जालंधर: सड़क हादसे में 2 दोस्तों की मौत हो गई। हादसा पुलिस लाइन के पास स्थित फ्लाईओवर पर हुआ। दोनों दोस्त एक बर्थडे पार्टी में गए थे। जानकारी के मुताबिक पार्टी के बाद वे थार के साथ रेस लगाने लगे। दोनों वॉक्सवैगन कार में अपने 3 साथियों के साथ सवार थे। हादसा ग्रस्त हुई कार सेठ हुकम कॉलोनी के सन्नी कोंछी के नाम पर है।
जिसके बाद सड़क हादसे में दो युवकों की मौत हो गई। जबकि अन्य तीनों को मामूली चोटें आई है और उनकी हालत ठीक है। बताया जा रहा है कि उन्होंने बीएमसी चौक के पास स्थित एपीजे कॉलेज के नजदीक से रेस शुरू की थी। जिसके बाद वे बीएमसी चौक से बीएसएफ चौक की तरफ मुड़े। इसी दौरान फ्लाईओवर पर खड़ी नगर निगम की ट्रैक्टर-ट्रॉली में उनकी कार पीछे से जा घुसी।
पुलिस को आज तड़के 3 बजे हादसे की सूचना मिली थी। जिसके बाद थाना बारादरी की पुलिस मौके पर पहुंची। पुलिस ने दोनों के शव कब्जे में लेकर जांच शुरू की।
मृतकों की पहचान मशहूर पंजाबी म्यूजिक कंपनी स्पीड रिकॉर्ड के मालिक दिनेश के बेटे विदित ओलक (18) और पप्पी स्वीट्स के मालिक के बेटे आरव तलवाड़ (19) निवासी सेठ हुकुमचंद कॉलोनी (जालंधर) के रूप में हुई है।
थाना बारादरी के एसएचओ साहिल चौधरी ने बताया कि सुबह 3 बजे के करीब हादसे की सूचना मिली थी। मौके पर पहुंचे तो पता लगा कि नगर निगम के सफाई कर्मचारी फ्लाईओवर पर सफाई कर रहे थे।
