ऊना: सदर थाना ऊना पुलिस ने पीरनिगाह में दड़ा-सट्टा लगाने के आरोप में एक व्यक्ति के खिलाफ मामला दर्ज किया है। पुलिस ने आरोपी के कब्जे से 2000 रुपये की नकदी और दड़ा-सट्टा की पर्ची बरामद की है।
जानकारी के अनुसार, 23 अक्टूबर 2026 की शाम को सब इंस्पेक्टर संजय कुमार के नेतृत्व में पुलिस टीम गश्त कर रही थी। इस दौरान गुप्त सूचना के आधार पर पीरनिगाह में कार्रवाई की गई। पुलिस ने बलविंद्र कुमार निवासी मदनपुर, जिला ऊना के कब्जे से 2000 रुपये और सट्टे की पर्ची बरामद की।
पुलिस ने आरोपी के खिलाफ सार्वजनिक जुआ अधिनियम के तहत अभियोग दर्ज कर लिया है। मामले की आगामी जांच की जा रही है।