Haryana Govtसंत महापुरुषों की शिक्षाओं को अपनाकर ही संभव है मानव कल्याण :...

संत महापुरुषों की शिक्षाओं को अपनाकर ही संभव है मानव कल्याण : Krishan Kumar Bedi

WhatsApp Group Join Now
WhatsApp Channel Join Now

चंडीगढ़: हरियाणा के सामाजिक न्याय एवं अधिकारिता मंत्री कृष्ण कुमार बेदी ने कहा कि संत महापुरुषों ने हमेशा समाज को समरसता, समानता और भाईचारे का संदेश दिया है। उनकी शिक्षाएं आज भी प्रासंगिक हैं। संत महापुरुषों के बताए रास्ते पर चलकर ही मानव कल्याण के साथ समाज और राष्ट्र की उन्नति संभव है। इसलिए प्रत्येक व्यक्ति को आपसी भाईचारे, सद्भाव और परोपकार की भावना अपनानी चाहिए।

कृष्ण कुमार बेदी शनिवार को जींद जिला के गांव पीपलथा और नारायणगढ़ में महर्षि वाल्मीकि प्रकट दिवस के उपलक्ष्य में आयोजित कार्यक्रमों को संबोधित कर रहे थे। उन्होंने कहा कि संत महापुरुषों की शिक्षाएं समाज को सही दिशा दिखाती हैं। उनके विचारों को जीवन में अपनाकर सामाजिक भेदभाव को दूर किया जा सकता है और समाज में एकता को मजबूत बनाया जा सकता है। महर्षि वाल्मीकि ने अपने जीवन और विचारों से समाज को मानवता, सदाचार और समानता का मार्ग दिखाया। उनके आदर्शों को अपनाना ही उनके प्रति सच्ची श्रद्धांजलि है।

कैबिनेट मंत्री ने कहा कि केंद्र और प्रदेश सरकार संत महापुरुषों की शिक्षाओं से प्रेरणा लेते हुए गरीब और जरूरतमंद लोगों के कल्याण के लिए प्रतिबद्ध हैं। सरकार की जनकल्याणकारी योजनाओं का लाभ समाज के अंतिम पायदान पर खड़े व्यक्ति तक पहुंचाने के प्रयास किए जा रहे हैं। प्रधानमंत्री उज्ज्वला योजना और लाडो लक्ष्मी योजना इसके उदाहरण हैं उन्होंने आगे कहा कि प्रदेश सरकार युवा, गरीब, किसान और महिलाओं के सम्मान तथा उत्थान को प्राथमिकता दे रही है।

 

Disclaimer

All news on Encounter India are computer generated and provided by third party sources, so read and verify carefully. Encounter India will not be responsible for any issues.

Related Articles

Hot this week

महाविद्यालय वंगाणा सेमिनार में भारतीय राजव्यवस्था पर हुई चर्चा

ऊना: अटल बिहारी वाजपेयी राजकीय महाविद्यालय बंगाणा के राजनीति...

कलरूही में विधायक राकेश कालिया ने नवाजे मेधावी छात्र

स्कूल में हाल बनाने के लिए 5 लाख की...

वशिष्ट पब्लिक स्कूल ऊना में ‘क्विज़ ऑन एनवायरनमेंट एंड साइंस’ का आयोजन

ऊना: वशिष्ट पब्लिक स्कूल ऊना में कक्षा पहली से...

हरियाणा में ₹219.91 करोड़ के विकास कार्यों को मिली मंजूरी

चंडीगढ़: हरियाणा के मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी की अध्यक्षता...

Punjab News: चार वाहन चोर गिरफ्तार, बाइक व एक्टिवा बरामद, देखें वीडियो

जीरकपुरः पुलिस टीम ने कार्रवाई करते हुए चोरी के...

महाविद्यालय वंगाणा सेमिनार में भारतीय राजव्यवस्था पर हुई चर्चा

ऊना: अटल बिहारी वाजपेयी राजकीय महाविद्यालय बंगाणा के राजनीति विज्ञान विभाग द्वारा विद्यार्थियों में विषयगत ज्ञान, तार्किक चिंतन, शोध...

कलरूही में विधायक राकेश कालिया ने नवाजे मेधावी छात्र

स्कूल में हाल बनाने के लिए 5 लाख की घोषणा ऊना: राजकीय वरिष्ठ माध्यमिक पाठशाला कलरूही में शनिवार को वार्षिक...

वशिष्ट पब्लिक स्कूल ऊना में ‘क्विज़ ऑन एनवायरनमेंट एंड साइंस’ का आयोजन

ऊना: वशिष्ट पब्लिक स्कूल ऊना में कक्षा पहली से दसवीं तक के विद्यार्थियों के लिए ‘क्विज़ ऑन एनवायरनमेंट एंड...

हरियाणा में ₹219.91 करोड़ के विकास कार्यों को मिली मंजूरी

चंडीगढ़: हरियाणा के मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी की अध्यक्षता में शनिवार को चंडीगढ़ में आयोजित उच्चाधिकार प्राप्त कार्य क्रय...