चयनित खिलाडी 14-15-16 को बंगाणा में करेंगे शिरकत
बददी: वॉलीबाल प्रतियोगिता बालक बालिकाएं अंडर 19 के ट्रायल 1 नवंबर को दून विधानसभा क मखनूमाजरा में रखे गए हैं। जिलाध्यक्ष वॉलीबाल संघ संजीव ठाकुर ने बताया कि इस ट्रायल में 1-1-2009 के बाद पैदा हुए बालक बालिकाएं ही शिरकत कर सकेंगे।
उन्होने बताया कि यहां से चयनित हुए खिलाडी इसके बाद ऊना जिले के बंगाणा में राज्य चैंपियनशिप में 14-15-16 नंवबर को भाग लेंगे। उन्होने ट्रायल में आने वाले प्रदेश से सभी खिलाडियों से अनुरोध किया वो अपना आधार कार्ड या जन्म प्रमाण पत्र साथ लाएं। उन्होने कहा कि चयनित हुए खिलाडियों को वॉलीबाल संघ की ओर से स्पोर्टस किटस दी जाएंगी।
उन्होने कहा कि ट्रायल के दौरान रहने व खाने का समस्त प्रबंधक जिला वॉलीबाल संघ जिला सोलन की ओर से किया जाएगा। ट्रायल बददी के निकट मखनूमाजरा गांव में सुबह 11 बजे से शुुरु होंगे और शाम को 5 बजे तक लिए जाएंगे।
