पठानकोट: सुहागिन महिलाओं के प्रमुख त्योहार करवा चौथ को लेकर शहर में महिलाओं में खास उत्साह देखने को मिला। इस पावन अवसर पर महिलाओं ने सुबह सरगी खाने के बाद निर्जल व्रत रखा और अपने पति की लंबी उम्र और सुखी वैवाहिक जीवन की कामना की।
इस दौरान महिलाओं ने विधि-विधान से पूजा-अर्चना की और एक-दूसरे के साथ सरगी की थाली बदलकर इस परंपरा को निभाया। महिलाओं ने बताया कि करवा चौथ का व्रत प्राचीन काल से मनाया जा रहा है। इस दिन सुहागिन महिलाएं अपने पति की लंबी उम्र, अच्छी सेहत और परिवार की सुख-समृद्धि के लिए व्रत रखती हैं।
महिलाओं ने कहा कि करवा चौथ उनके लिए आस्था, प्रेम और विश्वास का प्रतीक है। इस व्रत को लेकर महिलाओं में सुबह से ही उत्साह बना हुआ था। दिनभर निर्जल व्रत रखने के बाद महिलाएं रात को चंद्रमा के दर्शन करेंगी और पूजा-अर्चना करने के बाद अपने पति के हाथों से पानी पीकर व्रत खोलेंगी।
करवा चौथ के इस पावन अवसर पर महिलाओं ने अपने परिवार की खुशहाली और पति की लंबी उम्र की कामना की। त्योहार को लेकर महिलाओं में खास उमंग और उत्साह देखने को मिला।
