AdvertisementPunjab Government
Haryana Govtहरियाणा में स्वास्थ्य सुविधाओं के बुनियादी ढांचे को मिलेगी नई मजबूती: आरती...

हरियाणा में स्वास्थ्य सुविधाओं के बुनियादी ढांचे को मिलेगी नई मजबूती: आरती सिंह राव

WhatsApp Group Join Now
WhatsApp Channel Join Now

चंडीगढ़। हरियाणा की स्वास्थ्य, चिकित्सा शिक्षा एवं आयुष मंत्री आरती सिंह राव ने बताया कि प्रदेश सरकार ने राज्य के ग्रामीण और शहरी क्षेत्रों में स्वास्थ्य सेवाओं को और अधिक सुदृढ़ बनाने की दिशा में एक और महत्वपूर्ण कदम उठाते हुए लगभग 423.48 लाख रुपये की लागत से विभिन्न स्वास्थ्य संस्थानों के नए भवनों और बुनियादी ढांचे के निर्माण कार्यों को प्रशासनिक स्वीकृति प्रदान की है।

इस पहल का उद्देश्य उन उप-स्वास्थ्य केंद्रों को मानक और आधुनिक भवन उपलब्ध कराना है जो वर्तमान में बिना भवन के चल रहे हैं या पंचायत भवनों एवं अन्य परिसरों में संचालित हो रहे हैं। आरती सिंह राव ने बताया कि इस योजना के तहत भिवानी जिले के गांव राजगढ़ और कलिंगा-द्वितीय, पलवल जिले के गांव मंगोरका और गदपुरी, तथा जींद जिले के गांव देवराड़ व ढरोली में स्थित उप-स्वास्थ्य केंद्रों के नए भवनों के निर्माण के साथ-साथ सिरसा जिले की रानिया सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र के बीपीएचयू (BPHU) के लिए लैंडफिलिंग और इंटरलॉक पेवमेंट ब्लॉक लगाने के कार्य शामिल हैं। इन सभी उप-स्वास्थ्य केंद्रों पर आवश्यक मानव संसाधन पहले से ही उपलब्ध हैं और ये पूरी तरह से कार्यरत हैं, जिन्हें अब वास्तुकला विभाग द्वारा भारतीय जन स्वास्थ्य मानकों (IPHS) 2022 के अनुरूप तैयार किए गए 187.60 वर्ग मीटर के मानक डिजाइनों के आधार पर पक्के और आधुनिक भवन मुहैया कराए जाएंगे।

इनके अलावा , नूह जिला के गांव साकरस में एक नए प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र के निर्माण की भी राज्य सरकार द्वारा स्वीकृति दी गई है। स्वास्थ्य मंत्री ने बताया कि प्रदेश सरकार वित्तीय वर्ष 2026-27 के दौरान नए स्वास्थ्य संस्थानों के निर्माण के लिए प्रतिबद्ध है और इसके तहत बजट में पर्याप्त प्रावधान भी किए गए हैं। इन सभी निर्माण कार्यों के पूरा होने से ग्रामीण अंचल के मरीजों को उनके घर के द्वार के पास ही उच्च स्तर की चिकित्सा सुविधाएं और स्वास्थ्य सेवाएं सहज रूप से उपलब्ध हो सकेंगी, जिससे राज्य के स्वास्थ्य ढांचे में ऐतिहासिक सुधार आएगा।

Disclaimer

All news on Encounter India are computer generated and provided by third party sources, so read and verify carefully. Encounter India will not be responsible for any issues.

AdvertisementPunjab Government

Related Articles

Hot this week

स्कूल जा रहे मां-बेटे की एक्टिवा को फोर्ड एंडेवर ने मारी टक्कर, दोनों घायल, देखें वीडियो

पंचकूलाः सेक्टर-20 में स्कूल जा रहे मां-बेटे की एक्टिवा...

Punjab News: 10 किलो हेरोइन सहित 4 आरोपी गिरफ्तार

अमृतसरः नशे के खिलाफ चलाई गई मुहिम के तहत...

फैंस को झटकाः Diljit Dosanjh के Concert को नहीं मिली अनुमति

लुधियानाः पंजाबी सिंगर और बॉलीवुड स्टार दिलजीत दोसांझ के...

तेज रफ्तार ट्रक का कहर, 4 वाहनों को मारी टक्कर, 6 घायल, देखें वीडियो

30 फीट तक कैंपर घसीटते ले गया ट्रक चालक ऊनाः...

राखी गढ़ी संग्रहालय का कार्य जल्द होगा पूरा- डॉ. अरविंद शर्मा

चंडीगढ़। हरियाणा के सहकारिता, पुरातत्व, पर्यटन एवं संग्रहालय मंत्री...

स्कूल जा रहे मां-बेटे की एक्टिवा को फोर्ड एंडेवर ने मारी टक्कर, दोनों घायल, देखें वीडियो

पंचकूलाः सेक्टर-20 में स्कूल जा रहे मां-बेटे की एक्टिवा को तेज रफ्तार फोर्ड एंडेवर कार ने टक्कर मार दी।...

Punjab News: 10 किलो हेरोइन सहित 4 आरोपी गिरफ्तार

अमृतसरः नशे के खिलाफ चलाई गई मुहिम के तहत पुलिस ने भारी मात्रा में हेरोइन बरामद की है। इस...

फैंस को झटकाः Diljit Dosanjh के Concert को नहीं मिली अनुमति

लुधियानाः पंजाबी सिंगर और बॉलीवुड स्टार दिलजीत दोसांझ के फैंस को बड़ा झटका लगा है। दरअसल, दिल्ली में 30...

तेज रफ्तार ट्रक का कहर, 4 वाहनों को मारी टक्कर, 6 घायल, देखें वीडियो

30 फीट तक कैंपर घसीटते ले गया ट्रक चालक ऊनाः हिमाचल प्रदेश के उपमंडल अंब के कुठियाड़ी में एक तेज...