Unaविवादित भूमि की निशानदेही के दौरान दो पक्षों में मारपीट, केस दर्ज

विवादित भूमि की निशानदेही के दौरान दो पक्षों में मारपीट, केस दर्ज

WhatsApp Group Join Now
WhatsApp Channel Join Now

जमीन विवाद ने पकड़ा तूल, महिला और उसके बेटे सहित दोनों पक्षों ने लगाए मारपीट के आरोप

ऊना। हरोली थाना क्षेत्र के धर्मपुर में विवादित भूमि की निशानदेही के दौरान दो पक्षों के बीच मारपीट का मामला सामने आया है। घटना को लेकर दोनों पक्षों ने एक-दूसरे के खिलाफ पुलिस में शिकायत दर्ज करवाई है। पुलिस ने दोनों पक्षों की शिकायतों के आधार पर भारतीय न्याय संहिता (BNS) की संबंधित धाराओं के तहत अलग-अलग मामले दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।

पुलिस के अनुसार, पहले पक्ष की कुन्ता देवी पत्नी स्वर्गीय बख्शीश निवासी वार्ड नंबर-2 धर्मपुर ने आरोप लगाया है कि 5 नवंबर को विवादित भूमि की निशानदेही के दौरान दूसरे पक्ष के बलविन्द्र सिंह, सरोज, सुनील कुमार, रीना देवी और हन्नी ने उनके तथा उनके बेटे के साथ मारपीट की। शिकायतकर्ता के अनुसार, इस दौरान उन्हें चोटें आई हैं। वहीं, दूसरे पक्ष की सरोज पत्नी मदन लाल निवासी धर्मपुर ने अपनी शिकायत में आरोप लगाया है कि निशानदेही के दौरान रजिन्द्र कुमार, कुन्ता देवी, सेठी लाल, संदीप कुमार, फिना, रजनी, रितू और बवली ने उनके तथा उनके पति के साथ मारपीट की। पुलिस ने दोनों पक्षों की शिकायतों को लेकर अलग-अलग मुकदमे दर्ज किए हैं। मामले की जांच जारी है।

Disclaimer

All news on Encounter India are computer generated and provided by third party sources, so read and verify carefully. Encounter India will not be responsible for any issues.

Related Articles

Hot this week

विवाहिता की जहरीली चीज निगलने से मौत, सुसरालजनों पर हत्या का आरोप

हिसारः फतेहाबाद के बैजलपुर रोड निवासी विवाहिता नेहा की...

Punjab News: सरपंच सुखविंदर कौर सहित पंचायत और सैकड़ों परिवारों ने थामा ‘आप’ का दामन

फगवाड़ा/राजेश कुमारः हलका फगवाड़ा के गांव मस्त नगर में...

30 लाख दीपों से जगमग होगी श्रीराम नगरी अयोध्या, दीपोत्सव पर बनेगा नया विश्व रिकॉर्ड

अयोध्याः मर्यादा पुरुषोत्तम प्रभु श्रीराम की पावन नगरी अयोध्या...

क्या भारत में होने वाली SCO Meeting में शामिल होगा पाकिस्तान? पीएम शहबाज का आया बयान

नई दिल्ली: भारत में होने वाले शंघाई सहयोग संगठन...

विवाहिता की जहरीली चीज निगलने से मौत, सुसरालजनों पर हत्या का आरोप

हिसारः फतेहाबाद के बैजलपुर रोड निवासी विवाहिता नेहा की जहरीले पदार्थ के प्रभाव से मौत हो गई। मृतका के...

Punjab News: सरपंच सुखविंदर कौर सहित पंचायत और सैकड़ों परिवारों ने थामा ‘आप’ का दामन

फगवाड़ा/राजेश कुमारः हलका फगवाड़ा के गांव मस्त नगर में आम आदमी पार्टी को उस समय बड़ी राजनीतिक मजबूती मिली,...

Jalandhar ED का एक्शन, पूर्व मंत्री और सहयोगियों के 14 ठिकानों पर दबिश, रिकॉर्ड और डिवाइस बरामद

जालंधर, ENS: जालंधर ईडी की टीम ने पूर्व उद्योग मंत्री व कांग्रेस नेता सुंदर शाम अरोड़ा, उनके बेटे और...

30 लाख दीपों से जगमग होगी श्रीराम नगरी अयोध्या, दीपोत्सव पर बनेगा नया विश्व रिकॉर्ड

अयोध्याः मर्यादा पुरुषोत्तम प्रभु श्रीराम की पावन नगरी अयोध्या आज अपने 10वें भव्य दीपोत्सव पर एक बार फिर नया...