फगवाड़ाः शहर में एक दर्दनाक सड़क हादसे में डेढ़ साल की बच्ची की मौत की मौत हो गई। इस हादसे में बच्ची के परिजन भी घायल हो गए और बच्ची की मौत से परिवार गहरे सदमे में है। घटना को लेकर परिवार का रो-रो-कर बुरा हाल हो गया। वहीं मामले की जानकारी देते हुए लखविंदर ने कहाकि उन्हें फोन पर घटना की सूचना मिली थी। घटना के दौरान परिवार बाइक पर सवार था। दपंति ममता और यश निवासी नाला, कपूरथला के रूप में हुई है।
लखविंदर के अनुसार यश ससुराल जा रहा था इस दौरान रास्ते में यह हादसा हो गया। लखविंदर ने कहाकि यश गांव का सरपंच है। घटना में घायलों को उपचार के लिए सिविल अस्पताल ले जाया गया, जहां डॉक्टरों ने बच्ची को मृतक घोषित कर दिया। इस बारे में जानकारी देते हुए सिविल अस्पताल फगवाड़ा में इमरजेंसी ड्यूटी पर तैनात डॉ. हरीश ने बताया कि सड़क हादसे में घायल हुए लोगों को इलाज के लिए अस्पताल लाया गया था।
वहीं बच्ची के सिर पर गंभीर चोट लगने से अस्पताल लाया गया था। डॉक्टर के अनुसार बच्ची की मौत हो चुकी है। इस दौरान माता के मामूली चोटें आई है। परिजनों के अनुसार बच्ची के सिर से टायर गुजर गया और उसका चेहरा पिचक गया था। इस हादसे में बच्ची की मौत हो गई। वहीं परिजनों के अनुसार बच्ची अपने माता-पिता के साथ बाइक पर सवार होकर ससुराल घर जा रहे थे। इस दौरान रास्ते में गाड़ी से टक्कर हो गई। इस भीषण हादसे में बच्ची की मौत हो गई।
