करते हुए आग पर काबू पाया। गनीमत रही कि इस हादसे में कोई जानी नुकसान नहीं हुआ। हालांकि, आग लगने से दुकान में रखा सामान पूरी तरह जलकर नष्ट हो गया।

Disclaimer

All news on Encounter India are computer generated and provided by third party sources, so read and verify carefully. Encounter India will not be responsible for any issues.

Related Articles

Hot this week

न्यायमूर्ति हरसिमरन सिंह सेठी ने विधिक सेवा दिवस पर विशेष प्रचार वाहन किया रवाना

चण्डीगढ: हरियाणा राज्य विधिक सेवा दिवस के अवसर पर...

भगवंत मान सरकार के द्वारा डिजिटल शिक्षा में किया जा रहा ऐतिहासिक विस्तार

चंडीगढ़: मुख्यमंत्री भगवंत सिंह मान के नेतृत्व वाली पंजाब...

Punjab News: पटाखे ने छीनी 3 पीढ़ियों की खुशियां, कारोबारी के इकलौते बेटे की मौत

लुधियानाः दिवाली पर्व पर जहां लोगों खुशियां मना रहें...

Jalandhar के पड़ोसी शहर में विश्वकर्मा मंदिर में नतमस्तक हुए CM Nayab Saini, किया ऐलान, देखें वीडियो

फगवाड़ाः शहर में 116 साल पुराने ऐतिहासिक शिरोमणि श्री...

Punjab News: Burger King और KFC के खिलाफ सेहत विभाग की कार्रवाई, मिली खामियां, देखें वीडियो

फिरोजपुरः सेहत सुरक्षा विभाग की ओर से मिल रही...

न्यायमूर्ति हरसिमरन सिंह सेठी ने विधिक सेवा दिवस पर विशेष प्रचार वाहन किया रवाना

चण्डीगढ: हरियाणा राज्य विधिक सेवा दिवस के अवसर पर न्यायाधीश, पंजाब एवं हरियाणा उच्च न्यायालय तथा कार्यकारी अध्यक्ष, हरियाणा...

भगवंत मान सरकार के द्वारा डिजिटल शिक्षा में किया जा रहा ऐतिहासिक विस्तार

चंडीगढ़: मुख्यमंत्री भगवंत सिंह मान के नेतृत्व वाली पंजाब सरकार अपने प्रमुख कार्यक्रम 'शिक्षा क्रांति' के तहत प्रदेश भर...

Punjab News: पटाखे ने छीनी 3 पीढ़ियों की खुशियां, कारोबारी के इकलौते बेटे की मौत

लुधियानाः दिवाली पर्व पर जहां लोगों खुशियां मना रहें थे, वहीं जगराओं के कस्बा गुरुसर सुधार नई आबादी अकालगढ़...

Jalandhar के पड़ोसी शहर में विश्वकर्मा मंदिर में नतमस्तक हुए CM Nayab Saini, किया ऐलान, देखें वीडियो

फगवाड़ाः शहर में 116 साल पुराने ऐतिहासिक शिरोमणि श्री विश्वकर्मा मंदिर में विश्वकर्मा पूजा महोत्सव का भव्य आयोजन किया...