Hocky Champion Trophy 2026
Haryana Govtकश्यप समाज की गौरवशाली परंपरा सेवा, त्याग और राष्ट्रभक्ति की मिसाल :...

कश्यप समाज की गौरवशाली परंपरा सेवा, त्याग और राष्ट्रभक्ति की मिसाल : CM Saini

WhatsApp Group Join Now
WhatsApp Channel Join Now

चंडीगढ़: हरियाणा के मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी ने कहा कि कश्यप समाज का इतिहास सेवा, त्याग, परिश्रम और राष्ट्रभक्ति की गौरवशाली परंपरा से जुड़ा है। समाज ने हर दौर में देश और समाज के निर्माण में महत्वपूर्ण योगदान दिया है। रामायण काल से लेकर गुरु साहिबान के समय तक समाज के महापुरुषों ने अपने कार्यों और बलिदान से ऐसी मिसालें कायम की हैं, जो आज भी आने वाली पीढ़ियों को प्रेरणा देती हैं। उन्होंने कहा कि समाज को शिक्षा और संगठन के माध्यम से मजबूत बनाते हुए इस गौरवशाली विरासत को आगे बढ़ाना हम सभी की जिम्मेदारी है।

मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी शनिवार को पंजाब के धर्मकोट में आयोजित कश्यप मेहरा समाज के कार्यक्रम को संबोधित कर रहे थे। उन्होंने कार्यक्रम में उपस्थित संत-महात्माओं, समाज के प्रबुद्धजनों, माताओं-बहनों और बुजुर्गों का अभिवादन किया तथा आयोजन से जुड़े सभी लोगों का आभार व्यक्त किया।

मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी ने कहा कि महर्षि कश्यप महान परोपकारी और प्रजापालक थे। वेदों, उपनिषदों और पुराणों में उनके योगदान का उल्लेख मिलता है। उनका जीवन समाज को परोपकार और लोक कल्याण का संदेश देता है।

मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी ने कहा कि हरियाणा सरकार ने किसानों से किया वादा पूरा करते हुए प्रदेश में किसानों की सभी फसलों को न्यूनतम समर्थन मूल्य पर खरीदने का निर्णय लिया है। उन्होंने कहा कि सरकार ने शपथ लेने के बाद ही इस संबंध में निर्णय लेकर अधिसूचना जारी की। किसान की मेहनत का पूरा मूल्य मिले और उसे अपनी फसल बेचने में परेशानी न हो, यही सरकार की प्राथमिकता है।

 

Disclaimer

All news on Encounter India are computer generated and provided by third party sources, so read and verify carefully. Encounter India will not be responsible for any issues.

Hocky Champion Trophy 2026

Related Articles

Hot this week

लौह पुरुष सरदार वल्लभभाई पटेल की 151वीं जयंती पर रन फॉर यूनिटी किया किया आयोजन

चंडीगढ़: प्रदेश भर में विभिन्न जगहों पर शनिवार को...

तकनीकी शिक्षा मंत्री ने सर्वेश शर्मा का हाल-चाल जाना

शिमला: तकनीकी शिक्षा मंत्री राजेश धर्माणी ने आज पीजीआई...

पंचकूला के स्कूल में विशेष बच्चों की घटना पर हरियाणा सरकार गंभीर

चंडीगढ़: पंचकूला के एक स्कूल में विशेष आवश्यकता वाले...

सुरक्षित बचपन अभियान के तहत ऊना जिले के 11 विद्यालयों में जागरूकता कार्यक्रम आयोजित

ऊना: जिला विधिक सेवा प्राधिकरण, ऊना द्वारा सुरक्षित बचपन...

Punjab News: अवैध पटाखों की दुकानों पर पुलिस की रेड, भारी मात्रा में पटाखा बरामद- देखें वीडियो

फिरोजपुर: त्योहारों के सीजन को देखते हुए फिरोजपुर पुलिस...

लौह पुरुष सरदार वल्लभभाई पटेल की 151वीं जयंती पर रन फॉर यूनिटी किया किया आयोजन

चंडीगढ़: प्रदेश भर में विभिन्न जगहों पर शनिवार को लौह पुरुष सरदार वल्लभभाई पटेल की 151वीं जयंती एवं राष्ट्रीय...

तकनीकी शिक्षा मंत्री ने सर्वेश शर्मा का हाल-चाल जाना

शिमला: तकनीकी शिक्षा मंत्री राजेश धर्माणी ने आज पीजीआई चंडीगढ़ में उपचाराधीन सर्वेश शर्मा का हाल-चाल जाना। उन्होंने सर्वेश...

पंचकूला के स्कूल में विशेष बच्चों की घटना पर हरियाणा सरकार गंभीर

चंडीगढ़: पंचकूला के एक स्कूल में विशेष आवश्यकता वाले एक छोटे बच्चे के साथ हुई घटना पर हरियाणा सरकार...

सुरक्षित बचपन अभियान के तहत ऊना जिले के 11 विद्यालयों में जागरूकता कार्यक्रम आयोजित

ऊना: जिला विधिक सेवा प्राधिकरण, ऊना द्वारा सुरक्षित बचपन अभियान, 2026 के अंतर्गत जिला ऊना के विभिन्न विद्यालयों में...