क्राइस्टचर्च के हेगले ओवल में खेले गए दूसरे टी20 मुकाबले में भारतीय टीम ने न्यूजीलैंड को 4 विकेट से हराकर पांच मैचों की सीरीज में 2-0 की मजबूत बढ़त बना ली है। क्राइस्टचर्च में पहले मैच में 226 रन का बड़ा स्कोर भी आसानी से चेज करने वाली भारतीय टीम ने इसी मैदान पर दूसरे टी20 में 181 रन के लक्ष्य को मुश्किल हालातों के बावजूद चेज कर लिया।
मगर पिछले मैच की तुलना में इस बार पिच अलग थी और इसका असर दिखा. पावरप्ले के अंदर सिर्फ 41 रन तक ही न्यूजीलैंड ने अपने टॉप-3 बल्लेबाजों के विकेट गंवा दिए। ऐसे में एक बार फिर ग्लेन फिलिप्स और बेवन जैकब्स ने न्यूजीलैंड को संभाला और 116 रन की जबरदस्त साझेदारी की।
तिलक वर्मा ने खेली शानदार पारी
भारतीय टीम की शुरुआत थोड़ी धीमी रही लेकिन फिर संजू सैमसन और अभिषेक ने इसे रफ्तार दी। मगर पांचवें ओवर में संजू सैमसन आउट हुए और यहां से पतझड़ लग गया. वैभव सूर्यवंशी भी नहीं चले, जबकि कप्तान श्रेयस अय्यर भी जल्दी ढेर हो गए. सिर्फ 70 रन तक भारत ने 5 विकेट गंवा दिए थे, जिसमें से 3 कीवी कप्तान मिचेल सैंटनर ले गए।
यहां पर नमन धीर (31) ने आक्रामक बल्लेबाजी करते हुए भारतीय टीम की वापसी कराई लेकिन उन्हें भी सैंटनर (4/21) ने पवेलियन लौटा दिया. 15वें ओवर में 112 के स्कोर पर नमन आउट हुए और इसके बाद उप-कप्तान तिलक वर्मा और नीतीश कुमार रेड्डी ने जिम्मेदारी संभाली और टीम इंडिया को जीत की तरफ लेकर जाने का काम किया। दोनों के बीच में 7वें विकेट के लिए 30 गेंदों में 69 रनों की मैच विनिंग साझेदारी देखने को मिली। जिसके बाद तिलक वर्मा और नीतीश ने 5 गेंदों के अंदर ये 11 रन बटोर लिए और जीत दिलाई।