पंचकूला/हरियाणाः बेटी से दुष्कर्म के लगभग छह साल पुराने मामले में जिला अदालत ने आरोपित पिता को कोर्ट ने 20 साल की सजा सुनाई है। इस मामले में वकील ने जानकारी देते हुए बताया कि मई 2020 में पीड़िता ने पेट दर्द के चलते अस्पताल में दिखाया गया था, जहां उसने एक मृत शिशु को जन्म दिया। वहां के स्टाफ ने जब उससे पूछा कि बच्चे का पिता कौन है, तब खुलासा हुआ कि उस बच्चे का पिता उसका सगा पिता ही है।
सरकारी वकील प्रदीप शर्मा ने बताया कि इस केस में सबसे बड़ी चुनौती पीड़िता की गवाही थी। पीड़िता लंबे समय से मिल नहीं रही थी, इसलिए मामला लटका हुआ था। 6 साल बाद पुलिस ने पीड़िता को ढूंढा और अदालत के समक्ष पेश किया। अदालत में पीड़िता अपनी गवाही पर पूरी तरह कायम रही।
पुलिस ने जांच के बाद आरोपी को गिरफ्तार किया था। सभी सबूत और एविडेंस आने के बाद आज कोर्ट ने आरोपी को धारा 376 में दोषी मानते हुए 20 साल की सजा और 25 हजार रुपये जुर्माने की सजा सुनाई है। आरोपी की उम्र करीब 50 से 55 साल के बीच बताई जा रही है।
