Haryana Govtबरवाला को मिली आधुनिक बस स्टैंड की सौगात

बरवाला को मिली आधुनिक बस स्टैंड की सौगात

WhatsApp Group Join Now
WhatsApp Channel Join Now

चंडीगढ़: हरियाणा सरकार का प्रयास है कि हिसार जिला का बरवाला क़स्बा में नागरिकों को बेहतर सुविधाएं मिलें और इस क़स्बा को आधुनिक एवं सुंदर बनाया जाए। बरवाला क़स्बा में विकास कार्यों को निरंतर गति दी जा रही है। शहर में आधुनिक बस स्टैंड बनकर तैयार हो चुका है। बस स्टैंड के साथ लगती मॉडर्न अनाज मंडी का निर्माण कार्य भी जारी है।

यह बात हरियाणा के लोक निर्माण एवं जनस्वास्थ्य अभियांत्रिकी मंत्री रणबीर गंगवा ने शनिवार को हिसार जिला के क़स्बा बरवाला में बस स्टैंड के उद्घाटन के दौरान उपस्थित जन को संबोधित करते हुए कही। कैबिनेट मंत्री ने कहा कि बरवाला शहर में विकास को लेकर किए गए वादों को पूरा करने के लिए सरकार लगातार प्रयासरत है।

उन्होंने बताया कि बरवाला शहर की चारों दिशाओं में प्रवेश द्वारों का निर्माण किया जा रहा है। हिसार की तरफ से शहर में प्रवेश और निकास के दोनों ओर सुंदर चौक विकसित किए जाएंगे। इससे शहर की सुंदरता बढ़ेगी और लोगों को बेहतर शहरी सुविधाएं मिलेंगी। शहर की अधिकांश गलियों का निर्माण कार्य पूरा हो चुका है। शेष गलियों का काम भी जल्द शुरू करवाया जाएगा।

कैबिनेट मंत्री रणबीर गंगवा ने बताया कि मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी के नेतृत्व में प्रदेश में विकास कार्य तेजी से आगे बढ़ रहे हैं। प्रदेश सरकार ने चुनाव के दौरान जनता से जो वादे किए थे, उन्हें पूरा करने की दिशा में लगातार काम किया जा रहा है। सरकार बनने के बाद किए गए 210 वादों में से 75 वादे पूरे किए जा चुके हैं।

Disclaimer

All news on Encounter India are computer generated and provided by third party sources, so read and verify carefully. Encounter India will not be responsible for any issues.

Related Articles

Hot this week

उप मुख्यमंत्री मुकेश अग्निहोत्री ने सतपाल सिंह सत्ती का जाना कुशलक्षेम

ऊना: उप मुख्यमंत्री मुकेश अग्निहोत्री ने आज ऊना के...

DC चौक से दयाल स्वीट्स तक बढ़ा नो-पार्किंग और नो-वेंडिंग जोन

DC जतिन लाल ने जारी किए आदेश, पहले ओम...

Jalandhar News: ई-रिक्शा चालक हुआ स्नेचिंग का शिकार, सवारी के बहाने नगदी लेकर आरोपी फरार, देखें वीडियो

जालंधर: गोराया कस्बे में दिन-दहाड़े चोरी का मामला सामने...

महाविद्यालय वंगाणा सेमिनार में भारतीय राजव्यवस्था पर हुई चर्चा

ऊना: अटल बिहारी वाजपेयी राजकीय महाविद्यालय बंगाणा के राजनीति...

उप मुख्यमंत्री मुकेश अग्निहोत्री ने सतपाल सिंह सत्ती का जाना कुशलक्षेम

ऊना: उप मुख्यमंत्री मुकेश अग्निहोत्री ने आज ऊना के विधायक सतपाल सिंह सत्ती के आवास पर पहुंचकर उनका कुशलक्षेम...

DC चौक से दयाल स्वीट्स तक बढ़ा नो-पार्किंग और नो-वेंडिंग जोन

DC जतिन लाल ने जारी किए आदेश, पहले ओम भुजिया भंडार तक लागू था प्रतिबंध ऊना: ऊना शहर में यातायात...

Jalandhar News: ई-रिक्शा चालक हुआ स्नेचिंग का शिकार, सवारी के बहाने नगदी लेकर आरोपी फरार, देखें वीडियो

जालंधर: गोराया कस्बे में दिन-दहाड़े चोरी का मामला सामने आया है। जहां एक अज्ञात युवक बुजुर्ग ई-रिक्शा चालक के...

ऊना पुलिस की त्वरित कार्रवाई, साइबर ठगी के शिकार व्यक्ति को लौटाए 10.10 लाख रुपये

10.46 लाख रुपये की हुई थी धोखाधड़ी, साइबर सेल ने बैंक और वित्तीय संस्थानों से समन्वय कर राशि करवाई...