PathankotPunjab News: अवैध निर्माण पर निगम का एक्शन, ATP ने रुकवाया काम,...

Punjab News: अवैध निर्माण पर निगम का एक्शन, ATP ने रुकवाया काम, दी सीलिंग की चेतावनी, देखें वीडियो

WhatsApp Group Join Now
WhatsApp Channel Join Now

पठानकोटः पठानकोट-डलहौजी नेशनल हाईवे स्थित एबी कालेज समक्ष एक बिल्डिंग के चल रहे अवैध निर्माण पर नगर निगम पठानकोट की बिल्डिंग पर कार्रवाई की गई है। संबंधित क्षेत्र के एटीपी राकेश कुमार ने मौके पर पहुंचकर निर्माण कार्य का जायजा लिया और बिना अनुमति निर्माण किए जाने की आशंका के चलते काम रुकवा दिया। एटीपी राकेश कुमार ने कहा कि बिल्डिंग की बेस मेंट का काम करवाने वाले लोगों को पहले भी नोटिस जारी कर तीन से चार दिन के भीतर आवश्यक दस्तावेज दिखाने और निर्माण कार्य बंद रखने के निर्देश दिए गए थे।

इसके बावजूद दोबारा काम शुरू होने की सूचना मिलने पर वह स्वयं मौके पर पहुंचे। संबंधित क्षेत्र में एक तरफ कई मंजिला अस्पताल की इमारत है, जबकि इसके पीछे भी तीन मंजिला इमारत मौजूद है। ऐसे में अस्पताल के पास खुदाई किए जाने से इमारतों की नींव और सुरक्षा पर संभावित असर को लेकर चिंता बनी हुई है। उन्होंने कहा कि जब मौके पर खुदाई का काम होते देखा गया तो संबंधित लोगों से निर्माण की अनुमति और आवश्यक दस्तावेज दिखाने को कहा गया, लेकिन वे कोई दस्तावेज प्रस्तुत नहीं कर सके। मामले की गंभीरता को देखते हुए संबंधित पक्ष को नोटिस जारी कर निर्माण कार्य रोकने के निर्देश दिए गए थे। उन्हें बाद में सूचना मिली कि काम दोबारा शुरू कर दिया गया है, जिसके बाद आज वह मौके पर पहुंचे और काम रुकवाया।

एटीपी ने कहा कि अस्पताल के आसपास ऊंची इमारतें होने के कारण खुदाई का मामला गंभीर है। यदि निर्माण कार्य के दौरान किसी इमारत की नींव को नुकसान पहुंचता है या कोई अनहोनी होती है तो इसकी जिम्मेदारी तय करना जरूरी होगा। इसलिए नगर निगम की ओर से निर्माण संबंधी दस्तावेजों की जांच की जा रही है। उन्होंने स्पष्ट किया कि नगर निगम की टीम अपनी ड्यूटी के तहत कार्रवाई कर रही है। यदि संबंधित पक्ष आवश्यक अनुमति के दस्तावेज प्रस्तुत नहीं करता और इसके बावजूद निर्माण कार्य जारी रखता है तो वरिष्ठ अधिकारियों और नगर निगम कमिश्नर से अनुमति लेकर इमारत को सील करने सहित नियमानुसार अगली कार्रवाई की जा सकती है।

Disclaimer

All news on Encounter India are computer generated and provided by third party sources, so read and verify carefully. Encounter India will not be responsible for any issues.

Related Articles

Hot this week

दिल्ली हाई कोर्ट ने नेहा बोरा की याचिका की खारिज, जानें पूरा मामला

नई दिल्लीः दिल्ली हाई कोर्ट ने छात्र संगठन AISA...

दिवाली से पहले पटाखा कारोबारी के घर में ब्लास्ट, कई लोगों की मौत

सीवानः बिहार के सीवान जिले में शुक्रवार, 23 अक्टूबर...

हरियाणा में बिजली कर्मचारियों की हड़ताल खत्म, सरकार के साथ बनी सहमति

हरियाणा में बिजली कर्मचारियों ने अपनी हड़ताल खत्म करने...

किसानों को 24 घंटे में फसल का भुगतान किया जा रहा है: CM Mann

राजपुरा: मुख्यमंत्री भगवंत सिंह मान ने राजपुरा मंडी में...

मुख्यमंत्री करेंगे बीहड़ू उपतहसील के नए भवन का वर्चुअल उद्घाटन

ऊना: कुटलैहड़ विधानसभा की बीहड़ू उपतहसील को नए कार्यालय...

दिल्ली हाई कोर्ट ने नेहा बोरा की याचिका की खारिज, जानें पूरा मामला

नई दिल्लीः दिल्ली हाई कोर्ट ने छात्र संगठन AISA की अध्यक्ष नेहा बोरा की याचिका खारिज कर दी है।...

दिवाली से पहले पटाखा कारोबारी के घर में ब्लास्ट, कई लोगों की मौत

सीवानः बिहार के सीवान जिले में शुक्रवार, 23 अक्टूबर को एक बड़ा हादसा हो गया। जामो थाना क्षेत्र के...

हरियाणा में बिजली कर्मचारियों की हड़ताल खत्म, सरकार के साथ बनी सहमति

हरियाणा में बिजली कर्मचारियों ने अपनी हड़ताल खत्म करने का फैसला लिया है। कर्मचारी संगठनों का कहना है कि...

किसानों को 24 घंटे में फसल का भुगतान किया जा रहा है: CM Mann

राजपुरा: मुख्यमंत्री भगवंत सिंह मान ने राजपुरा मंडी में खरीद प्रबंधों का जायजा लेते हुए कहा कि पंजाब में...