AdvertisementPunjab Government
Haryana Govtसिंचाई से जुड़ी लंबित समस्याओं का करें प्राथमिकता आधार पर समाधान :...

सिंचाई से जुड़ी लंबित समस्याओं का करें प्राथमिकता आधार पर समाधान : श्रुति चौधरी

WhatsApp Group Join Now
WhatsApp Channel Join Now

चंडीगढ़। हरियाणा की सिंचाई एवं जल संसाधन मंत्री श्रुति चौधरी ने आज यहां चरखी दादरी और भिवानी जिलों में सिंचाई से जुड़ी समस्याओं, जारी परियोजनाओं तथा प्रस्तावित विकास कार्यों की व्यापक समीक्षा करते हुए अधिकारियों को लंबित मामलों का प्राथमिकता के आधार पर समाधान करने और विकास परियोजनाओं के क्रियान्वयन में तेजी लाने के निर्देश दिए। सिंचाई एवं जल संसाधन मंत्री ने एलडब्ल्यूएस एवं वाईडब्ल्यूएस सर्कल, भिवानी के अधिकारियों के साथ एक समीक्षा बैठक में वन संबंधी स्वीकृतियों, पानी की चोरी रोकने, भूमि की अलाइनमेंट (संरेखण) तथा अतिक्रमण से जुड़े मुद्दों पर विस्तार से चर्चा की।

उन्होंने कहा कि लंबित स्वीकृतियों और अन्य समस्याओं का शीघ्र समाधान किया जाए, ताकि विकास कार्यों में अनावश्यक देरी न हो और परियोजनाओं का क्रियान्वयन सुचारू रूप से सुनिश्चित किया जा सके। श्रुति चौधरी ने पिछले तीन वर्षों के दौरान किए गए बाढ़ सुरक्षा एवं रखरखाव कार्यों की प्रगति की भी समीक्षा की। उन्होंने इन कार्यों के संबंध में आवश्यक कार्रवाई करते हुए भविष्य के लिए बेहतर योजना तैयार करने पर जोर दिया, ताकि बाढ़ सुरक्षा से संबंधित कार्यों का समयबद्ध क्रियान्वयन हो और सिंचाई ढांचे का प्रभावी रखरखाव सुनिश्चित किया जा सके।

बैठक में लोहारू, भिवानी, तोशाम, बवानी खेड़ा और बाढड़ा विधानसभा क्षेत्रों में सिंचाई से संबंधित लंबित समस्याओं, चल रही परियोजनाओं तथा प्रस्तावित विकास कार्यों की भी विस्तार से समीक्षा की गई। सिंचाई मंत्री ने कहा कि सिंचाई व्यवस्था को मजबूत करना, जल संसाधनों का बेहतर प्रबंधन सुनिश्चित करना तथा किसानों को सिंचाई संबंधी समस्याओं से राहत दिलाना सरकार की प्राथमिकताओं में शामिल है। उन्होंने अधिकारियों को निर्देश दिए कि वे आपसी समन्वय के साथ कार्य करते हुए परियोजनाओं की नियमित निगरानी करें और जनहित से जुड़े कार्यों को प्राथमिकता दें।

Disclaimer

All news on Encounter India are computer generated and provided by third party sources, so read and verify carefully. Encounter India will not be responsible for any issues.

AdvertisementPunjab Government

Related Articles

Hot this week

स्कूल जा रहे मां-बेटे की एक्टिवा को फोर्ड एंडेवर ने मारी टक्कर, दोनों घायल, देखें वीडियो

पंचकूलाः सेक्टर-20 में स्कूल जा रहे मां-बेटे की एक्टिवा...

Punjab News: 10 किलो हेरोइन सहित 4 आरोपी गिरफ्तार

अमृतसरः नशे के खिलाफ चलाई गई मुहिम के तहत...

फैंस को झटकाः Diljit Dosanjh के Concert को नहीं मिली अनुमति

लुधियानाः पंजाबी सिंगर और बॉलीवुड स्टार दिलजीत दोसांझ के...

तेज रफ्तार ट्रक का कहर, 4 वाहनों को मारी टक्कर, 6 घायल, देखें वीडियो

30 फीट तक कैंपर घसीटते ले गया ट्रक चालक ऊनाः...

राखी गढ़ी संग्रहालय का कार्य जल्द होगा पूरा- डॉ. अरविंद शर्मा

चंडीगढ़। हरियाणा के सहकारिता, पुरातत्व, पर्यटन एवं संग्रहालय मंत्री...

स्कूल जा रहे मां-बेटे की एक्टिवा को फोर्ड एंडेवर ने मारी टक्कर, दोनों घायल, देखें वीडियो

पंचकूलाः सेक्टर-20 में स्कूल जा रहे मां-बेटे की एक्टिवा को तेज रफ्तार फोर्ड एंडेवर कार ने टक्कर मार दी।...

Punjab News: 10 किलो हेरोइन सहित 4 आरोपी गिरफ्तार

अमृतसरः नशे के खिलाफ चलाई गई मुहिम के तहत पुलिस ने भारी मात्रा में हेरोइन बरामद की है। इस...

फैंस को झटकाः Diljit Dosanjh के Concert को नहीं मिली अनुमति

लुधियानाः पंजाबी सिंगर और बॉलीवुड स्टार दिलजीत दोसांझ के फैंस को बड़ा झटका लगा है। दरअसल, दिल्ली में 30...

तेज रफ्तार ट्रक का कहर, 4 वाहनों को मारी टक्कर, 6 घायल, देखें वीडियो

30 फीट तक कैंपर घसीटते ले गया ट्रक चालक ऊनाः हिमाचल प्रदेश के उपमंडल अंब के कुठियाड़ी में एक तेज...