‘छोटे कदम, बड़ी उड़ान’ की सोच के साथ विद्यार्थियों ने संभाली दुकानों की कमान, व्यावहारिक शिक्षा और आत्मनिर्भरता का दिया संदेश
ऊना: पी.एस.एम. वर्ल्ड स्कूल, चताड़ा रोड, बहडाला जि० ऊना (हि०प्र०):में 05 एवं 06 नवंबर 2026 को दो दिवसीय ‘दीवाली मार्केट 2026’* का भव्य आयोजन किया गया। इस अनूठी पहल के माध्यम से विद्यालय के विद्यार्थीयों ने स्वयं दुकानदार बनकर अपनी रचनात्मकता, व्यावसायिक समझ और उद्यमशीलता का परिचय दिया। विद्यार्थियों द्वारा लगाए गए आकर्षक स्टॉल स्थानीय लोगों के लिए विशेष आकर्षण का केंद्र बने रहे।
‘छोटे कदम, बड़ी उड़ान’ की प्रेरणादायक सोच पर आधारित इस आयोजन का मुख्य उद्देश्य विद्यार्थियों को केवल किताबी शिक्षा तक सीमित न रखकर उन्हें व्यावहारिक ज्ञान, आत्मनिर्भरता, आर्थिक समझ और व्यवसायिक कौशल से परिचित करवाना रहा।
दीवाली मार्केट में विद्यार्थियों द्वारा तैयार एवं सजाए गए विभिन्न प्रकार के दीपक, मोमबत्तियांँ, शुभ-लाभ स्टीकर, मांँ लक्ष्मी के चरणों के स्टीकर, स्वास्तिक स्टीकर, सजावटी लड़ियांँ, तोरण, झालर, मालाएंँ, देवी-देवताओं की मूर्तियांँ, कैलेंडर तथा घरेलू उपयोग एवं सजावट से संबंधित अनेक वस्तुएंँ उपलब्ध रही। विद्यार्थियों ने अपने स्टॉल्स् को आकर्षक ढंग से सजाकर ग्राहकों को अपनी ओर आकर्षित किया। बाजार में लोगों की उत्साहपूर्ण भागीदारी देखने को मिली और अभिभावक एवं स्थानीय निवासी बच्चों के प्रयासों की सराहना की।
विद्यालय प्रबंधन के अनुसार, इस गतिविधि के माध्यम से विद्यार्थियों को खरीद-बिक्री, ग्राहक व्यवहार, संवाद कौशल, टीमवर्क, आर्थिक प्रबंधन, नेतृत्व क्षमता और जिम्मेदारी जैसे महत्वपूर्ण जीवन कौशल सीखने के अवसर मिले व यह पहल बच्चों में आत्मविश्वास बढ़ाने के साथ-साथ भविष्य में स्वरोजगार एवं उद्यमिता की संभावनाओं को भी प्रोत्साहित करने में सहायता करेगी।
इस अवसर पर विद्यालय के प्रबंधक हर्षवर्धन सिंह ने कहा कि शिक्षा का उद्देश्य केवल अच्छे अंक प्राप्त करना नहीं, बल्कि विद्यार्थियों को जीवन की वास्तविक चुनौतियों के लिए तैयार करना भी है। दीवाली मार्केट जैसी गतिविधियां बच्चों को अपने विचारों को साकार करने, अपनी प्रतिभा पहचानने और आत्मनिर्भर बनने की दिशा में आगे बढ़ने का अवसर प्रदान करती हैं।
उन्होंने बहडाला, चताड़ा, जलग्रां, रक्कड़ कॉलोनी, ऊना, देहलां, दयालां बनगढ़, पुलिस लाइन बनगढ़ 1IRBN बनगढ़, पुखरू बनगढ़ सहित जिला ऊना के आसपास के सभी क्षेत्रों के निवासियों को इस आयोजन में बढ़-चढ़कर भाग लेने तथा विद्यार्थियों का उत्साहवर्धन करने के लिए धन्यवाद किया।
उन्होंने कहा कि यह आयोजन केवल दीपावली की खरीदारी का माध्यम नहीं था, बल्कि बच्चों के सपनों, मेहनत, रचनात्मकता और प्रतिभा को सम्मान देने का एक सार्थक प्रयास रहा।
पी.एस.एम. वर्ल्ड स्कूल बहडाला की प्रधान अध्यापिका मीनाक्षी जसवाल ने बताया कि यह पहल शिक्षा के साथ उद्यमशीलता, आत्मनिर्भरता और जीवन कौशल को जोड़ने की दिशा में एक सराहनीय प्रयास बनकर उभरेगी।
पी.एस.एम. वर्ल्ड स्कूल बहडाला की निर्देशिका वन्दना सिंह ने अप्पर बहडाला की वर्तमान प्रधान मती सुमन लता, आज के जाने माने संस्कृत विद्वान राहुल शर्मा (PhD), BDC Member सुमन धीमान, व पंचायत सदस्यों, लोअर बहडाला के उप-प्रधान नरेश बग्गा जी , व पंचायत सदस्यों, बनगढ़ के उप-प्रधान मनमोहन सिंह जी का धन्यवाद किया कि उन्होंने अपने कीमती समय में से विद्यालय के लिए समय निकाल कर बच्चों का उत्साह बढ़ाया व पी.एस.एम. वर्ल्ड स्कूल बहडाला की इस पहल को बच्चों के भविष्य के लिए साकारात्मक बताया।
