जालंधरः जालंधर में हादसे से सिंगर हनी सिंह पर दुखों का पहाड़ टूट गया है। उनके भतीजे विदित ओलक का निधन हो गया। पंजाब के जालंधर में रविवार तड़के एक सड़क हादसे में विदित की जान चली गई। विदित के साथ उनके एक दोस्त का भी निधन हो गया जो बर्थडे पार्टी से लौट रहे थे. उनकी गाड़ी सड़क पर खड़े ट्रैक्टर से टकरा गई और इस हादसे में दोनों की जान चली गई।
विदित पंजाबी म्यूजिक कंपनी स्पीड रिकॉर्ड्स के मालिक दिनेश के बेटे थे। वहीं विदित के साथ जिस दोस्त का निधन हुआ उनकी पहचान ‘पप्पी स्वीट्स’ के मालिक के बेटे आरव तलवाड़ के रूप में हुई है इस घटना से हनी सिंह टूट गए हैं। हनी सिंह ने इंस्टा स्टोरी पर पोस्ट कर लिखा- ये मेरे लिए ये दुखों से भरा दशक है। मैंने अपने भतीजे को खो दिया. ये तोड़ने वाला है। भोले नाथ मेहर, मेहर. ये एक्सीडेंट पुलिस लाइन्स इलाके के पास एक फ्लाईओवर पर हुआ। उनकी वोक्सवैगन कार सड़क पर खड़े नगर निगम के ट्रैक्टर-से टकरा गई, जिसके बाद दोनों युवकों की मौत हो गई थी।
आपको बता दें ये हादसा रेस लगाने को लेकर पेश आया था। जिसमें 3 कारें रेस लगा रही थी। इसी दौरान एक वोक्सवैगन कार ट्राली की चपेट में आ गई, जिससे 2 की मौत और तीन युवक घायल हो गए थे।
