AdvertisementPunjab Government
LudhianaPunjab News: 2 पक्षों की लड़ाई छुड़वाना पड़ा महंगा, चाकू से किया...

Punjab News: 2 पक्षों की लड़ाई छुड़वाना पड़ा महंगा, चाकू से किया वार, गंभीर घायल, देखें वीडियो

WhatsApp Group Join Now
WhatsApp Channel Join Now

लुधियानाः जिले के सतलुज पुल पर दुर्गा विसर्जन के दौरान दो पक्षों का विवाद हो गया। इस दौरान ऑटो चालक ने बीच-बचाव किया। मिली जानकारी के अनुसार दोनों पक्षों में 2 से 3 बार झगड़ा हुआ और ऑटो चालक द्वारा बीच-बचाव करके मामले को खत्म करवा दिया गया। लेकिन इस घटना में ऑटो चालक को छुड़वाना महंगा पड़ गया। बताया जा रहा है कि एक पक्ष ने ऑटो चालक को चुरपुर रोड पर रोक लिया और उसके पेट में चाकू से हमला कर दिया। घटना के बाद दोषी मौके से फरार हो गए। वहीं घायल ऑटो चालक को उपचार के लिए अस्पताल में भर्ती करवाया गया।

घायल ऑटो चालक की पहचान जतिंदर सिंह के रूप में हुई है। घटना की सूचना लोगों द्वारा पुलिस को दे दी गई है। मौके पर जगतपुरी चौकी की पुलिस मामले की जांच में जुट गई है। मामले की जानकारी देते हुए हैबोवाल के जतिंदर सिंह ने बताया कि वह विसर्जन पूजा पर सवारियों को लेकर जा रहा था। इस दौरान रास्ते में कुछ लोग उन पर हमला करने लगे। जिसके बाद उसके द्वारा बीच-बचाव किया गया। दोनों की लड़ाई छुड़वाना उसे महंगा पड़ गया। जतिंदर ने कहाकि उसका किसी के साथ कोई विवाद नहीं है। ऐसे में घोड़े वाले गुरुद्वारा साहिब के पास उसे रोककर चाकू से हमला कर दिया गया।

वहीं व्यक्ति ने कहाकि वह विसर्जन के लिए जा रहा था। जिसके बाद दूसरे पक्ष द्वारा उसके साथ व्यक्ति द्वारा विवाद किया गया। वह अपने साथी कृष्णा के साथ बाइक पर जा रहा था। इस दौरान उसे जतिंदर का फोन आया कि उस पर चाकू से हमला कर दिया गया। पहले उसे लगा कि वह मजाक कर रहा है। व्यक्ति ने कहाकि कालिया ने शिवा, सुनील और सन्नी सहित साथियों के साथ मिलकर जतिंदर पर चाकू से हमला कर दिया। वहीं पुलिस का कहना है कि मामले की जांच की जा रही है। पुलिस ने पहले पीड़ित को उपचार के लिए अस्पताल भेज दिया, उसके बाद बनती कार्रवाई की जाएगी।

Disclaimer

All news on Encounter India are computer generated and provided by third party sources, so read and verify carefully. Encounter India will not be responsible for any issues.

AdvertisementPunjab Government

Related Articles

Hot this week

Punjab News: ढाबे पर चली गोली, एक की मौत, देखें वीडियो

मोगाः जिले के गांव जलालाबाद में एक ढाबे पर...

CJP नेता सौरव दास और आशुतोष रांका को मिली जमानत, हाई कोर्ट ने लगाई थी फटकार

नई दिल्ली: कॉकरोच जनता पार्टी (CJP) के नेता सौरव...

Punjab News: ढाबे पर चली गोली, एक की मौत, देखें वीडियो

मोगाः जिले के गांव जलालाबाद में एक ढाबे पर गोली चलने की घटना सामने आई है। जहां, इस हादसे...

Punjab News: महिलाओं पर आपत्तिजनक टिप्पणी मामले में महिला आयोग ने SAD नेता मलूका को किया तलब, देखेें वीडियो

चंडीगढ़: पंजाब के पूर्व मंत्री और शिरोमणि अकाली दल (SAD) के वरिष्ठ नेता सिकंदर सिंह मलूका महिलाओं पर आपत्तिजनक...

CJP नेता सौरव दास और आशुतोष रांका को मिली जमानत, हाई कोर्ट ने लगाई थी फटकार

नई दिल्ली: कॉकरोच जनता पार्टी (CJP) के नेता सौरव दास और आशुतोष रांका को बुधवार को मंदिर मार्ग स्थित...

Haryana News: अवैध कब्जे मामले में मंत्री पंवार सख्त, जेई और एमई को कारण बताओ नोटिस जारी करने के निर्देश, देखें वीडियो

पंचकूलाः हरियाणा के विकास एवं पंचायत मंत्री कृष्ण लाल पंवार ने आज लोक निर्माण विभाग के विश्राम गृह में...