Panchkula20 दिन पहले गुम हुए 50 फोन पुलिस ने ढूंढे, अब तक...

20 दिन पहले गुम हुए 50 फोन पुलिस ने ढूंढे, अब तक 265 मोबाइल बरामद

WhatsApp Group Join Now
WhatsApp Channel Join Now

पंचकूलाः आधुनिक तकनीक, त्वरित कार्रवाई और जनसेवा के प्रति प्रतिबद्धता का परिचय देते हुए पंचकूला पुलिस ने एक बार फिर आमजन का विश्वास मजबूत किया है। पुलिस कमिश्नर आईपीएस पंकज नैन के नेतृत्व में साइबर सेल ने केवल 1 माह के अंदर यानी 20 दिनों में 50 गुम हुए मोबाइल फोन बरामद कर उनके वास्तविक मालिकों को सौंप दिए। इस वर्ष अब तक साइबर सेल कुल 265 गुम हुए मोबाइल फोन बरामद कर लोगों को वापस दिला चुकी है। जिनकी बाजार में कीमत करीब 53 लाख रुपये है। आज मोबाइल धारकों ने पंचकूला के सैक्टर-1 स्थित पुलिस उपायुक्त कार्यालय का दौरा कर डीसीपी पंचकूला आईपीएस अदिति सिंह से मुलाकात की और अपने खोए हुए कीमती फोन वापस पाकर खुशी जाहिर करते हुए पुलिस प्रशासन का दिल से धन्यवाद किया।

मुलाकात के दौरान डीसीपी ने सभी नागरिकों से उनके अनुभव जाने और साइबर सेल के इस बेहतरीन कार्य की पीठ थपथपाई। उन्होंने विशेष रूप से साइबर सेल इंचार्ज सुनील कुमार, मुख्य सिपाही अमित कुमार समेत पूरी टीम की सराहना की, जिनकी दिन-रात की मेहनत और तकनीकी सूझबूझ के चलते इन मोबाइलों को ट्रैक कर उनके सही मालिकों तक पहुंचाना संभव हो सका। पंचकूला पुलिस की यह मुहिम लगातार जारी है और इस वर्ष अब तक टीम कुल 265 मोबाइल फोन रिकवर कर लोगों को सौंप चुकी है।

मोबाइल फोन प्राप्त करने वाले लोगों ने इस अवसर पर डीसीपी का आभार व्यक्त करते हुए अपनी खुशी साझा की। एक व्यक्ति ने बताया कि उसका फोन करीब डेढ़ वर्ष पहले गुम हो गया था और उसे उम्मीद भी नहीं थी कि वह कभी वापस मिलेगा, लेकिन पंचकूला पुलिस के प्रयासों से उसे उसका मोबाइल सुरक्षित मिल गया। वहीं, एक महिला ने बताया कि उसका मोबाइल महज 22 दिन पहले गुम हुआ था, जिसे पुलिस ने त्वरित कार्रवाई करते हुए बरामद कर उसे सौंप दिया। सभी मोबाइल धारकों ने पुलिस की कार्यप्रणाली की सराहना करते हुए धन्यवाद व्यक्त किया। लंबे इंतजार के बाद अपना मोबाइल वापस पाकर सभी के चेहरों पर खुशी और संतोष साफ झलक रहा था।

अगर आपका मोबाइल फोन चोरी हो गया है या गुम हो गया है, तो घबराएं नहीं। भारत सरकार द्वारा संचालित CEIR (Central Equipment Identity Register) पोर्टल आपकी मदद के लिए एक प्रभावशाली ऑनलाइन प्लेटफॉर्म उपलब्ध कराता है। यह केंद्रीकृत प्रणाली गुम या चोरी हुए मोबाइल फोन को ब्लॉक करने और ट्रैक करने में सहायक है, जिससे उसका दुरुपयोग रोका जा सके।

सबसे पहले, अपने नजदीकी पुलिस स्टेशन में जाकर मोबाइल गुम होने की रिपोर्ट दर्ज कराएं और FIR की कॉपी अपने पास सुरक्षित रखें। इसके बाद मोबाइल धारक अपने फोन में संचालित सिम को तुरंत बंद करवाकर डुप्लिकेट सिम जारी करवाए। इसके बाद आप ceir.gov.in पर जाकर शिकायत दर्ज कर सकते हैं। पोर्टल पर “Block Your Lost/Stolen Mobile” यानी “अपने खोए / चोरी हुए मोबाइल को ब्लॉक करें” का विकल्प चुनें।

इसके बाद एक फॉर्म खुलेगा, जिसमें आपको अपना मोबाइल नंबर, IMEI नंबर, मोबाइल का ब्रांड और मॉडल, खोने की तारीख और स्थान, FIR नंबर, और पहचान पत्र जैसी जानकारी भरनी होगी। इसके साथ ही मोबाइल की खरीद की रसीद (इनवॉइस) और FIR की कॉपी जैसे दस्तावेज़ भी अपलोड करने होंगे। सभी जानकारी भरने और दस्तावेज़ अपलोड करने के बाद फॉर्म को सबमिट करें। सबमिट करने के बाद आपको एक Request ID प्राप्त होगी, जिसकी मदद से आप अपने आवेदन की स्थिति को ऑनलाइन ट्रैक कर सकते हैं।

Disclaimer

All news on Encounter India are computer generated and provided by third party sources, so read and verify carefully. Encounter India will not be responsible for any issues.

Related Articles

Hot this week

Meharchand Polytechnic College के सिविल इंजीनियरिंग छात्र को मिला ISTE बेस्ट स्टूडेंट अवार्ड

जालंधर (Ens): मेहरचंद पॉलिटेक्निक कॉलेज के सिविल इंजीनियरिंग विभाग...

Punjab News: चोर ने पहले जगराते में किया डांस, फिर चुराई एक्टिवा, देखें वीडियो

लुधियानाः जिले के शिमलापुरी इलाके में चोरी का एक...

दीवार गिरने से छात्रा की मौत

विरुधुनगर। तमिलनाडु के विरुधुनगर जिले में सत्तूर के पास...

सोने-चांदी के दामों में गिरावट, खरीदारों की हुई मौज

नई दिल्ली। सोने-चांदी के दाम में भारी गिरावट का...

Meharchand Polytechnic College के सिविल इंजीनियरिंग छात्र को मिला ISTE बेस्ट स्टूडेंट अवार्ड

जालंधर (Ens): मेहरचंद पॉलिटेक्निक कॉलेज के सिविल इंजीनियरिंग विभाग के अनीश ने कॉलेज का नाम रोशन कर दिया है।...

Punjab News: गृहमंत्री Amit Shah को भेजा पत्र, मूसेवाला के परिवार को Z+ सुरक्षा की उठी मांग

मूसेवाला के छोटे भाई को किया जा सकता है टारगेट चंडीगढ़ः पंजाब के भारत के केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह...

Punjab News: चोर ने पहले जगराते में किया डांस, फिर चुराई एक्टिवा, देखें वीडियो

लुधियानाः जिले के शिमलापुरी इलाके में चोरी का एक हैरान करने वाला मामला सामने आया है। यहां एक शातिर...

दीवार गिरने से छात्रा की मौत

विरुधुनगर। तमिलनाडु के विरुधुनगर जिले में सत्तूर के पास मेट्टामलाई में गुरुवार रात भारी बारिश के कारण एक घर...