JalandharJalandhar पहुंची चैंपियंस ट्रॉफी का भव्य स्वागत, ओपन सेरेमनी पर DC और...

Jalandhar पहुंची चैंपियंस ट्रॉफी का भव्य स्वागत, ओपन सेरेमनी पर DC और CP का आया बयान, देखें वीडियो

WhatsApp Group Join Now
WhatsApp Channel Join Now

जालंधर, ENS: एशियन हॉकी चैंपियंस ट्रॉफी का आगाज 27 अक्टूबर से होने जा रहा है। ऐसे में जालंधर में चैंपियंस ट्रॉफी का भव्य स्वागत किया गया। तस्वीरों में देखा जा सकता हैकि हॉकी की छांव में ट्रॉफी का स्वागत किया गया। इस दौरान स्टेडियम में डिप्टी कमिशनर वरजीत वालिया, पुलिस कमिशनर सतिंदर और नीतिन कोहली सहित अन्य लोग मौजूद रहे। मामले की जानकारी देते हुए डिप्टी कमिशनर ने कहाकि आज चैपियन ट्रॉफी जालंधर पहुंच गई है और कल दोपहर 1 बजे टूर्नामेंट का पहला मैच स्टेडियम में खेला जाएगा। इस टूर्नामेंट का उद्घाटन पंजाब के मुख्यमंत्री भगवंत सिंह मान करेंगे, जिन्होंने रिकॉर्ड 4 महीनों में इस विश्वस्तरीय स्टेडियम को तैयार करवाया है। ओपन सेरेमनी कल शाम 5 बजे शुरू हो गई। ऐसे में लोगों से मैच देखने की अपील की गई है। डीसी ने बताया कि फ्री टिकट है। ऐसे में लोग बढ़ चढ़कर हिस्सा लें।

वहीं पुलिस कमिशनर ने कहाकि मैच देखने के लिए पब्लिक की मुफ्त एंट्री है। इस दौरान मैच देखने आने वाले लोगों को कोड आएंगा और उसे स्कैन करके स्टेडियम में एंट्री मिलेगी। इस दौरान पार्किंग को लेकर पुख्ता प्रबंध किए गए। इस दौरान मैच देखने के लिए स्टेडियम से 100 मीटर दूरी बिना वाहन से सफर तय करना पड़ेगा। वहीं कल से टूर्नामेंट की शुरुआत को लेकर अधिकारी ने कहाकि कई सालों बाद टूर्नामेंट का आगाज पंजाब से शुरू होने जा रहा है। ऐसे में वह पंजाब के मुख्यमंत्री भगवंत मान का आभार व्यक्त करते है, जिनकी मेहनत से जालंधर और मोहाली में टूर्नामेंट के मैच खेले जाएंगे।

बता दें कि इस टूर्नामेंट से पहले आयोजित प्रेस कॉन्फ्रेंस में 6 टीमों के कप्तानों ने हिस्सा लिया। कप्तानों ने कहा कि यह टूर्नामेंट उनके लिए बेहद खास है और सभी खिलाड़ी अपना बेस्ट परफॉरमेंस देने के लिए तैयार हैं। टीमों में शामिल नए खिलाड़ियों को लेकर कप्तानों का मानना है कि भले ही उन्होंने कम मैच खेले हों, लेकिन उन्हें टीम की रणनीतियों (स्ट्रैटजी) की अच्छी समझ है। कप्तानों ने नए खिलाड़ियों को सलाह दी कि वे किसी भी तरह का तनाव न लें और बिना दबाव के मैदान में अपना स्वाभाविक खेल दिखाएं।

पहली बार पंजाब में खेलने पहुंचे कप्तानों ने कहा कि उनके लिए प्रतियोगिता की हर टीम खास है। कप्तानों ने माना कि टूर्नामेंट में यूरोप और ऑस्ट्रेलिया जैसी मजबूत टीमों की मौजूदगी के कारण मुकाबला काफी कड़ा और चुनौतीपूर्ण होगा। एशियन गेम्स में सिल्वर मेडल जीतने वाली मलेशियाई टीम के कप्तान ने अपनी टीम के प्रदर्शन पर गर्व जताया। उन्होंने कहा कि उनकी टीम इस टूर्नामेंट में भी शानदार खेल जारी रखेगी। प्रेस वार्ता के दौरान मलेशिया के कप्तान ने भारतीय खिलाड़ी मनप्रीत सिंह के प्रदर्शन की विशेष रूप से तारीफ की और कहा कि वे एक बेहतरीन खिलाड़ी हैं।

Disclaimer

All news on Encounter India are computer generated and provided by third party sources, so read and verify carefully. Encounter India will not be responsible for any issues.

Related Articles

Hot this week

दड़ा-सट्टा लगाने के आरोप में नकदी बरामद, मामला दर्ज

ऊना। जिला ऊना में जुआ गतिविधियों के खिलाफ कार्रवाई...

Punjab News: गुरुद्वारे में गोलक लेकर एक्टिवा सवार चोर फरार, देखें वीडियो

लुधियानाः जिले के गांव मोरकरीमा में गुरुद्वारा साहिब को...

Punjab News: कार और ई-रिक्शा टक्कर पर चले ईंट-पत्थर, 500 मीटर तक बोनट पर घसीटा युवक, देखें वीडियो

लुधियानाः जिले के हरगोबिंद नगर में क्रेटा कार और ई-रिक्शा टक्कर को लेकर विवाद हो गया। दरअसल, मामूली टक्कर...

Punjab News: भगवान वाल्मीकि जी के प्रकट दिवस पर सेहत मंत्री ने दी बधाई, विकास कार्यों का किया ऐलान, देखें वीडियो

मंडौरः देश भर में भगवान महर्षि वाल्मीकि जी का जन्म दिवस आज अत्यंत धूमधाम, श्रद्धा और उल्लास के साथ...

Punjab News: घर में बने टिंबर स्टोर में लगी आग, परिजनों में मची अफरा-तफरी, देखें वीडियो

लुधियानाः समराला चौंक के पास आग लगने की घटना सामने आई है। दरअसल, चंडीगढ़ रोड पर वर्मा टिंबर स्टोर...

दड़ा-सट्टा लगाने के आरोप में नकदी बरामद, मामला दर्ज

ऊना। जिला ऊना में जुआ गतिविधियों के खिलाफ कार्रवाई करते हुए मैहतपुर पुलिस ने गुप्त सूचना के आधार पर...