Hocky Champion Trophy 2026
Unaवशिष्ट पब्लिक स्कूल में दीपावली पर रंगोली प्रतियोगिता का आयोजन

वशिष्ट पब्लिक स्कूल में दीपावली पर रंगोली प्रतियोगिता का आयोजन

WhatsApp Group Join Now
WhatsApp Channel Join Now

ऊना। वशिष्ट पब्लिक स्कूल, ऊना में दीपावली के पावन अवसर पर विद्यार्थियों की रचनात्मकता एवं कलात्मक प्रतिभा को प्रोत्साहित करने के उद्देश्य से गिफ्ट रैपिंग, लीफ आर्ट, फ्लावर अरेंजमेंट और रंगोली प्रतियोगिताओं का आयोजन किया गया। विद्यालय परिसर में आयोजित इन प्रतियोगिताओं में विद्यार्थियों ने उत्साहपूर्वक भाग लेते हुए अपनी कल्पनाशीलता, कलात्मक कौशल और सौंदर्यबोध का शानदार प्रदर्शन किया। गिफ्ट रैपिंग प्रतियोगिता में कक्षा पहली एवं दूसरी के नन्हें विद्यार्थियों ने रंग-बिरंगे कागजों, आकर्षक रिबन और सजावटी सामग्रियों से उपहारों को खूबसूरत रूप दिया। स्ट्रॉबेरी ग्रुप में दिवेश शर्मा एवं काशवी सैनी ने प्रथम, समर शर्मा, अनुभव सिंह, राभ्या बाली एवं विराट कौशल ने द्वितीय तथा वेधिका शर्मा, अथर्व राणा, अधीरा डडवाल एवं नायरा ने तृतीय स्थान प्राप्त किया।

लीफ आर्ट प्रतियोगिता में कक्षा तीसरी एवं चौथी के विद्यार्थियों ने विभिन्न आकारों की पत्तियों से मनमोहक कलाकृतियां बनाकर प्रकृति की सुंदरता को अपनी कला में उकेरा। एप्पल ग्रुप में आद्या गुप्ता एवं रिद्धि ने प्रथम, जैस्मीन कौर एवं सूर्यांश राणा ने द्वितीय तथा विराज ठाकुर एवं रिद्विका सैनी ने तृतीय स्थान हासिल किया। फ्लावर अरेंजमेंट प्रतियोगिता में कक्षा पांचवीं एवं छठी के विद्यार्थियों ने विभिन्न फूलों और सजावटी सामग्रियों का रचनात्मक उपयोग करते हुए आकर्षक एवं थीम आधारित प्रस्तुतियां तैयार कीं। ऑरेंज ग्रुप में आरवी शर्मा एवं अमनदीप नंगला ने प्रथम, आयुष डडवाल एवं हरनूर कौर ने द्वितीय तथा पूर्वी ठाकुर एवं यशिका ने तृतीय स्थान प्राप्त किया। रंगोली प्रतियोगिता में कक्षा सातवीं से दसवीं तक के विद्यार्थियों ने रंगों, फूलों की पंखुड़ियों और विभिन्न सजावटी सामग्रियों से आकर्षक डिजाइन तैयार किए। मैंगो ग्रुप में वंशिका चौधरी, सिमरनजोत कौर, रान्या, सान्वी एवं अवनीत ने प्रथम, ख्वाहिश राणा, वेनिका, आराध्या भारद्वाज, भूमिका एवं अंबिका ने द्वितीय तथा इरा, सीरत, शिवांश वशिष्ट, दिलप्रीत एवं मेहर कौर ने तृतीय स्थान प्राप्त किया।

मेलन ग्रुप में शिवम पुरी, किंजल सैनी, श्रेया सैनी, रिद्धिमा ठाकुर, समृद्धि शर्मा, अंशिका राणा, मन्नतप्रीत कौर, अक्षमा, इशिता राठौर एवं तनीषा धीमान ने प्रथम स्थान प्राप्त किया। मन्नत शर्मा, मान्या शर्मा, कनिष्का, ईशान्वी एवं पलक चौधरी ने द्वितीय तथा जसकीत, तन्वी, तमन्ना साहू, अदिति शर्मा एवं इनायत राणा ने तृतीय स्थान हासिल किया। इस अवसर पर विद्यालय के प्रधानाचार्य दीपक कौशल ने विद्यार्थियों के प्रयासों एवं प्रतिभा की सराहना करते हुए कहा कि इस प्रकार की गतिविधियाँ बच्चों के सर्वांगीण विकास में महत्वपूर्ण भूमिका निभाती हैं। विद्यालय के निदेशक अनुज वशिष्ट ने कहा कि दीपावली केवल दीपों का पर्व नहीं, बल्कि ज्ञान, कला और सकारात्मक विचारों के प्रकाश का प्रतीक है। विद्यालय के चेयरमैन सतपाल वशिष्ट ने सभी विद्यार्थियों, अभिभावकों एवं विद्यालय परिवार को दीपावली की हार्दिक शुभकामनाएँ देते हुए सुख, शांति एवं समृद्धि की कामना की।

 

Disclaimer

All news on Encounter India are computer generated and provided by third party sources, so read and verify carefully. Encounter India will not be responsible for any issues.

Hocky Champion Trophy 2026

Related Articles

Hot this week

PM Modi से मिले क्रिकेटर Suryakumar Yadav, छोटी बच्ची का गाना सुन भावुक हुए प्रधानमंत्री

नई दिल्ली: क्रिकेटर सूर्यकुमार यादव ने अपने परिवार के...

कृषि मंत्री ने मंडियों में खरीद व्यवस्थाओं का लिया जायजा

चंडीगढ़: हरियाणा के कृषि एवं किसान कल्याण मंत्री श्याम...

बड़ा हादसाः KIA Showroom में लगी भीषण आग, धूं-धूंकर जली कई कारें, देखें वीडियो

नई दिल्लीः दिल्ली के महरौली बदरपुर रोड पर पर...

चम्बा जिले के प्रवास के दौरान CM Sukhu ने किए 656 करोड़ रुपये के उद्घाटन एवं शिलान्यास

शिमला: मुख्यमंत्री ठाकुर सुखविन्द्र सिंह सुक्खू ने चंबा ज़िला...

PM Modi से मिले क्रिकेटर Suryakumar Yadav, छोटी बच्ची का गाना सुन भावुक हुए प्रधानमंत्री

नई दिल्ली: क्रिकेटर सूर्यकुमार यादव ने अपने परिवार के साथ प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के साथ मुलाकात की। इस दौरान...

कृषि मंत्री ने मंडियों में खरीद व्यवस्थाओं का लिया जायजा

चंडीगढ़: हरियाणा के कृषि एवं किसान कल्याण मंत्री श्याम सिंह राणा ने कहा कि मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी के...

बड़ा हादसाः KIA Showroom में लगी भीषण आग, धूं-धूंकर जली कई कारें, देखें वीडियो

नई दिल्लीः दिल्ली के महरौली बदरपुर रोड पर पर किया के कार शोरूम में भीषण आग लग गई। देखते...

Punjab News: धनतेरस पर आभूषण, झाड़ू और बर्तनों की खरीददारी, बाजारों में लगी रौनक, देखें वीडियो

अमृतसरः धनतेरस के पावन पर्व के अवसर पर देश भर के बाजारों में खरीदारी का जबरदस्त उत्साह है। विशेष...