Himachal Govtएग्री मशीनरी पोर्टल 25 अक्तूूबर से पुनः होगा सक्रिय, किसान 29 अक्तूबर...

एग्री मशीनरी पोर्टल 25 अक्तूूबर से पुनः होगा सक्रिय, किसान 29 अक्तूबर तक कर सकेंगे आवेदन

WhatsApp Group Join Now
WhatsApp Channel Join Now

शिमला: कृषि विभाग के एक प्रवक्ता ने आज यहां बताया कि कृषि अभियांत्रिकी के अंतर्गत प्रदेश में कृषि के मशीनीकरण को बढ़ावा देने के उद्देश्य से कृषि मशीनरी पोर्टल को वित्त वर्ष 2026-27 के लिए 25 अक्तूबर, 2026 को दोपहर 12 बजे से पुनः सक्रिय किया जा रहा है। इसके माध्यम से पात्र किसान विभिन्न कृषि उपकरणों एवं मशीनरी की खरीद के अनुदान के लिए आवेदन कर सकते हैं।

उन्होंने बताया कि प्रदेश सरकार पहाड़ी क्षेत्रों में खेती को अधिक सुगम, आधुनिक एवं लाभकारी बनाने के लिए किसानों को पावर टिलर, पावर वीडर सहित विभिन्न कृषि उपकरण उपलब्ध करवा रही है। कृषि विभाग द्वारा सब-मिशन ऑन एग्रीकल्चरल मैकेनाइजेशन के अंतर्गत किसानों को कृषि उपकरणों की खरीद पर अनुदान प्रदान किया जाता है। इच्छुक किसान विभाग के डीबीटी पोर्टल agrimachinery.nic. in के माध्यम से ऑनलाइन आवेदन कर सकते हैं।

उन्होंने बताया कि लघु एवं सीमांत किसानों, अनुसूचित जाति, अनुसूचित जनजाति तथा महिला किसानों को पात्रता एवं निर्धारित नियमों के अनुसार कृषि उपकरणों की खरीद पर 50 प्रतिशत अनुदान प्रदान किया जाएगा। प्रवक्ता ने किसानों से आग्रह किया कि वे निर्धारित समयावधि के भीतर पोर्टल पर आवेदन करें तथा कृषि मशीनरी खरीदते समय केवल भारत सरकार से पंजीकृत फर्म एवं स्वीकृत मॉडल का ही चयन करें, ताकि उन्हें भविष्य में किसी प्रकार की परेशानी का सामना न करना पड़े।

 

Disclaimer

All news on Encounter India are computer generated and provided by third party sources, so read and verify carefully. Encounter India will not be responsible for any issues.

Related Articles

Hot this week

रोमांचक मुकाबले में जीता भारत, न्यूजीलैंड को दूसरे T20 में 4 विकेट से हराया

क्राइस्टचर्च के हेगले ओवल में खेले गए दूसरे टी20...

सलूरी में आपसी विवाद ने पकड़ा तूल, दोनों पक्षों ने लगाए मारपीट के आरोप

ऊना: पुलिस थाना अंब के तहत सलूरी गांव में...

रक्कड़ कॉलोनी में स्कूल के बाहर छात्र से मारपीट का आरोप, दो लोगों पर केस

ऊना: रक्कड़ कॉलोनी स्थित वरिष्ठ पब्लिक स्कूल के बाहर...

पीरनिगाह में सट्टेबाजी पर पुलिस की कार्रवाई, 2000 रुपये बरामद

ऊना: सदर थाना ऊना पुलिस ने पीरनिगाह में दड़ा-सट्टा...

बरनोह में दड़ा-सट्टा लगाते व्यक्ति को पुलिस ने पकड़ा, 850 रुपये बरामद

ऊना: जिला ऊना में जुआ गतिविधियों के खिलाफ कार्रवाई...

रोमांचक मुकाबले में जीता भारत, न्यूजीलैंड को दूसरे T20 में 4 विकेट से हराया

क्राइस्टचर्च के हेगले ओवल में खेले गए दूसरे टी20 मुकाबले में भारतीय टीम ने न्यूजीलैंड को 4 विकेट से...

सलूरी में आपसी विवाद ने पकड़ा तूल, दोनों पक्षों ने लगाए मारपीट के आरोप

ऊना: पुलिस थाना अंब के तहत सलूरी गांव में आपसी विवाद को लेकर दो पक्षों के बीच मारपीट का...

रक्कड़ कॉलोनी में स्कूल के बाहर छात्र से मारपीट का आरोप, दो लोगों पर केस

ऊना: रक्कड़ कॉलोनी स्थित वरिष्ठ पब्लिक स्कूल के बाहर एक छात्र के साथ मारपीट का मामला सामने आया है।...

पीरनिगाह में सट्टेबाजी पर पुलिस की कार्रवाई, 2000 रुपये बरामद

ऊना: सदर थाना ऊना पुलिस ने पीरनिगाह में दड़ा-सट्टा लगाने के आरोप में एक व्यक्ति के खिलाफ मामला दर्ज...