Hocky Champion Trophy 2026
Entertainmentविदेश में रहकर करवाचौथ मनाती दिखी Priyanka Chopra, पति Nick संग शेयर...

विदेश में रहकर करवाचौथ मनाती दिखी Priyanka Chopra, पति Nick संग शेयर की तस्वीरें

WhatsApp Group Join Now
WhatsApp Channel Join Now

मनोरंजन: ग्लोबल आइकन प्रियंका चोपड़ा भले ही इन दिनों भारत से दूर है परंतु वह भारतीय रीति रिवाजों को अच्छे से निभा रही हैं। हर त्योहार को प्रियंका धूमधाम के साथ मनाती हैं। चाहे दीवाली हो या फिर नवरात्रि एक्ट्रेस अपने इंस्टाग्राम पर तस्वीरें शेयर करती हुई दिख रही हैं। अब प्रियंका ने हर साल की तरह इस बार भी पति निक जोनस के लिए करवाचौथ का व्रत रखा है। इस खास मौके पर एक्ट्रेस ने निक जोनस के साथ कुछ तस्वीरें शेयर की है और फैंस को त्योहार की बधाई भी दी है।

हर साल फिल्मी होती है प्रियंका

प्रियंका चोपड़ा ने अपने इंस्टाग्राम स्टोरी पर कुछ तस्वीरें शेयर की हैं। इन तस्वीरों में वो अपने पति निक जोनस के साथ दिख रही है। इस तस्वीर के साथ प्रियंका ने कैप्शन लिखा कि – ‘मैं हर साल फिल्मी हो जाती हूं। इस पोस्ट में प्रियंका ने पोस्ट में निक जोनस को भी टैग किया है’। प्रियंका निक की ये रोमांटिक फोटो सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल भी हो रही है।

सिर पर लाल दुपट्टा लिए दिखी प्रियंका

तस्वीर में प्रियंका चोपड़ा ने लाल रंग का सूट पहना हुआ है। उन्होंने सिर पर लाल दुपट्टा पहना है। मांग में सिंदूर, गले में मंगलसूत्र और माथे पर छोटी सी बिंदी लगाई है। ओवरऑल लुक में प्रियंका बहुत ही खूबसूरत दिख रही है। वहीं उनके पति देव निक जोनस क्रीम कलर के कुर्ते पायजामा में दिख रहे हैं।

2018 में की थी कपल ने शादी

प्रियंका और निक की लव स्टोरी बहुत ही फिल्मी है। दोनों की उम्र में करीबन 10 साल का अंतर है परंतु इससे उनके रिश्ते पर कोई भी असर नहीं पड़ा। वहीं प्रियंका और निक ने साल 2018 में शादी की थी। अब दोनों अपनी बेटी मालती मैरी चोपड़ा के साथ अच्छी जिंदगी बिता रहे हैं।

ऐसे शुरु हुई प्रियंका और निक की लव स्टोरी

प्रियंका चोपड़ा और निक जोनस की पहली बार बात 2016 में हुई थी। निक ने प्रियंका को ट्विटर पर मैसेज किया था। इसके बाद दोनों में बातें शुरु हो गई। मई 2017 में दोनों मेट गाला इवेंट में डिजाइनर राल्फ लॉरेन के साथ पहुंचे थे परंतु उस समय उनका रिश्ता दोस्ती तक ही था। एक साल के बाद दोनों ने 2018 में एक-दूसरे को डेट करना शुरु कर दिया। निक प्रियंका को लेकर काफी सीरियस थे। उन्होंने जुलाई 2018 में प्रियंका के जन्मदिन पर उन्हें शादी के लिए प्रपोज किया। प्रियंका ने उनका यह प्रपोजल स्वीकार किया और इसके बाद दोनों ने 2018 में भारत में रोका सेरेमनी करके अपना रिश्ता फैंस और सभी के सामने ऑफिशियल कर दिया।

 

Disclaimer

All news on Encounter India are computer generated and provided by third party sources, so read and verify carefully. Encounter India will not be responsible for any issues.

Hocky Champion Trophy 2026

Related Articles

Hot this week

PSPCL ने अक्टूबर 2026 के इनोवेशन प्रतियोगिता में टीम लीडर नियुक्त किए

चंडीगढ़/पटियाला: पंजाब के मुख्यमंत्री स.भगवंत सिंह मान और बिजली...

Karwa Chauth पर वेडिंग थीम सेलिब्रेशन में 70 से ज्यादा महिलाओं ने लिया हिस्सा

पंचकूला: दि रोमा में करवा चौथ के अवसर पर...

Punjab News: स्प्रे से परिवार को किया बेसुध, 54 सिलेंडरों लदी गाड़ी और बाइक लेकर चोर फरार

लुधियानाः जिले के गोबिंदगढ़ इलाके में स्थित अरुण गैस...

हरियाणा के राज्यपाल ने सतीश कुमार को हरियाणा लोक सेवा आयोग के अध्यक्ष पद की दिलाई शपथ

चंडीगढ़: हरियाणा के राज्यपाल प्रो. असीम कुमार घोष ने...

PSPCL ने अक्टूबर 2026 के इनोवेशन प्रतियोगिता में टीम लीडर नियुक्त किए

चंडीगढ़/पटियाला: पंजाब के मुख्यमंत्री स.भगवंत सिंह मान और बिजली मंत्री तरुनप्रीत सिंह सौंद के नेतृत्व में पंजाब स्टेट पावर...

Karwa Chauth पर वेडिंग थीम सेलिब्रेशन में 70 से ज्यादा महिलाओं ने लिया हिस्सा

पंचकूला: दि रोमा में करवा चौथ के अवसर पर ग्रैंड सेलिब्रेशन का आयोजन किया गया। इवेंट में करीब 70...

Punjab News: स्प्रे से परिवार को किया बेसुध, 54 सिलेंडरों लदी गाड़ी और बाइक लेकर चोर फरार

लुधियानाः जिले के गोबिंदगढ़ इलाके में स्थित अरुण गैस एजेंसी के गोदाम को निशाना बनाते हुए 3 बदमाशों ने...

Jalandhar News: थाने के बाहर हुआ हंगामा, शराब कारोबारी पर लगे गाड़ी छीनने के आरोप, कुणाल सहगल ने किया खुलासा, देखें वीडियो

जालंधर, ENS: थाना 5 के बाहर भारी हंगामा देखने को मिला। मिली जानकारी के अनुसार शराब ठेकेदार के साथी...