Himachal Govtराज्यपाल ने विकसित भारत के संकल्प के लिए हिमाचल की विरासत इस्तेमाल...

राज्यपाल ने विकसित भारत के संकल्प के लिए हिमाचल की विरासत इस्तेमाल करने का किया आह्वान

WhatsApp Group Join Now
WhatsApp Channel Join Now

शिमला: राज्यपाल कविन्द्र गुप्ता ने आज चंबा के ऐतिहासिक चौगान में ‘विकसित भारत-विकसित हिमाचल’ विषय पर आयोजित तीसरे डेस्टिनेशन हिमाचल एक्सपो-2026 के उद्घाटन समारोह में बतौर मुख्य अतिथि संबोधित करते हुए प्रदेश की समृद्ध प्राकृतिक एवं सांस्कृतिक विरासत, स्थानीय संसाधनों और मानवीय क्षमता का प्रभावी उपयोग कर युवाओं, उद्यमियों, किसानों, कारीगरों और महिलाओं के लिए नए अवसर सृजित करने का आह्वान किया।

राज्यपाल ने कहा कि यह एक्सपो लोगों को रोजगार, स्वरोजगार, उद्यमिता, प्रौद्योगिकी, कौशल विकास और विभिन्न सरकारी योजनाओं से जोड़ने का एक महत्वपूर्ण मंच है। ऐसे आयोजन युवाओं और स्थानीय समुदायों को उपलब्ध अवसरों की जानकारी देने के साथ-साथ विकास की नई संभावनाओं के द्वार भी खोलते हैं।

राज्यपाल ने संपर्क सुविधाओं के महत्व पर प्रकाश डालते हुए कहा कि अटल टनल और प्रधानमंत्री ग्राम सड़क योजना जैसी पहलों ने हिमाचल प्रदेश के दूरदराज एवं दुर्गम क्षेत्रों में विकास की नई संभावनाएं पैदा की हैं। बेहतर सड़क संपर्क से बाजारों, पर्यटन स्थलों और आर्थिक गतिविधियों तक पहुंच आसान हुई है। उन्होंने कहा कि बेहतर कनेक्टिविटी का लाभ शिक्षा, स्वास्थ्य सेवाओं और रोजगार के अवसरों तक भी पहुंचना चाहिए, ताकि दूरस्थ क्षेत्रों में रहने वाले लोगों को विकास की मुख्यधारा से जोड़ा जा सके।

राज्यपाल ने चंबा रुमाल सहित प्रदेश के पारंपरिक हस्तशिल्प, लकड़ी की नक्काशी, स्थानीय खाद्य उत्पादों, कृषि एवं बागवानी उत्पादों का उल्लेख करते हुए कहा कि इनकी पहचान और बाजार पहुंच बढ़ाने के लिए आधुनिक डिजाइन, गुणवत्ता मानकों, डिजिटल मार्केटिंग और प्रभावी विपणन व्यवस्था को अपनाना आवश्यक है।

उन्होंने चंबा के कारीगरों से आग्रह किया कि वे इन योजनाओं का अधिक से अधिक लाभ उठाएं, ताकि अपनी आजीविका को सुदृढ़ करने के साथ-साथ पीढ़ियों से चली आ रही पारंपरिक कला एवं कौशल को भी संरक्षित रखा जा सके।

Disclaimer

All news on Encounter India are computer generated and provided by third party sources, so read and verify carefully. Encounter India will not be responsible for any issues.

Related Articles

Hot this week

कलरूही में विधायक राकेश कालिया ने नवाजे मेधावी छात्र

स्कूल में हाल बनाने के लिए 5 लाख की...

वशिष्ट पब्लिक स्कूल ऊना में ‘क्विज़ ऑन एनवायरनमेंट एंड साइंस’ का आयोजन

ऊना: वशिष्ट पब्लिक स्कूल ऊना में कक्षा पहली से...

हरियाणा में ₹219.91 करोड़ के विकास कार्यों को मिली मंजूरी

चंडीगढ़: हरियाणा के मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी की अध्यक्षता...

Punjab News: चार वाहन चोर गिरफ्तार, बाइक व एक्टिवा बरामद, देखें वीडियो

जीरकपुरः पुलिस टीम ने कार्रवाई करते हुए चोरी के...

राखीगढ़ी की विरासत हमारी ऐतिहासिक पहचान, इसे सहेजना हम सबकी जिम्मेदारी – Krishan Lal Panwar

चंडीगढ़: हरियाणा के विकास एवं पंचायत मंत्री कृष्ण लाल...

कलरूही में विधायक राकेश कालिया ने नवाजे मेधावी छात्र

स्कूल में हाल बनाने के लिए 5 लाख की घोषणा ऊना: राजकीय वरिष्ठ माध्यमिक पाठशाला कलरूही में शनिवार को वार्षिक...

वशिष्ट पब्लिक स्कूल ऊना में ‘क्विज़ ऑन एनवायरनमेंट एंड साइंस’ का आयोजन

ऊना: वशिष्ट पब्लिक स्कूल ऊना में कक्षा पहली से दसवीं तक के विद्यार्थियों के लिए ‘क्विज़ ऑन एनवायरनमेंट एंड...

हरियाणा में ₹219.91 करोड़ के विकास कार्यों को मिली मंजूरी

चंडीगढ़: हरियाणा के मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी की अध्यक्षता में शनिवार को चंडीगढ़ में आयोजित उच्चाधिकार प्राप्त कार्य क्रय...

Punjab News: चार वाहन चोर गिरफ्तार, बाइक व एक्टिवा बरामद, देखें वीडियो

जीरकपुरः पुलिस टीम ने कार्रवाई करते हुए चोरी के एक मामले में चार आरोपियों को गिरफ्तार किया है। पुलिस...