JalandharJalandhar News: बुजुर्ग की मदद करना महिला को पड़ा महंगा, गहने लेकर...

Jalandhar News: बुजुर्ग की मदद करना महिला को पड़ा महंगा, गहने लेकर शातिर फरार, देखें वीडियो

WhatsApp Group Join Now
WhatsApp Channel Join Now

जालंधर, ENS: शहर के पॉश इलाके में महिला को एक बुजुर्ग को खाने के लिए पैसे देना महंगा पड़ गया। दरअसल, बुजुर्ग के साथ शातिर व्यक्ति ने आकर महिला को बातों में उलझा लिया। जिसके बाद दोनों महिला के साथ कुछ देर बातें करते रहे और महिला का माइंड वाश करके उसके गहने लेकर बुर्जग साथी संग बाइक पर सवार होकर फरार हो गया। घटना दिलबाग नगर में राधा कृष्ण मंदिर के पास की है। दरअसल, महिला मंदिर में माथा टेकने के लिए गई थी। इस दौरान 100 मीटर दूरी पर महिला को बुजुर्ग रोकता है और उससे खाने के लिए पैसे मांगता है।

जिसके बाद महिला को बातों में उलझा लेता है और उशके बाद 2 लोग एकत्रित हो जाते है। इसी दौरान दोनों महिला से चूड़ियां और अन्य गहने लेकर बाइक पर दोनों फरार हो गए। घटना की सूचना लोगों द्वारा पुलिस को दी गई। घटना की सूचना मिलते ही थाना के एडिशनल एसएचओ गुरदीप चंद मौके पर पहुंचे और मामले की जांच में जुट गए। जांच अधिकारी ने बताया कि 70 वर्षीय अंजना शर्मा दिलबाग नगर की रहने वाली है और वह मंदिर के पास गौंशाला में रोटी डालने के लिए जा रही थी। इस दौरान बाइक पर सवार नौजवान और अन्य व्यक्ति ने कोई चीज सुंगाई।

जिसके बाद महिला के बाजुओं से चूड़ियां लेकर फरार हो गए। महिला के अनुसार बुजुर्ग में महिला से खाना खाने के लिए पैसे मांगे। इस दौरान वह महिला से बाते करने लगा और महिला को रुमाल थमा दिया। महिला के अनुसार रुमाल सूंघने के बाद उसे कुछ पता नहीं चल पाया। हालांकि महिला होश में थी, लेकिन उसे नहीं पता कि कब उसकी बाजुओं से सोने की चूड़ियां लेकर आरोपी फरार हो गए। पुलिस ने कहा कि महिला के अनुसार आरोपी उसकी साढ़े 4 तोले की चूड़ियां लेकर फरार हो गए। पीड़िता के बयानों के आधार पर मामला दर्ज किया जा रहा है, जल्द आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया जाएगा।

 

 

Disclaimer

All news on Encounter India are computer generated and provided by third party sources, so read and verify carefully. Encounter India will not be responsible for any issues.

Related Articles

Hot this week

दड़ा-सट्टा लगाने के आरोप में नकदी बरामद, मामला दर्ज

ऊना। जिला ऊना में जुआ गतिविधियों के खिलाफ कार्रवाई...

Punjab News: गुरुद्वारे में गोलक लेकर एक्टिवा सवार चोर फरार, देखें वीडियो

लुधियानाः जिले के गांव मोरकरीमा में गुरुद्वारा साहिब को...

Punjab News: कार और ई-रिक्शा टक्कर पर चले ईंट-पत्थर, 500 मीटर तक बोनट पर घसीटा युवक, देखें वीडियो

लुधियानाः जिले के हरगोबिंद नगर में क्रेटा कार और ई-रिक्शा टक्कर को लेकर विवाद हो गया। दरअसल, मामूली टक्कर...

Punjab News: भगवान वाल्मीकि जी के प्रकट दिवस पर सेहत मंत्री ने दी बधाई, विकास कार्यों का किया ऐलान, देखें वीडियो

मंडौरः देश भर में भगवान महर्षि वाल्मीकि जी का जन्म दिवस आज अत्यंत धूमधाम, श्रद्धा और उल्लास के साथ...

Punjab News: घर में बने टिंबर स्टोर में लगी आग, परिजनों में मची अफरा-तफरी, देखें वीडियो

लुधियानाः समराला चौंक के पास आग लगने की घटना सामने आई है। दरअसल, चंडीगढ़ रोड पर वर्मा टिंबर स्टोर...

दड़ा-सट्टा लगाने के आरोप में नकदी बरामद, मामला दर्ज

ऊना। जिला ऊना में जुआ गतिविधियों के खिलाफ कार्रवाई करते हुए मैहतपुर पुलिस ने गुप्त सूचना के आधार पर...