Hocky Champion Trophy 2026
PhagwaraPunjab News: बसपा पार्षद अमनदीप कौर AAP में हुईं शामिल

Punjab News: बसपा पार्षद अमनदीप कौर AAP में हुईं शामिल

WhatsApp Group Join Now
WhatsApp Channel Join Now

सांसद डॉ. राज कुमार चब्बेवाल ने पार्टी में करवाया शामिल, बोले-पार्टी में मिलेगा पूरा मान-सम्मान

फगवाड़ाः विधानसभा क्षेत्र में आम आदमी पार्टी का कुनबा लगातार बढ़ रहा है। इसी कड़ी में वार्ड नंबर 25 की बहुजन समाज पार्टी (बसपा) की पार्षद अमनदीप कौर ने बसपा को छोड़कर आम आदमी पार्टी का दामन थाम लिया हैं। सांसद डॉ. राज कुमार चब्बेवाल ने उन्हें पार्टी में शामिल करवाया। इस मौके पर सांसद ने अमनदीप कौर का स्वागत करते हुए भरोसा दिलाया कि आम आदमी पार्टी में उन्हें पूरा मान-सम्मान दिया जाएगा और पार्टी की नीतियों के अनुसार जनसेवा के कार्यों में उनकी भूमिका को महत्व दिया जाएगा।

पार्षद अमनदीप कौर का आम आदमी पार्टी में शामिल होना फगवाड़ा की स्थानीय राजनीति के लिहाज से महत्वपूर्ण माना जा रहा है। उनके पार्टी में आने से वार्ड नंबर 25 में आम आदमी पार्टी को बेहद मजबूती मिली है। वहीं, इसे फगवाड़ा में आप पार्टी के बढ़ते जनाधार और स्थानीय स्तर पर संगठन को मजबूत करने के प्रयासों से जोड़कर भी देखा जा रहा है। इस अवसर पर सांसद डॉ. राज कुमार चब्बेवाल ने कहा कि आम आदमी पार्टी की प्राथमिकता राजनीति से ऊपर उठकर लोगों की समस्याओं का समाधान करना और आम नागरिकों को बेहतर सुविधाएं उपलब्ध करवाना है। उन्होंने कहा कि पार्टी जनहित के मुद्दों को प्रमुखता देती है और लोगों की उम्मीदों पर खरा उतरने के लिए लगातार प्रयास कर रही है। उनके अनुसार, जनसेवा और विकास कार्यों के प्रति पार्टी की प्रतिबद्धता से प्रभावित होकर विभिन्न वर्गों के लोग आप पार्टी के साथ जुड़ रहे हैं।

सांसद डॉ. राज कुमार चब्बेवाल की ओर से फगवाड़ा विधानसभा क्षेत्र में लोकहित से जुड़े कार्यों को प्राथमिकता देने और लोगों की समस्याओं को सुनने के प्रयासों से प्रभावित होकर बसपा पार्षद अमनदीप कौर ने आम आदमी पार्टी के साथ जुड़ने का फैसला किया। पार्टी में उनके शामिल होने से स्थानीय कार्यकर्ताओं में भी उत्साह देखने को मिला। सांसद डॉ. राज कुमार चब्बेवाल ने कहा कि आम आदमी पार्टी में शामिल होने वाले प्रत्येक व्यक्ति को संगठन में उचित सम्मान दिया जाएगा। उन्होंने कहा कि पार्टी का उद्देश्य सभी को साथ लेकर चलना और लोगों की अपेक्षाओं के अनुरूप कार्य करना है। उन्होंने उम्मीद जताई कि अमनदीप कौर अपने वार्ड के लोगों की समस्याओं को उठाने और उनके समाधान के लिए सक्रिय भूमिका निभाएंगी।

 

Disclaimer

All news on Encounter India are computer generated and provided by third party sources, so read and verify carefully. Encounter India will not be responsible for any issues.

Hocky Champion Trophy 2026

Related Articles

Hot this week

Jalandhar News: ओवरब्रिज पर दंपति से लूट की कोशिश, अनियंत्रित होकर गिरी बाइक, देखें वीडियो

जालंधर: फिल्लौर में सतलुज ओवरब्रिज पर लूट की एक...

Punjab News: निर्माणधीन गेट की शटरिंग गिरी, 2 मजदूर गंभीर घायल, देखें वीडियो

अमृतसरः जिले के एक गांव में निर्माणाधीन गेट की...

पंजाब की मंडियों में धान की सरकारी खरीद 100 लाख मीट्रिक टन से पार: लाल चंद कटारूचक्क

चंडीगढ़: पंजाब की मंडियों में सरकारी एजेंसियों द्वारा धान...

Jalandhar News: ओवरब्रिज पर दंपति से लूट की कोशिश, अनियंत्रित होकर गिरी बाइक, देखें वीडियो

जालंधर: फिल्लौर में सतलुज ओवरब्रिज पर लूट की एक कोशिश का मामला सामने आया है। मोटरसाइकिल पर सवार दो...

Punjab News: निर्माणधीन गेट की शटरिंग गिरी, 2 मजदूर गंभीर घायल, देखें वीडियो

अमृतसरः जिले के एक गांव में निर्माणाधीन गेट की शटरिंग अचानक गिरने से बड़ा हादसा हो गया। इस हादसे...

पंजाब की मंडियों में धान की सरकारी खरीद 100 लाख मीट्रिक टन से पार: लाल चंद कटारूचक्क

चंडीगढ़: पंजाब की मंडियों में सरकारी एजेंसियों द्वारा धान की कुल खरीद 101.96 लाख मीट्रिक टन (एलएमटी) से अधिक...

Punjab News: शिव-पार्वती की पूजा कर सुहागिनों ने पति की दीर्घायु व सुख-समृद्धि की कामना की, देखें वीडियो

करवा चौथ पर पंडित जी से सुहागनों ने सुनी कथा अमृतसर: अखंड सुहाग, दाम्पत्य प्रेम और अटूट विश्वास का पवित्र...