PathankotPunjab News: पहली बार New York में किसी भारतीय के नाम पर...

Punjab News: पहली बार New York में किसी भारतीय के नाम पर बना कानून

WhatsApp Group Join Now
WhatsApp Channel Join Now

पठानकोटः न्यूयॉर्क के सेंट्रल पार्क में हादसे का शिकार हुए पठानकोट के रोमांच महाजन के नाम पर अमेरिका में बना नया कानून रोमांच लॉ पास हो गया। इसके साथ ही न्यूयॉर्क शहर की सड़कों पर दशकों से पर्यटकों के आकर्षण का केंद्र रही पारंपरिक घोड़ा-गाड़ियों का सफर अब हमेशा के लिए खत्म होने जा रहा है। राइडर लॉ के नाम से जाना जाता ये कानून अब रोमांच की स्मृति में रोमांच लॉ कहलाएगा। ‘रोमांच लॉ’ विधेयक के पक्ष में 49 में से 40 वोट पड़े, जबकि इसके विरोध में 7 वोट आए और 2 सदस्यों ने मतदान में भाग नहीं लिया।

रोमांच पहले भारतीय हैं, जिनके नाम पर अमेरिका में कानून बना। मालूम हो कि पठानकोट से परिवार सहित अमेरिका घूमने गए 18 साल के रोमांच महाजन न्यूयॉर्क के सेंट्रल पार्क में जिस बग्गी में बैठे थे। उसका घोड़ा बिदक गया और बग्गी सहित भाग गया। रोमांच की मां प्रिया बग्गी से गिर गईं। मां को बचाने के लिए रोमांच ने भी छलांग लगा दी। हादसे में प्रिया को हल्की चोटें आईं, लेकिन रोमांच के सिर पर गंभीर चोट आने से उसकी मौत हो गई।

हादसे के बाद से न्यूयॉर्क की कई संस्थाएं और नेता सामने आए और राइडर लॉ को रोमांच के नाम पर रखकर पास करने की मांग ने जोर पकड़ा। उधर, इस संबंधी जानकारी देते हुए रोमांच महाजन के पिता दीपक महाजन ने बताया कि न्यू यॉर्क सिटी काउंसिल में यह विधेयक काउंसिल मेंबर क्रिस्टोफर मार्टे द्वारा प्रायोजित किया गया था, जिसे मेयर जोहरान ममदानी और स्पीकर जूली मेनिन की सहमति के बाद बहुमत से पास कर दिया गया।

रोमांच के पिता दीपक महाजन ने बताया कि देर रात सिटी काउंसिल में रोमांच की याद में मौन रखा गया और फिर यह कानून पास हो गया। इसके बाद राइडर लॉ को रोमांच लॉ के नाम से जाना जाएगा। सर्वेक्षणों के अनुसार, न्यूयॉर्क के 70 फीसदी नागरिक घोड़ा-बग्गी उद्योग को बंद करने के पक्ष में हैं। घोड़ों को भीषण गर्मी और ठंड में कंक्रीट की सड़कों पर दौड़ना पड़ता है, जिससे वे सांस और पैरों की गंभीर बीमारियों से ग्रस्त हो जाते हैं। गाड़ियों के धुएं और हादसों के कारण कई घोड़ों और इंसानों की जान जा चुकी है।

Disclaimer

All news on Encounter India are computer generated and provided by third party sources, so read and verify carefully. Encounter India will not be responsible for any issues.

Related Articles

Hot this week

St. Joseph’s Convent School के छात्र के मर्डर केस में आरोपी का एनकाउंटर, देखें वीडियो

चंडीगढ़ः सेक्टर 22 में युवक की हत्या ने शहर...

Punjab News: आज तेज हवाओं के साथ बारिश के आसार

चंडीगढ़ः पंजाब में आज तेज हवाओं के साथ हल्की...

Punjab News: पत्नी को बालों से पकड़कर सड़क पर पटका, Thar के बाद मांग रहा था पति Bike, देखें CCTV

लुधियानाः जस्सिया ग्रीन एन्क्लेव में एक पति द्वारा अपनी...

ओवरटेक के चक्कर में ट्रेलर से भिड़ी ट्रेवलर, 3 श्रद्धालुओं की मौत और 25 घायल

बगरूः जयपुर से लगभग 20-30 किमी दूर बगरू में नेशनल हाईवे-48 पर मिनी बस (ट्रेवलर) की टक्कर ट्रेलर से...

St. Joseph’s Convent School के छात्र के मर्डर केस में आरोपी का एनकाउंटर, देखें वीडियो

चंडीगढ़ः सेक्टर 22 में युवक की हत्या ने शहर में दहशत का माहौल पैदा कर दिया था। वहीं चंडीगढ़...

Punjab News: आज तेज हवाओं के साथ बारिश के आसार

चंडीगढ़ः पंजाब में आज तेज हवाओं के साथ हल्की से मध्यम बारिश होने की संभावना है। मौसम विभाग के...

लॉरेंस का दुश्मन गैंगस्टर हिमांशु भाऊ अमेरिका में गिरफ्तार, जल्द भारत लाने की तैयारी

वाशिंगटनः भारत के मोस्ट वांटेड भगोड़ों में से एक हरियाणा का गैंगस्टर हिमांशु भाऊ और उसका एक साथी अमेरिका...