Hocky Champion Trophy 2026
JalandharJalandhar News: थाने के बाहर हुआ हंगामा, शराब कारोबारी पर लगे गाड़ी...

Jalandhar News: थाने के बाहर हुआ हंगामा, शराब कारोबारी पर लगे गाड़ी छीनने के आरोप, कुणाल सहगल ने किया खुलासा, देखें वीडियो

WhatsApp Group Join Now
WhatsApp Channel Join Now

जालंधर, ENS: थाना 5 के बाहर भारी हंगामा देखने को मिला। मिली जानकारी के अनुसार शराब ठेकेदार के साथी कपिल द्वारा मोहित मेहता नामक व्यक्ति से पैसे लेन-देन को लेकर हंगामा हो गया। मामले की जानकारी देते हुए मोहित मेहता ने शराब कारोबारी कुणाल सहगल पर गाड़ी की चाबी छीनने के आरोप लगाए गए। मोहित मेहता ने कहाकि उसका कोर्ट में केस लगा हुआ है। व्यक्ति ने कहाकि थाने के बाहर इनोवा गाड़ी में पहले से कुणाल सहगल मौजूद था। इस दौरान मोहित मेहता ने आरोप लगाए है कि थाने में लगे कैमरों के सामने कुणाल सहगल ने पैसे लेने को लेकर उसकी गाड़ी की चाबी छीनने की कोशिश की।

इस दौरान उसके साथ गाली गालौच भी किया। मोहित मेहता का दावा है कि उसका 2.80 लाख का एग्रिमेंट था और वह सारी पेमेंट दे चुका है। व्यक्ति के अनुसार उसके पास सारे दस्तावेज मौजूद है। पीड़ित का कहना है कि उसने नगद पेमेंट ली थी और नगदी ही पैसे चुका दिए। ऐसे में उसके पास कुणाल को पैसे लौटाने के दौरान रिसीविंग की रसीद मौजूद है। पीड़ित के अनुसार 3 किश्तों में पेमेंट की गई। पीड़ित ने कहा कि वह पेमेंट कर चुका है और अब कुणाल उसके चैक वापिस नहीं कर रहा। इसी को लेकर उसके द्वारा कोर्ट में केस दायर किया हुआ है।

ऐसे में व्यक्ति ने आरोप लगाए है कि कुणाल सहगल ने तोते के साथ भार्गव कैंप में गोलियां भी चलाई थी। व्यक्ति ने कहा कि ऐसे में उसे कोई हानि पहुंचती है तो कुणाल और तोता जिम्मेदार होंगे। पीड़ित ने कहाकि वह दोस्त के साथ थाने आए थे। इस दौरान कुणाल के साथ उसका ड्राइवर मौजूद था। पीड़ित के अनुसार एक साल पहले भी कुणाल गाड़ी छीनकर ले गया था, लेकिन उस दौरान पुलिस कमिशनर दफ्तर में समझौता हो गया। पीड़ित ने घटना को लेकर पुलिस को शिकायत दे दी है। पीड़ित ने आरोप लगाए है कि उसके जान से मारने की धमकियां दी गई। इस मामले को लेकर पुलिस ने दोनों पक्षों को बुलाकर कार्रवाई करने का आश्वासन दिया गया है।

दूसरी ओर कुणाल सहगल ने अपने ऊपर लगे आरोपों को बेबुनियाद बताया है। कुणाल का कहना हैकि उसके दोस्त ने पैसे लेने थे। इस दौरान मोहित मेहता ने कहा था कि अगर वह पैसे नहीं दे पाता तो उसकी गाड़ी वह ले सकते है। ऐसे में कुणाल ने कहा कि थाने से गाड़ी नहीं छीनी थी। थाने में लगे सीसीटीवी कैमरे खंगाले जा सकते है। कुणाल ने कहा कि वह मोहित पर छवि खराब करने को लेकर जल्द केस दायर करेंगा। इसी के साथ भार्गव कैंप में गोलियां चलाने की घटना पर मोहित द्वारा लगाए आरोपों को लेकर कहा कि यह सभी बेबुनियाद है। कुणाल का कहना है कि मोहित पर पैसों के लेन-देन को लेकर साथी कपिल द्वारा कोर्ट में केस दायर किया हुआ है। उनका कहना है कि मोहित ने अभी तक उनके साथ कपिल की पेमेंट नहीं दी है।

Disclaimer

All news on Encounter India are computer generated and provided by third party sources, so read and verify carefully. Encounter India will not be responsible for any issues.

Hocky Champion Trophy 2026

Related Articles

Hot this week

दिवाली पर पथ परिवहन निगम चलाएगा 266 विशेष बसें : Mukesh Agnihotri

शिमला: दिवाली पर हिमाचल वासियों को अपने घरों तक...

अवैध खैर कटाई के मामलें में दो आरोपी गिरफ्तार, देखें वीडियो

पंचकूलाः पिंजौर क्षेत्र में पुलिस ने अवैध खैर लकड़ी...

हेरोइन सहित महिला तस्कर गिरफ्तार, आरोपी के परिवारिक सदस्य जा चुके जेल, देखें वीडियो

पंचकूलाः पुलिस द्वारा नशा तस्करों के खिलाफ लगातार कार्रवाई...

Jalandhar News: चुनावों से पहले अकाली दल ने की पार्टी में नई नियुक्तियां, देखें वीडियो

जालंधर, ENS: पंजाब में 2027 में होने वाले विधानसभा...

सरकार ने दूध प्रोत्साहन राशि 3 रुपये से बढ़ाकर 6 रुपये प्रति लीटर की

शिमला: मुख्यमंत्री ठाकुर सुखविंन्द्र सिंह सुक्खू के नेतृत्व में...

दिवाली पर पथ परिवहन निगम चलाएगा 266 विशेष बसें : Mukesh Agnihotri

शिमला: दिवाली पर हिमाचल वासियों को अपने घरों तक पहुंचाने के लिए हिमाचल पथ परिवहन निगम (एचआरटीसी) विशेष बसों...

अवैध खैर कटाई के मामलें में दो आरोपी गिरफ्तार, देखें वीडियो

पंचकूलाः पिंजौर क्षेत्र में पुलिस ने अवैध खैर लकड़ी कटाई और तस्करी के मामले में कार्रवाई करते हुए दो...

हेरोइन सहित महिला तस्कर गिरफ्तार, आरोपी के परिवारिक सदस्य जा चुके जेल, देखें वीडियो

पंचकूलाः पुलिस द्वारा नशा तस्करों के खिलाफ लगातार कार्रवाई करते हुए नशे के अवैध कारोबार में संलिप्त आरोपियों पर...

Jalandhar News: चुनावों से पहले अकाली दल ने की पार्टी में नई नियुक्तियां, देखें वीडियो

जालंधर, ENS: पंजाब में 2027 में होने वाले विधानसभा चुनावों से पहले अकाली दल पार्टी भी एक्शन मोड मे...