श्रीनगर। ‘सिंघम’ के किरदार के लिए मशहूर बॉलीवुड अभिनेता अजय देवगन कश्मीर पहुंचे हैं। जानकारी के अनुसार ‘सिंघम’ फ्रेंचाइजी में बाजीराव सिंघम का किरदार निभाने वाले अजय देवगन सोनमर्ग पहुंचे, जहां ‘सिंध रिसॉर्ट्स’ में उनका गर्मजोशी से स्वागत किया गया। सोशल मीडिया पर एक पोस्ट में रिसॉर्ट ने कहा कि उन्हें अभिनेता की मेजबानी करके बहुत खुशी हुई है। उन्होंने आगे लिखा कि कुछ पल ऐसे होते हैं जो किसी के ठहरने के अनुभव को वाकई यादगार बना देते हैं। सूत्रों के मुताबिक, इससे पहले अजय देवगन को लद्दाख के कारगिल इलाके में ‘काकसर’ में देखा गया था। वहां वे अपनी आने वाली फिल्म ‘चौहान’ की शूटिंग कर रहे थे और इस दौरान उन्होंने ‘आर्मी की वर्दी’ पहनी हुई थी।
