Hocky Champion Trophy 2026
LudhianaPunjab News: शक्ति नगर में 3 बाइक सवार स्नेचरों ने युवक को...

Punjab News: शक्ति नगर में 3 बाइक सवार स्नेचरों ने युवक को लूटा, देखें वीडियो

WhatsApp Group Join Now
WhatsApp Channel Join Now

लुधियानाः बस्ती जोधेवाल थाना के अंतर्गत आते शक्ति नगर में लुटेरों का आतंक देखने को मिला है। यहां दादा मोटर्स के पास गली नंबर 3 के बाहर सुबह-सवेरे बाइक सवार 3 बदमाशों ने एक युवक को घेरकर उसका मोबाइल फोन छीन लिया। इस पूरी घटना का सीसीटीवी वीडियो भी सामने आया है। जानकारी के अनुसार 26 अक्तूबर सुबह 5 बजकर 22 मिनट की घटना है।

दो युवक शक्ति नगर की गली नंबर 4 में स्थित एक फैक्ट्री में काम के लिए पैदल जा रहे थे। इसी दौरान बदमाशों ने उन्हें निशाना बनाया। लुटेरों को अपनी तरफ आता देख दोनों युवकों ने भागने की कोशिश की लेकिन एक युवक उनकी पकड़ में आ गया। सामने आए सीसीटीवी फुटेज में साफ देखा जा सकता है कि वारदात में 3 लोग शामिल हैं जो एक बाइक पर सवार थे। इनमें से दो बदमाश पीछे से भागते हुए आते हैं और फैक्ट्री जा रहे एक युवक को पकड़ लेते हैं।

इसी बीच उनका तीसरा साथी अपनी बाइक घुमाकर वापस उनके पास लाता है। दोनों बदमाश पकड़े गए युवक की जबरन तलाशी लेते हैं उसकी जेब से मोबाइल फोन निकालते हैं और तुरंत बाइक पर बैठकर वहां से फरार हो जाते हैं। इस घटना के बाद इलाके के लोगों और सुबह-सवेरे काम पर जाने वाले मजदूरों में दहशत का माहौल है। पुलिस मामले और सीसीटीवी फुटेज के आधार पर लुटेरों की पहचान करने में जुट सकती है।

Disclaimer

All news on Encounter India are computer generated and provided by third party sources, so read and verify carefully. Encounter India will not be responsible for any issues.

Hocky Champion Trophy 2026

Related Articles

Hot this week

Punjab News: सांसद रंधावा का थाने में हंगामा, पुलिस पर लगाए गंभीर आरोप, देखें वीडियो

गुरदासपुरः गुरदासपुर से लोकसभा सांसद और वरिष्ठ कांग्रेस नेता...

Punjab News: नशा मुक्ति केंद्र पर CBI की छापेमारी

अबोहर: मानसा के बहुचर्चित झोटा हत्याकांड मामले में केंद्रीय...

Punjab News: हॉटस्पॉट इलाके में चलाया CASO ऑपरेशन, 13 शकी व्यक्तियों को लिया हिरासत में, देखें वीडियो

अमृतसरः शहर के मकबूलपुरा के हॉटस्पॉट इलाके में पुलिस...

Punjab News: सांसद रंधावा का थाने में हंगामा, पुलिस पर लगाए गंभीर आरोप, देखें वीडियो

गुरदासपुरः गुरदासपुर से लोकसभा सांसद और वरिष्ठ कांग्रेस नेता सुखजिंदर सिंह रंधावा और उनके कांग्रेस कार्यकर्ताओं व समर्थकों द्वारा...

Punjab News: नशा मुक्ति केंद्र पर CBI की छापेमारी

अबोहर: मानसा के बहुचर्चित झोटा हत्याकांड मामले में केंद्रीय जांच ब्यूरो (सीबीआई) की टीम ने अबोहर के सीतो रोड...

पत्नी ने जिम-ट्रेनर संग मिलकर पति पर चाकू से हमला, गिरफ्तार, देखें वीडियो

4 साल पहले हुई थी शादी, 8 माह पहले जिम ट्रेनर से बने संबंध गाजियाबादः दिल्ली से सटे गाजियाबाद के...

Punjab News: हॉटस्पॉट इलाके में चलाया CASO ऑपरेशन, 13 शकी व्यक्तियों को लिया हिरासत में, देखें वीडियो

अमृतसरः शहर के मकबूलपुरा के हॉटस्पॉट इलाके में पुलिस कमिश्नर के दिशा-निर्देशों के तहत कासो ऑपरेशन चलाया गया, जिसमें...