Hocky Champion Trophy 2026
Chandigarhचंडीगढ़ पुलिस का 60वां स्थापना दिवसः गृह मंत्री ने ली परेड की...

चंडीगढ़ पुलिस का 60वां स्थापना दिवसः गृह मंत्री ने ली परेड की सलामी, देखें वीडियो

WhatsApp Group Join Now
WhatsApp Channel Join Now

चंडीगढ़ः चंडीगढ़ पुलिस के 60वें स्थापना दिवस समारोह में शामिल होने के लिए केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह चंडीगढ़ पहुंचे हैं। यहां उन्होंने समारोह में शिरकत करते पुलिस परेड की सलामी ली। गृह मंत्री के दौरे को लेकर शहर में सुरक्षा के कड़े इंतजाम किए गए थे।

अमित शाह के काफिले की आवाजाही और सुरक्षा व्यवस्था के चलते शहर के कई मार्गों पर यातायात रोक दिया गया। इससे आम लोगों को परेशानी का सामना करना पड़ा। कई जगह ट्रैफिक रोके जाने के कारण वाहन चालकों को इंतजार करना पड़ा और अपने गंतव्य तक पहुंचने में दिक्कत हुई।

गृह मंत्री सुबह करीब साढ़े 10 बजे चंडीगढ़ पुलिस लाइन पहुंचे। यहां अमित शाह ने परेड का निरीक्षण कर मार्च पास्ट की सलामी। गृह मंत्री ने पुलिस बेड़े में शामिल किए गए 141 नए वाहनों को हरी झंडी दिखाई। गृह मंत्री चंडीगढ़ शहर को 258 करोड़ रुपए की नौ विकास परियोजनाओं की सौगात देंगे। उनके दौरे को लेकर चंडीगढ़ और पंचकूला में सुरक्षा के कड़े प्रबंध किए गए है।

पुलिस लाइन के कार्यक्रम के बाद गृह मंत्री दोपहर दो बजे सेक्टर-17 स्थित तिरंगा पार्क पहुंचेंगे। यहां वह जनसभा को संबोधित करेंगे। इस कार्यक्रम में चंडीगढ़ के प्रशासक एवं पंजाब के राज्यपाल गुलाब चंद कटारिया भी मौजूद रहेंगे। इसके अलावा चंडीगढ़ के मुख्य सचिव, राज्यसभा सांसद सतनाम संधू और मेयर सौरभ जोशी मंच पर उपस्थित रहेंगे। बताया जा रहा है सांसद मनीष तिवारी इस कार्यक्रम में उपस्थित नहीं रहेंगे, वह रविवार को दिल्ली में रहेंगे।

जनसभा के मंच पर केवल पांच कुर्सियों की व्यवस्था की जा रही है। इनमें गृहमंत्री अमित शाह, पंजाब के राज्यपाल एवं चंडीगढ़ के प्रशासक गुलाब चंद कटारिया, मुख्य सचिव, सांसद सतनाम संधू और मेयर सौरभ जोशी बैठेंगे। चंडीगढ़ के सांसद मनीष तिवारी को भी कार्यक्रम का निमंत्रण भेजा गया है, लेकिन वह इसमें शामिल नहीं होंगे। तिरंगा पार्क में जनसभा दोपहर तीन बजे तक निर्धारित है। इसके बाद गृह मंत्री दिल्ली के लिए रवाना होंगे।

Disclaimer

All news on Encounter India are computer generated and provided by third party sources, so read and verify carefully. Encounter India will not be responsible for any issues.

Hocky Champion Trophy 2026

Related Articles

Hot this week

Punjab News: पड़ोसी के घर संदिग्ध हालात में इकलौते बेटे की मौत; 3 महीने पहले कनाडा से आया था

मोगाः अजीतवाल कस्बे में एक पड़ोसी के घर संदिग्ध...

Hotel में Girlfriend की गला घोंटकर हत्या: बेड पर लाश मिली, युवक फरार

फरीदाबादः फरीदाबाद में एक होटल रूम में 35 वर्षीय...

Hardik Pandya ने बेसबॉल में दी यूट्यूबर को टक्कर, जीती 95 लाख रुपये की Prize Money

खेल: मिस्टर बीस्ट अभी हाल ही में भारत के...

विधानसभा चुनाव से पहले 2 विधायकों ने दिया पार्टी से इस्तीफा

पटियालाः पंजाब में विधानसभा चुनाव से पहले AAP को...

बड़ा हादसा: Hotel के चैंबर में दम घुटने से 4 लोगों की मौत, गैस रिसाव होने की आंशका

उज्जैनः मध्य प्रदेश के उज्जैन में देवास रोड स्थित...

Punjab News: पड़ोसी के घर संदिग्ध हालात में इकलौते बेटे की मौत; 3 महीने पहले कनाडा से आया था

मोगाः अजीतवाल कस्बे में एक पड़ोसी के घर संदिग्ध हालात में 19 वर्षीय युवक की मौत हो गई। वह...

Hotel में Girlfriend की गला घोंटकर हत्या: बेड पर लाश मिली, युवक फरार

फरीदाबादः फरीदाबाद में एक होटल रूम में 35 वर्षीय युवती की गला घोंटकर हत्या कर दी गई। युवती शनिवार...

Hardik Pandya ने बेसबॉल में दी यूट्यूबर को टक्कर, जीती 95 लाख रुपये की Prize Money

खेल: मिस्टर बीस्ट अभी हाल ही में भारत के दौरे पर आए थे। इस दौरान उन्होंने भारतीय क्रिकेटर हार्दिक...

विधानसभा चुनाव से पहले 2 विधायकों ने दिया पार्टी से इस्तीफा

पटियालाः पंजाब में विधानसभा चुनाव से पहले AAP को झटका लगा है और पटियाला के हलका सनौर से विधायक...