Hocky Champion Trophy 2026
Nationalबद्रीनाथ हेलीकॉप्टर हादसाः सभी 6 लोगों के शव बरामद, देखें वीडियो

बद्रीनाथ हेलीकॉप्टर हादसाः सभी 6 लोगों के शव बरामद, देखें वीडियो

WhatsApp Group Join Now
WhatsApp Channel Join Now

उत्तरकाशीः उत्तराखंड के चमोली जिले में बद्रीनाथ धाम से देहरादून जा रहे हेलीकॉप्टर के दुर्घटनाग्रस्त होने के बाद करीब दो दिनों तक चला बचाव अभियान रविवार सुबह समाप्त हो गया। दुर्गम पहाड़ी इलाके में चलाए अभियान के दौरान हेलीकॉप्टर में सवार सभी छह लोगों के शव बरामद कर लिए गए है। रविवार तड़के सभी शवों को पहाड़ से नीचे लाया गया। जिसके बाद उन्हें पोस्टमार्टम और मृतकों की पहचान की प्रक्रिया पूरी करने के लिए एम्स ऋषिकेश भेज दिया गया।

जानकारी के अनुसार 30 अक्टूबर दोपहर करीब 1:15 बजे ट्रांस भारत एविएशन प्राइवेट लिमिटेड का हेलीकॉप्टर VT-HCX बद्रीनाथ धाम से देहरादून के सहस्त्रधारा के लिए रवाना हुआ था। उड़ान के दौरान ज्योतिर्मठ क्षेत्र में हाथी पर्वत के पास स्वारी खर्क इलाके में हेलीकॉप्टर दुर्घटनाग्रस्त हो गया। यह स्थान पांडुकेश्वर के ऊपर जोशीमठ घाटी के दुर्गम पहाड़ी क्षेत्र में स्थित है।

हेलीकॉप्टर में कर्नाटक के पांच श्रद्धालु और दिल्ली निवासी पायलट कैप्टन हिमांशु सवार थे। हादसे में किसी की जान नहीं बच सकी और सभी छह लोगों की मौत हो गई।

दुर्घटना की सूचना मिलते ही चमोली पुलिस, एसडीआरएफ, एनडीआरएफ, भारतीय सेना, आईटीबीपी और जिला प्रशासन सहित विभिन्न विभागों की टीमें राहत एवं बचाव कार्य के लिए रवाना हो गईं। अभियान में करीब 100 जवानों को लगाया गया था। हालांकि, घटनास्थल तक पहुंचना आसान नहीं था। चारों तरफ घने जंगल, खड़ी पहाड़ियां और बेहद कठिन रास्ते होने के कारण बचाव दल को भारी मशक्कत करनी पड़ी। इसके अलावा खराब मौसम, बर्फबारी और अंधेरे ने भी अभियान में बाधा डाली।

घटनास्थल पर पहुंचने के बाद संयुक्त टीमों ने सभी छह शवों को एकत्रित कर बॉडी बैग में सुरक्षित रखा। दुर्गम रास्तों के कारण बचाव दल को अपना निर्धारित मार्ग भी बदलना पड़ा। इसके बाद टोली नाला की तरफ से शवों को नीचे लाने की योजना बनाई गई।

पूरी रात चले कठिन अभियान के बाद रविवार सुबह करीब 4 से 5 बजे तक सभी शवों को पहाड़ी से नीचे उतार लिया गया। शवों को चाही गांव के टोली नाला के रास्ते सड़क तक पहुंचाया गया। वहां से पहले जोशीमठ और फिर एनटीपीसी हेलीपैड ले जाया गया।

जोशीमठ के उपजिलाधिकारी चंद्रशेखर वशिष्ठ ने बताया कि हादसे की जानकारी मिलते ही सेना, एसडीआरएफ, एनडीआरएफ, पुलिस और अन्य संबंधित विभागों की संयुक्त टीमों को मौके पर भेजा गया था। पांडुकेश्वर से पैदल बेहद कठिन पहाड़ी रास्तों को पार करके घटनास्थल तक पहुंचना पड़ा, जिसके चलते अभियान में काफी समय लगा।

अधिकारियों के मुताबिक, हादसे में मारे गए लोगों के शवों की स्थिति काफी खराब है। ऐसे में उनकी पहचान सुनिश्चित करने के लिए डीएनए नमूने सहित अन्य जरूरी प्रक्रियाएं पूरी की जाएंगी। सभी छह शवों को हेलीकॉप्टर के माध्यम से एम्स ऋषिकेश पहुंचाया गया है। आवश्यक कानूनी औपचारिकताएं पूरी होने के बाद शव परिजनों को सौंप दिए जाएंगे।

Disclaimer

All news on Encounter India are computer generated and provided by third party sources, so read and verify carefully. Encounter India will not be responsible for any issues.

Hocky Champion Trophy 2026

Related Articles

Hot this week

‘द क्रिएटिव बीज’ ने किडप्रेन्योर कार्यक्रम में नवीन उत्पादों से जीता सबका दिल

कार्यक्रम का उद्देश्य बच्चों में उद्यमी प्रतिभा को प्रोत्साहित...

Punjab News: संदिग्ध परिस्थितयों में तीन बच्चियों की मौत, रात को पेट दर्द हुआ था, देखें वीडियो

फिरोजपुरः मोहरे वाला गांव में संदिग्ध परिस्थितियों में तीन...

Jalandhar News: Glassy Junction होटल में रेड, मौके से भागा स्टाफ, देखें वीडियो

जालंधर: पुलिस ने शनिवार देर रात मकसूदां रोड HMV...

चंडीगढ़ पुलिस का 60वां स्थापना दिवसः गृह मंत्री ने ली परेड की सलामी, देखें वीडियो

चंडीगढ़ः चंडीगढ़ पुलिस के 60वें स्थापना दिवस समारोह में...

Hina Khan ने सिर्फ 15 मिनट में रचाई थी शादी, पति Rocky Jaiswal को दिया था अल्टीमेटम

मनोरंजन: ये रिश्ता क्या कहलाता है फेम हिना खान...

‘द क्रिएटिव बीज’ ने किडप्रेन्योर कार्यक्रम में नवीन उत्पादों से जीता सबका दिल

कार्यक्रम का उद्देश्य बच्चों में उद्यमी प्रतिभा को प्रोत्साहित करना चंडीगढ़: छोटी उम्र से ही बच्चों में उद्यमी भावना पैदा...

Punjab News: संदिग्ध परिस्थितयों में तीन बच्चियों की मौत, रात को पेट दर्द हुआ था, देखें वीडियो

फिरोजपुरः मोहरे वाला गांव में संदिग्ध परिस्थितियों में तीन बच्चियों की मौत हो गई है, जिनमें से दो बच्चियां...

Jalandhar News: Glassy Junction होटल में रेड, मौके से भागा स्टाफ, देखें वीडियो

जालंधर: पुलिस ने शनिवार देर रात मकसूदां रोड HMV कॉलेज के पास ग्लासी जंक्शन होटल में रेड की। इस...

चंडीगढ़ पुलिस का 60वां स्थापना दिवसः गृह मंत्री ने ली परेड की सलामी, देखें वीडियो

चंडीगढ़ः चंडीगढ़ पुलिस के 60वें स्थापना दिवस समारोह में शामिल होने के लिए केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह चंडीगढ़...