Nationalतेज रफ्तार कार खाई में गिरने से 4 दोस्तों की मौत, 2...

तेज रफ्तार कार खाई में गिरने से 4 दोस्तों की मौत, 2 घायल, देखें वीडियो

WhatsApp Group Join Now
WhatsApp Channel Join Now

जयपुरः जयपुर के जमवारामगढ़ में भीषण सड़क हादसा हो गया। जहां दौसा-मनोहरपुर NH 148 पर कार का टायर फटने से कार खाई में गिर गई। इस हादसे में कार में सवार 4 युवकों की मौत हो गई है जबकि 2 युवक गंभीर घायल हुए है। हादसा इतना भीषण था कि हादसे में गाड़ी के परखच्चे उड़ गए। हादसा इतना भीषण था कि चार युवकों ने मौके पर ही दम तोड़ दिया। घटना के बाद हाईवे पर अफरा-तफरी मच गई और वाहनों की लंबी कतारें लग गईं।

मृतकों की पहचान अतुल, मुकुल, रुपेश और शिवा निवासी आगरा के रूप में हुई है। पुलिस द्वारा कार में फंसे लोगों का शव बड़ी मुश्किल से बाहर निकाला जा सका। मिली जानकारी के अनुसार कार में सवार 6 दोस्त थे, इनमें से 4 की मौके पर ही मौत हो गई। हादसे के बाद हाईवे पर लंबा जाम लग गया। सीओ रामकिशन विश्नोई ने बताया कि हादसे में अतुल, मुकुल, रूपेश और शिवा की मौत हो गई।

जबकि राहुल और अर्पित गंभीर घायल हैं। इन्हें निम्स हॉस्पिटल में एडमिट कराया गया है। सभी युवक आगरा (यूपी) के रहने वाले थे। खाटूश्यामजी मंदिर से दर्शन कर लौट रहे थे। रायसर का यह हादसा राजस्थान में सड़क दुर्घटनाओं की गंभीर स्थिति की ओर भी इशारा करता है। परिवहन और पुलिस विभाग के अलग-अलग आंकड़ों के अनुसार, सड़क हादसों के मामले में राजस्थान देशभर में छठे स्थान पर बना हुआ है। प्रदेश में वर्ष 2025 के दौरान कुल 23,820 सड़क दुर्घटनाएं दर्ज की गईं। इनमें से 15,647 हादसे तेज गति के कारण हुए।

Disclaimer

All news on Encounter India are computer generated and provided by third party sources, so read and verify carefully. Encounter India will not be responsible for any issues.

Related Articles

Hot this week

सोने-चांदी के दामों में गिरावट, खरीदारों की हुई मौज

नई दिल्ली। सोने-चांदी के दाम में भारी गिरावट का...

Punjab News: संदिग्ध परिस्थितियों में 20 वर्षीय युवक का शव बरामद

कपूरथलाः सुल्तानपुर लोधी के पास गाजीपुर गांव में 20...

3 स्कूलों को मिली बम से उड़ाने की धमकी, मचा हड़कंप

चंडीगढ़ः शहर में लगातार स्कूलों को धमकी भरे ई-मेल...

सोने-चांदी के दामों में गिरावट, खरीदारों की हुई मौज

नई दिल्ली। सोने-चांदी के दाम में भारी गिरावट का दौर जारी है। कल शाम मार्केट बंद होने से पहले...

Punjab News: संदिग्ध परिस्थितियों में 20 वर्षीय युवक का शव बरामद

कपूरथलाः सुल्तानपुर लोधी के पास गाजीपुर गांव में 20 वर्षीय युवक की मौत की खबर से शोक की लहर...

2 नाबालिगों में विवाद, 17 वर्षीय छात्र की गोली मारकर हत्या, एक घंटे में लिया बदला, देखें वीडियो

चंडीगढ़ः सेक्टर-22 में 2 नाबालिगों के बीच पुरानी रंजिश ने जानलेवा रूप ले लिया। मिली जानकारी के अनुसार सेक्टर-34...

3 स्कूलों को मिली बम से उड़ाने की धमकी, मचा हड़कंप

चंडीगढ़ः शहर में लगातार स्कूलों को धमकी भरे ई-मेल मिल रहे है। वहीं आज 3 स्कूलों को बम से...