जालंधर, ENS: महानगर में तडकसार भीषण सड़क हादसा हो गया। जहां ट्रैक्टर ट्राली और कार में भीषण टक्कर हो गई। हादसा इतना भीषण था कि इस हादसे में दो कारोबारियों के बेटों की मौत हो गई। मृतकों की पहचान स्पीड रिकार्ड कंपनी के मालिक दिनेश ओलक के बेटे दिवित ओलक और पप्पी स्वीट शाप (पटेल चौक) मालिक के बेटे ऑरव तलवाड़ के रूप में हुई है।
बताया जा रहा है कि दोनो देर रात दोस्त की बर्थ-डे पार्टी में शामिल होने के लिए गए थे। ऐसे में तड़कसार घर लौटते समय पुलिस लाइन रोड़ पर फ्लाइ ओवर के निकट उनकी गाड़ी की ट्रैक्टर ट्राली के साथ टक्कर हो गई। इस घटना के दौरान गाड़ी में सवार उनके तीन दोस्त बाल बाल बच गए। इस दर्दनाक हादसे के बाद परिवार में शोक की लहर छा गई।
