Puppi Sweet Shop के आरव तलवाड़ का 2 बजे होगा अंतिम संस्कार
जालंधर: देर रात पार्टी से लौट रहे सड़क हादसे में एक कार का नगर निगम की ट्राली से एक्सीडेंट हो जाने का मामला सामने आया है, जिसमें 2 युवकों की मौत हो गई। सूत्रों से मिली जानकारी के अनुसार देर रात 3 गाड़ियों में रेस लगी थी, जिसमें एक थार, सकोडा और वोक्सवैगन गाड़ी शामिल थी। जिसमें करीब डेढ़ दर्जन युवक सवार थे।
बताया जा रहा है कि कुछ युवक चंडीगढ़ से जालंधर दोस्त की बर्थ-डे पार्टी में शामिल होने के लिए आए थे।इस हादसे मे पार्षद का बेटा भी शामिल था जो बाल-बाल बच गया।
वोक्सवैगन में पंजाबी म्यूजिक कंपनी स्पीड रिकॉर्ड के मालिक दिनेश के बेटे विदित ओलख और पप्पी स्वीट्स के मालिक के बेटे आरव तलवाड़ सहित 3 ओर दोस्त कार में सवार थे। बताया जा रहा है कि ये रेस एपीजे कॉलेज के बाहर से शुरू हुई थी जो बीएसएफ चौक की तरफ जा रहे थे।
इस दौरान पुलिस लाइन के पास वोक्सवैगन का नगर निगम ट्राली के साथ एक्सीडेंट हो गया, जिससे दो युवकों की मौत और तीन युवक घायल हो गए। पुलिस ने देर रात सूचना मिलने पर जांच शुरू कर दी थी।
मृतकों की पहचान पंजाबी म्यूजिक कंपनी स्पीड रिकॉर्ड के मालिक दिनेश ओलख के बेटे विदित ओलख और पप्पी स्वीट्स के मालिक के बेटे आरव तलवाड़ के रूप में हुई है। वहीं आरव तलवाड़ का दोपहर 2 बजे अंतिम संस्कार किया जाएगा।
उधर, परिवार ने कार्रवाई करवाने से मना कर दिया है। दोनों शव उनके परिवारों को सौंप दिए गए हैं। जो अन्य तीन साथी कार में सवार थे, वह पहले ही अपने घर सुरक्षित है।
