Una12वें दीक्षांत समारोह में राज्यपाल ने प्रदान की उपाधियां, कुलदीप कुमार को...

12वें दीक्षांत समारोह में राज्यपाल ने प्रदान की उपाधियां, कुलदीप कुमार को मिला सम्मान

WhatsApp Group Join Now
WhatsApp Channel Join Now

ऊना। हिमाचल प्रदेश राज्य अनुसूचित जाति आयोग के अध्यक्ष एवं पूर्व मंत्री कुलदीप कुमार को सामाजिक क्षेत्र और सार्वजनिक जीवन में योगदान के लिए मानद पीएचडी की उपाधि से सम्मानित किया गया है। करियर प्वाइंट यूनिवर्सिटी के 12वें दीक्षांत समारोह में राज्यपाल कविंद्र गुप्ता ने उन्हें यह उपाधि प्रदान की। इसी समारोह में आयोग के सदस्य अधिवक्ता विजय डोगरा को विधि विषय में शोध कार्य पूरा करने पर पीएचडी की डिग्री प्रदान की गई। अनुसूचित जाति समुदाय के अधिकारों का संरक्षण, उनकी समस्याओं का समाधान और कल्याणकारी योजनाओं का लाभ पात्र लोगों तक पहुंचाना आयोग के प्रमुख कार्यों में शामिल है।

आयोग के अध्यक्ष के रूप में कुलदीप कुमार शिकायतों के निस्तारण, सरकारी योजनाओं की समीक्षा, फील्ड विजिट और जागरूकता शिविरों के माध्यम से लोगों को उनके संवैधानिक अधिकारों और सरकारी योजनाओं की जानकारी पहुंचाने को प्राथमिकता दे रहे हैं। समुदाय से जुड़े विषयों पर संस्थागत अध्ययन और शोध एवं विकास संबंधी गतिविधियों को बढ़ावा देने की दिशा में भी आयोग काम कर रहा है। कुलदीप कुमार ने राष्ट्रीय अनुसूचित जाति आयोग के समक्ष हिमाचल प्रदेश की जरूरतों के अनुरूप अनुसंधान एवं विकास गतिविधियों के लिए सहयोग का विषय भी उठाया है। आयोग की पहलों को राष्ट्रीय स्तर पर भी पहचान मिली है। अनुसूचित जाति समुदाय के कल्याण से जुड़ी आयोग की एक पहल को स्कॉच अवार्ड-2026 के सेमीफाइनल में स्थान मिला था।

कुलदीप कुमार चार बार विधायक रह चुके हैं। पीएचडी की उपाधि मिलने पर विजय डोगरा ने मुख्यमंत्री ठाकुर सुखविंदर सिंह सुक्खू का आभार जताया। बता दें, करियर प्वाइंट यूनिवर्सिटी का 12वां दीक्षांत समारोह 3 नवंबर को हमीरपुर स्थित विश्वविद्यालय परिसर में आयोजित किया गया। समारोह में कुल 648 विद्यार्थियों को डिग्रियां प्रदान की गईं, जिनमें 43 शोधार्थियों को पीएचडी की उपाधि मिली। इसके अतिरिक्त 43 मेधावी विद्यार्थियों को गोल्ड मेडल से सम्मानित किया गया। इस अवसर पर विभिन्न क्षेत्रों में उल्लेखनीय योगदान देने वाली अन्य हस्तियों को भी मानद उपाधियां प्रदान की गईं।

 

Disclaimer

All news on Encounter India are computer generated and provided by third party sources, so read and verify carefully. Encounter India will not be responsible for any issues.

Related Articles

Hot this week

PM मोदी ने देशवासियों को दीपावली की दी बधाई, खुद भी जवानों के साथ मनाएंगे दिवाली

नई दिल्लीः प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने दिवाली की सभी...

राज्यपाल और CM Sukhu ने प्रदेशवासियों को दीपावली की शुभकामनाएं दी

शिमला: राज्यपाल कविन्द्र गुप्ता और मुख्यमंत्री ठाकुर सुखविन्द्र सिंह...

Punjab News: फिल्मी स्टाइल में हमलावरों ने घर को घेर किया ताबड़तोड़ फायरिंग, देखें वीडियो

धारदार हथियारों से लैस होकर आए थे हमलावर, एक युवक के पैर में लगी गोली जंडियाला गुरु/अमृतसर: जंडियाला पुलिस स्टेशन...

PM मोदी ने देशवासियों को दीपावली की दी बधाई, खुद भी जवानों के साथ मनाएंगे दिवाली

नई दिल्लीः प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने दिवाली की सभी देश वासियों को शुभकामनाएं दीं। उन्होंने देश के लोगों की...

कंपनी से मिले गिफ्ट पर नाराज हुआ Employee, पैरों के नीचे कुचला, लोग बोले – ‘भाई तू चाहता क्या है’

नई दिल्ली: दीवाली या त्यौहारों का मौका जैसे ही आता है कर्मचारियों को कंपनी से अच्छे गिफ्ट बोनस या...

स्कूटी खड़ी करते हुआ हादसा, 2 सैकेंड में थम गई वकील की सांसे, देखें वीडियो

गुनाः मध्य प्रदेश के गुना में एक वकील की कार्डियक अटैक से मौत हो गई। महज दो सेकेंड के...