Panchkulaमंडी में पुलिस की Raid, जुआ खेलते 4 गिरफ्तार, 5,170 नकदी बरामद

मंडी में पुलिस की Raid, जुआ खेलते 4 गिरफ्तार, 5,170 नकदी बरामद

WhatsApp Group Join Now
WhatsApp Channel Join Now

पंचकूलाः जिले में जुआ, सट्टेबाजी और अन्य अवैध गतिविधियों पर अंकुश लगाने के लिए पंचकूला पुलिस द्वारा लगातार निगरानी रखकर कार्रवाई की जा रही है। इसी कड़ी में पिंजौर थाना पुलिस ने गुप्त सूचना के आधार पर पिंजौर स्थित सेब मंडी में छापेमारी कर ताश के पत्तों से जुआ खेल रहे चार आरोपियों को रंगेहाथ गिरफ्तार किया है। पुलिस ने आरोपियों के कब्जे से ताश के पत्ते और 5,170 रुपये नकद बरामद किए हैं।

डीसीपी पंचकूला आईपीएस अदिति सिंह के अनुसार 21 अक्टूबर को पिंजौर थाना टीम को गुप्त सूचना मिली थी कि सेब मंडी पिंजौर में कुछ लोग ताश के पत्तों के जरिए जुआ खेल रहे हैं। सूचना की गंभीरता को देखते हुए पुलिस टीम ने तुरंत कार्रवाई की योजना बनाई और मौके पर छापेमारी की। इस दौरान पुलिस ने जुआ खेलते हुए चार आरोपियों को काबू कर लिया।

पुलिस पूछताछ के दौरान आरोपियों की पहचान आकाश उर्फ चूम्मू, सूरज तिवारी उर्फ पंडित, मनीष कुमार और संजय के रूप में हुई है। चारों आरोपी राजीव कॉलोनी, सेक्टर-17, पंचकूला के निवासी हैं। पुलिस ने आरोपियों के कब्जे से ताश के पत्ते और 5,170 रुपये नकद बरामद कर अपने कब्जे में ले लिए हैं। इस संबंध में पिंजौर थाना में चारों आरोपियों के खिलाफ हरियाणा सार्वजनिक जुआ निवारण अधिनियम, 2025 के तहत मामला दर्ज किया गया है।

पुलिस कमिश्नर आईपीएस पंकज नैन ने स्पष्ट किया कि पंचकूला जिले में जुआ, सट्टेबाजी और अन्य गैरकानूनी गतिविधियों को किसी भी सूरत में बर्दाश्त नहीं किया जाएगा। ऐसी गतिविधियों में संलिप्त लोगों पर पुलिस की लगातार निगरानी रहेगी और कानून के अनुसार सख्त कार्रवाई की जाएगी। उन्होंने आमजन से अपील की कि यदि उनके आसपास कहीं जुआ या सट्टेबाजी जैसी गतिविधियां संचालित हो रही हैं, तो इसकी सूचना तुरंत पुलिस को दें, ताकि समय रहते कार्रवाई कर ऐसी गतिविधियों पर प्रभावी अंकुश लगाया जा सके।

Disclaimer

All news on Encounter India are computer generated and provided by third party sources, so read and verify carefully. Encounter India will not be responsible for any issues.

Related Articles

Hot this week

Meharchand Polytechnic College के सिविल इंजीनियरिंग छात्र को मिला ISTE बेस्ट स्टूडेंट अवार्ड

जालंधर (Ens): मेहरचंद पॉलिटेक्निक कॉलेज के सिविल इंजीनियरिंग विभाग...

Punjab News: चोर ने पहले जगराते में किया डांस, फिर चुराई एक्टिवा, देखें वीडियो

लुधियानाः जिले के शिमलापुरी इलाके में चोरी का एक...

दीवार गिरने से छात्रा की मौत

विरुधुनगर। तमिलनाडु के विरुधुनगर जिले में सत्तूर के पास...

सोने-चांदी के दामों में गिरावट, खरीदारों की हुई मौज

नई दिल्ली। सोने-चांदी के दाम में भारी गिरावट का...

Meharchand Polytechnic College के सिविल इंजीनियरिंग छात्र को मिला ISTE बेस्ट स्टूडेंट अवार्ड

जालंधर (Ens): मेहरचंद पॉलिटेक्निक कॉलेज के सिविल इंजीनियरिंग विभाग के अनीश ने कॉलेज का नाम रोशन कर दिया है।...

Punjab News: गृहमंत्री Amit Shah को भेजा पत्र, मूसेवाला के परिवार को Z+ सुरक्षा की उठी मांग

मूसेवाला के छोटे भाई को किया जा सकता है टारगेट चंडीगढ़ः पंजाब के भारत के केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह...

Punjab News: चोर ने पहले जगराते में किया डांस, फिर चुराई एक्टिवा, देखें वीडियो

लुधियानाः जिले के शिमलापुरी इलाके में चोरी का एक हैरान करने वाला मामला सामने आया है। यहां एक शातिर...

दीवार गिरने से छात्रा की मौत

विरुधुनगर। तमिलनाडु के विरुधुनगर जिले में सत्तूर के पास मेट्टामलाई में गुरुवार रात भारी बारिश के कारण एक घर...