AdvertisementPunjab Government
Haryana Govtहरियाणा में HIV/AIDS पीड़ितों की देखभाल के लिए गैर-सरकारी संगठनों की ली...

हरियाणा में HIV/AIDS पीड़ितों की देखभाल के लिए गैर-सरकारी संगठनों की ली जाएगी सहायता

WhatsApp Group Join Now
WhatsApp Channel Join Now

चंडीगढ़। केंद्रीय स्वास्थ्य एवं परिवार कल्याण मंत्रालय के राष्ट्रीय एड्स नियंत्रण संगठन (NACO) के तहत कार्यरत हरियाणा राज्य एड्स नियंत्रण समिति (HSACS) द्वारा राज्य में ‘केयर सपोर्ट सर्विसेज’ के क्रियान्वयन हेतु पंजीकृत गैर-सरकारी संगठनों (NGOs) और कम्युनिटी बेस्ड ऑर्गेनाइजेशन (CBOs) की भी सहायता ली जाएगी। यह पहल डोमेस्टिक बजट ग्रांट के तहत राष्ट्रीय एड्स एवं एसटीडी नियंत्रण कार्यक्रम (NACP) के अंतर्गत समुदाय आधारित हस्तक्षेप के रूप में शुरू की जा रही है, जिसका मुख्य उद्देश्य एचआईवी से पीड़ित व्यक्तियों (PLHIV) को आउटरीच सेवाएं और उपचार निरंतरता सहायता प्रदान करना है।

एक सरकारी प्रवक्ता ने बताया कि यह योजना राज्य के दो प्रमुख क्लस्टरों में लागू की जाएगी, जिसमें फरीदाबाद क्लस्टर (फरीदाबाद, महेंद्रगढ़, गुरुग्राम, नूह, रेवाड़ी और पलवल जिले) तथा कुरुक्षेत्र क्लस्टर (कुरुक्षेत्र, पंचकूला, अंबाला, यमुनानगर, करनाल, कैथल और सोनीपत जिले) शामिल हैं। चयन के बाद संबंधित संस्थाओं को उपचार में व्यवधान वाले मरीजों की ट्रैकिंग, नए पाए गए मरीजों को पहले वायरल लोड टेस्ट तक ट्रैकिंग व आउटरीच सेवाएं, देय वायरल लोड परीक्षणों की ट्रैकिंग, उच्च वायरल लोड वाले मरीजों की काउंसलिंग, एचआईवी सकारात्मक गर्भवती महिलाओं व उनसे जन्मे शिशुओं की देखरेख तथा पात्र मरीजों को सामाजिक सुरक्षा योजनाओं से जोड़ने जैसी महत्वपूर्ण जिम्मेदारियों का निष्पादन करना होगा।

प्रवक्ता ने बताया कि उक्त कार्य के लिए एनजीओ/सीबीओ से आवेदन आमंत्रित किये गए हैं। इच्छुक और पात्र संस्थाएं अपना आवेदन सभी आवश्यक स्व-सत्यापित दस्तावेजों (PDF प्रारूप) के साथ हार्ड कॉपी और सॉफ्ट कॉपी के रूप में ई-मेल haryanasacs@gmail.com तथा pd-aids.dhs@hry.gov.in पर 20 नवंबर 2026 की शाम 5:00 बजे तक जमा करा सकती हैं। आवेदन के लिए पात्रता मानदंड, दिशा-निर्देश और लेटर ऑफ इंटेंट का प्रारूप आधिकारिक वेबसाइटों haryanahealth.gov.in तथा haryanasacs.in पर उपलब्ध है।

Disclaimer

All news on Encounter India are computer generated and provided by third party sources, so read and verify carefully. Encounter India will not be responsible for any issues.

AdvertisementPunjab Government

Related Articles

Hot this week

CNG Pump पर मैनेजर और कार चालक में हुई हाथापाई, जमकर चले लात-घूंसे, देखें वीडियो

हापुड़ः थाना गढ़मुक्तेश्वर क्षेत्र के दिल्ली-लखनऊ हाईवे पर गांव...

Diljit Dosanjh के फैंस को बड़ा झटका

नई दिल्ली। 30 अक्टूबर को दिल्ली के जवाहरलाल नेहरू...

दूल्हे को दूध में दी नशीली गोली, लाखों के गहने और नगदी लेकर दुल्हन फरार, देखें वीडियो

सुबह आंख खुली तो दहाड़े मारकर चिल्लाया दूल्हा अमरोहाः यूपी...

Punjab News: वीडियो बनाकर कपल्स को करते थे ब्लैकमेल, ASI समेत 2 गिरफ्तार, देखें वीडियो

मोबाइल से 90 वीडियो बरामद, आरोप मांगे 20 हजार पटियालाः...

100 करोड़ रुपये की लागत वाली परियोजना के तहत 957 आंगनवाड़ी केंद्रों का निर्माण पूरा

चंडीगढ़। बच्चों के उज्ज्वल भविष्य और महिलाओं के कल्याण...

CNG Pump पर मैनेजर और कार चालक में हुई हाथापाई, जमकर चले लात-घूंसे, देखें वीडियो

हापुड़ः थाना गढ़मुक्तेश्वर क्षेत्र के दिल्ली-लखनऊ हाईवे पर गांव सरूरपुर के पास सीएनजी सिलेंडर का हाइड्रो टेस्ट सर्टिफिकेट मांगने...

Diljit Dosanjh के फैंस को बड़ा झटका

नई दिल्ली। 30 अक्टूबर को दिल्ली के जवाहरलाल नेहरू स्टेडियम में होने वाले गायक दिलजीत दोसांझ के कॉन्सर्ट को...

दूल्हे को दूध में दी नशीली गोली, लाखों के गहने और नगदी लेकर दुल्हन फरार, देखें वीडियो

सुबह आंख खुली तो दहाड़े मारकर चिल्लाया दूल्हा अमरोहाः यूपी के अमरोहा में हसनपुर के गंगा चोली गांव से सनसनीखेज...

Punjab News: वीडियो बनाकर कपल्स को करते थे ब्लैकमेल, ASI समेत 2 गिरफ्तार, देखें वीडियो

मोबाइल से 90 वीडियो बरामद, आरोप मांगे 20 हजार पटियालाः जिले में सुनसान सड़कों पर कार में बैठे अलग-अलग कपल्स...