Nationalदिवाली पर देश में 5 लाख करोड़ के कारोबार की उम्मीद, Automobile...

दिवाली पर देश में 5 लाख करोड़ के कारोबार की उम्मीद, Automobile की बिक्री में 55 प्रतिशत की भारी वृद्धि

WhatsApp Group Join Now
WhatsApp Channel Join Now

नई दिल्लीः दीपावली पर उम्मीद है कि खरीद और अन्य सेवाओं के जरिये देशभर में लगभग 5 लाख करोड़ रुपए का कारोबार होगा। वहीं पिछले 1 महीने से धरने-प्रदर्शनों और रैलियों से जूझ रहे दिल्ली के व्यापारियों को दीपावली की खरीदारी से 80,000 करोड़ रुपए के कारोबार का अनुमान है।

सीटीआई अध्यक्ष बृजेश गोयल ने कहा कि एक अनुमान के अनुसार दिवाली उत्सव के कारोबार में देशभर में 5 लाख करोड़ रुपए का कारोबार दर्ज करने की उम्मीद है। ऑटोमोबाइल क्षेत्र के शीर्ष संगठन द्वारा हाल ही में जारी एक रिपोर्ट के अनुसार ऑटोमोबाइल की कुल खुदरा बिक्री में 55 प्रतिशत की भारी वृद्धि हुई है। वाहनों की सभी श्रेणियों में टू-व्हीलर, थ्री-व्हीलर, वाणिज्यिक वाहन, निजी वाहन और ट्रैक्टरों में क्रमशः 52, 110, 48, 70 और 58 प्रतिशत की अत्यधिक उच्च वृद्धि हुई है। ये आंकड़े दीपावली उत्सव के दौरान अपेक्षित मजबूत कारोबार दिखाते हैं।

एक अनुमान के अनुसार दिवाली त्योहार की अवधि के दौरान छोटे से लेकर उच्च श्रेणी तक के सभी प्रकार की वस्तुओं के लगभग 5 करोड़ उपहारों का आदान-प्रदान किया जाता है, जो दिवाली उत्सव की बिक्री में महत्वपूर्ण योगदान देता है।

सीटीआई ने होटल एवं बैंक्वेट एसोसिएशन्स, रेस्टोरेंट एवं मॉल एसोसिएशन्स, सिनेमा एसोसिएशन्स, शॉपिंग सेंटर एसोसिएशन, कार डीलर्स एसोसिएशन्स, मेकअप एवं सैलून एसोसिएशन्स, टूर एवं ट्रेवल एसोसिएशन, मार्केट एसोसिएशन्स, इंडस्ट्री एसोसिएशन्स आदि से बात करके यह निष्कर्ष निकाला है कि इस फेस्टिवल सीजन में देशभर में लगभग 5 लाख करोड़ रुपये का व्यापार हो सकता है।

सीटीआई ने बयान जारी करके कहा कि महत्वपूर्ण रूप से इस वर्ष दिवाली में भारतीय उत्पादों की बिक्री एवं खरीद पर ही ज्यादा जोर है। जीएसटी रिफॉर्म से भारत के उत्पादों को पहचान मिली है।

भारत में निर्मित उत्पादों, विशेष रूप से घर की सजावट के सामान, दीपावली पूजा के सामान, जिनमें मिट्टी के दीये, देव प्रतिमाएं, दीवार पर लटकने वाले हस्तशिल्प के सामान, शुभ-लाभ, ॐ जैसे पारंपरिक सौभाग्य के प्रतीक, देवी लक्ष्मी एवं श्री गणेश जी की पूजा का सामान, घर की सजावट का सामान शामिल हैं, से स्थानीय कारीगरों, शिल्पकारों और कुशल कलाकारों द्वारा बनाई गई वस्तुओं को देशभर के बाजारों में बड़ा कारोबार मिलेगा।

इसके अलावा एफएमसीजी सामान, उपभोक्ता वस्तुएं, खिलौने, इलेक्ट्रॉनिक्स, बिजली उपकरण और सामान, रसोई के सामान और अन्य उपकरण, उपहार की वस्तुएं, व्यक्तिगत उपभोग्य वस्तुएं, मिष्ठान्न-नमकीन, होम फर्निशिंग, कपड़ा, रेडीमेड वस्त्र, फैशन परिधान, टेपेस्ट्री, बर्तन, बिल्डर्स हार्डवेयर, जूते, घड़ियां, फर्नीचर, सौंदर्य प्रसाधन, सौंदर्य उत्पाद, मोबाइल और उसके सहायक उपकरण, लकड़ी और प्लाईवुड, पेंट और कांच, दूध और दूध उत्पाद, डेयरी उत्पाद, किराना, खाद्यान्न, खाद्य तेल, दालें, साइकिल और उसके सामान, दीवार घड़ियां, गोटा-जरी, साड़ी और ड्रेस मटेरियल आदि क्षेत्रों में बड़े व्यापार की संभावना है।

दिल्ली में 1 अक्टूबर से 1 नवंबर तक का समय रैलियों और धरना-प्रदर्शनों का रहा था, जिसके कारण दिल्ली के व्यापार को लगभग 14 हजार करोड़ रुपये का नुकसान हुआ था। दिल्ली के व्यापारियों को दीपावली की बंपर खरीदारी की उम्मीद है, जिससे वे पिछले दिनों हुए नुकसान से उबर सकें।

बृजेश गोयल ने बताया कि दिल्ली में चांदनी चौक, दरीबा कलां, मालीवाड़ा, सदर बाजार, कमला नगर, अशोक विहार, मॉडल टाउन, शालीमार बाग, वजीरपुर, पीतमपुरा, राजौरी गार्डन, साउथ एक्सटेंशन, ग्रेटर कैलाश, ग्रीन पार्क, यूसुफ सराय, लाजपत नगर, प्रीत विहार, शाहदरा एवं लक्ष्मी नगर सहित विभिन्न बाजारों में सामानों की बिक्री के लिए अच्छी-खासी भीड़ उमड़ रही है।

इसके अलावा तमाम कंपनियों के शोरूमों में गाड़ियों की भी अच्छी-खासी बिक्री हो रही है। इसके अलावा लोग मोबाइल, गिफ्ट आइटम्स, सजावटी सामान, ड्राई फ्रूट्स, कपड़े, इलेक्ट्रॉनिक्स, होम फर्निशिंग आदि के सामानों की भी अच्छी-खासी खरीदारी कर रहे हैं।

 

Disclaimer

All news on Encounter India are computer generated and provided by third party sources, so read and verify carefully. Encounter India will not be responsible for any issues.

Related Articles

Hot this week

Punjab News: सरपंच सुखविंदर कौर सहित पंचायत और सैकड़ों परिवारों ने थामा ‘आप’ का दामन

फगवाड़ा/राजेश कुमारः हलका फगवाड़ा के गांव मस्त नगर में...

30 लाख दीपों से जगमग होगी श्रीराम नगरी अयोध्या, दीपोत्सव पर बनेगा नया विश्व रिकॉर्ड

अयोध्याः मर्यादा पुरुषोत्तम प्रभु श्रीराम की पावन नगरी अयोध्या...

क्या भारत में होने वाली SCO Meeting में शामिल होगा पाकिस्तान? पीएम शहबाज का आया बयान

नई दिल्ली: भारत में होने वाले शंघाई सहयोग संगठन...

Punjab News: सरपंच सुखविंदर कौर सहित पंचायत और सैकड़ों परिवारों ने थामा ‘आप’ का दामन

फगवाड़ा/राजेश कुमारः हलका फगवाड़ा के गांव मस्त नगर में आम आदमी पार्टी को उस समय बड़ी राजनीतिक मजबूती मिली,...

Jalandhar ED का एक्शन, पूर्व मंत्री और सहयोगियों के 14 ठिकानों पर दबिश, रिकॉर्ड और डिवाइस बरामद

जालंधर, ENS: जालंधर ईडी की टीम ने पूर्व उद्योग मंत्री व कांग्रेस नेता सुंदर शाम अरोड़ा, उनके बेटे और...

30 लाख दीपों से जगमग होगी श्रीराम नगरी अयोध्या, दीपोत्सव पर बनेगा नया विश्व रिकॉर्ड

अयोध्याः मर्यादा पुरुषोत्तम प्रभु श्रीराम की पावन नगरी अयोध्या आज अपने 10वें भव्य दीपोत्सव पर एक बार फिर नया...

क्या भारत में होने वाली SCO Meeting में शामिल होगा पाकिस्तान? पीएम शहबाज का आया बयान

नई दिल्ली: भारत में होने वाले शंघाई सहयोग संगठन में पाकिस्तान हिस्सा लेगा या नहीं इस बात को लेकर...