Nationalकाम दिलाने का झांसा देकर किया गैंगरेप

काम दिलाने का झांसा देकर किया गैंगरेप

WhatsApp Group Join Now
WhatsApp Channel Join Now

मोहाली: पंजाबी सिंगर के गाने की शूटिंग के बहाने घर से ले जाकर एक लड़की आर्टिस्ट से गैंगरेप करने के मामले में अदालत ने 3 दोषियों जसविंदर सिंह, दीपक कुमार और गुरविंदर सिंह को 20-20 साल की सजा सुनाई है। पीड़िता को शूटिंग में काम दिलाने का किया था झूठा वादा पीड़िता की माजरी पुलिस में दर्ज शिकायत के मुताबिक, वह पेशे से आर्टिस्ट है। 12 अक्तूबर, 2022 को उसे एक मैसेज मिला जिसमें एक पंजाबी सिंगर के गाने की शूटिंग और उसमें उसके शामिल होने के बारे में पूछा गया था। पीड़िता इसके लिए मान गई। इसके बाद उसे चंडीगढ़ के सैक्टर-43 पहुंचने को कहा गया, लेकिन उसने पहले वहां जाने से मना कर दिया।

बाद में मैसेज भेजने वाला व्यक्ति उसे लेने के लिए घर के बाहर पहुंचा, जिसके बाद वह उसके साथ जाने को तैयार हो गई। शिकायत के मुताबिक, रास्ते में पीड़िता ने उस व्यक्ति को फोन पर यह कहते सुना कि लड़कियों को खाना खिला दो, वह उन्हें लेने आ रहा है। सैक्टर-43 से आगे जाने के बाद जब पीड़िता ने जगह के बारे में पूछा तो उसे बताया गया कि वे अजीतपुर से और लड़कियों को लेने जा रहे हैं। अजीतपुर के पास मोटरसाइकिल सवार 2 लोगों ने उनकी गाड़ी रोकी। पीड़िता के मुताबिक, उन्होंने गाड़ी की चाबी निकाल ली और उसका मोबाइल फोन छीन लिया। पीड़िता ने आरोप लगाया था कि आरोपियों में से एक ने उसकी गर्दन पर चाकू रख दिया और जान से मारने की धमकी दी। इसके बाद तीनों ने उसके साथ रेप किया। उसने यह भी आरोप लगाया था कि आरोपियों ने उसका मुंह बंद कर दिया और बार-बार उसका गला दबाया। घटना के बाद आरोपी मौके से भाग गए। मामले की सुनवाई के दौरान, कोर्ट ने पेश किए गए सबूतों और दलीलों पर गौर करने के बाद तीनों को दोषी ठहराया सजा सुनाई।

Disclaimer

All news on Encounter India are computer generated and provided by third party sources, so read and verify carefully. Encounter India will not be responsible for any issues.

Related Articles

Hot this week

सोने-चांदी के दामों में गिरावट, खरीदारों की हुई मौज

नई दिल्ली। सोने-चांदी के दाम में भारी गिरावट का...

Punjab News: संदिग्ध परिस्थितियों में 20 वर्षीय युवक का शव बरामद

कपूरथलाः सुल्तानपुर लोधी के पास गाजीपुर गांव में 20...

3 स्कूलों को मिली बम से उड़ाने की धमकी, मचा हड़कंप

चंडीगढ़ः शहर में लगातार स्कूलों को धमकी भरे ई-मेल...

सोने-चांदी के दामों में गिरावट, खरीदारों की हुई मौज

नई दिल्ली। सोने-चांदी के दाम में भारी गिरावट का दौर जारी है। कल शाम मार्केट बंद होने से पहले...

Punjab News: संदिग्ध परिस्थितियों में 20 वर्षीय युवक का शव बरामद

कपूरथलाः सुल्तानपुर लोधी के पास गाजीपुर गांव में 20 वर्षीय युवक की मौत की खबर से शोक की लहर...

2 नाबालिगों में विवाद, 17 वर्षीय छात्र की गोली मारकर हत्या, एक घंटे में लिया बदला, देखें वीडियो

चंडीगढ़ः सेक्टर-22 में 2 नाबालिगों के बीच पुरानी रंजिश ने जानलेवा रूप ले लिया। मिली जानकारी के अनुसार सेक्टर-34...

3 स्कूलों को मिली बम से उड़ाने की धमकी, मचा हड़कंप

चंडीगढ़ः शहर में लगातार स्कूलों को धमकी भरे ई-मेल मिल रहे है। वहीं आज 3 स्कूलों को बम से...