AdvertisementPunjab Government
LudhianaPunjab News: दुकान के बाहर कार खड़ी करने को लेकर हुई झड़प,...

Punjab News: दुकान के बाहर कार खड़ी करने को लेकर हुई झड़प, तोड़े शीशे, देखें वीडियो

WhatsApp Group Join Now
WhatsApp Channel Join Now

लुधियानाः जिले के न्यू माधोपुरी में दुकान के बाहर कार खड़ी करने को लेकर दुकानदार और कार मालिक के बीच झड़प हो गई। इस दौरान विवाद इतना बढ़ गया कि कार के शीशे तोड़ दिए गए। वहीं घटना की सूचना लोगों द्वारा पुलिस को दी गई। मौके पर पहुंची पुलिस मामले की जांच में जुट गई। संचित ने कहाकि उनकी माधोपुरी में दुकान है। संचित के अनुसार सुबह से दुकान के बाहर कार खड़ी थी। इस दौरान कार चालक को 5 से 6 बार गाड़ी साइड करने के लिए कहा गया। पीड़ित के अनुसार दुकान खोलने को लेकर वह मजबूर थे। जिसके बाद 11 बजे कार चालक ने पिता को धक्का मार दिया।

घटना वहां लगे सीसीटीवी कैमरे में कैद हो गई। पीड़ित परिवार ने कहा कि सीसीटीवी के अनुसार कार चालक ने बाउंसर घटना स्थल पर बुलाए और हंगामा शुरू कर दिया। सीसीटीवी फुटेज में देखा जा सकता है कि नौजवान ने पहले दुकानदार को धक्का दिया। जिसके बाद दोनों में हाथापाई हो गई। इस दौरान नौजवान ने कार से बेसबैट निकाला और उसके सिर पर हमला कर दिया।

आरोप है कि कार चालक ने पिता पर बेसबैट से हमला कर दिया और पिस्तौल निकालकर दिखाकर डराने लग गया। जिसके बाद घटना को अंजाम देने बाद मौके से फरार हो गए। पीड़ित दुकानदार द्वारा इंसाफ की मांग की गई। घटना स्थल पर पीड़ित परिवार द्वारा बेसबैट बरामद कर लिया गया। वहीं पीड़ित दुकानदार वरुण के भाई दीपक कुमार ने कहा कि व्यक्ति दुकान के बाहर गाड़ी खड़ी करके चला गया। इस दौरान दुकानदार द्वारा गाड़ी साइड पर करने के लिए व्यक्ति से अपील की गई। जिसके बाद कार चालक ने बेसबैट से भाई के सिर पर हमला कर दिया और पिस्तौल निकालकर डराने लग गया।

घटना को अंजाम देने के बाद कार चालक मौके से फरार हो गया। भाई को उपचार के लिए अस्पताल में भर्ती करवाया गया और उसके सिर पर गंभीर चोटे आई है, जहां अस्पताल में भाई के सिर पर टांके लगे है। आरोप है कि बॉडी बिल्डर को कार चालक द्वारा बुलाया गया था। वहीं पुलिस ने कहा कि कार पार्किंग को लेकर पड़ोसियों में विवाद हो गया। जहां गाड़ी की तोड़फोड़ की गई। उन्होंने कहा कि सूचना मिली थी कि गाड़ी साइड पर करने को लेकर विवाद हुआ था। ऐसे में दोनों पक्षों के बयान दर्ज करके बनती कार्रवाई की जा रही है।

Disclaimer

All news on Encounter India are computer generated and provided by third party sources, so read and verify carefully. Encounter India will not be responsible for any issues.

AdvertisementPunjab Government

Related Articles

Hot this week

Punjab News: ढाबे पर चली गोली, एक की मौत, देखें वीडियो

मोगाः जिले के गांव जलालाबाद में एक ढाबे पर...

CJP नेता सौरव दास और आशुतोष रांका को मिली जमानत, हाई कोर्ट ने लगाई थी फटकार

नई दिल्ली: कॉकरोच जनता पार्टी (CJP) के नेता सौरव...

Punjab News: ढाबे पर चली गोली, एक की मौत, देखें वीडियो

मोगाः जिले के गांव जलालाबाद में एक ढाबे पर गोली चलने की घटना सामने आई है। जहां, इस हादसे...

Punjab News: महिलाओं पर आपत्तिजनक टिप्पणी मामले में महिला आयोग ने SAD नेता मलूका को किया तलब, देखेें वीडियो

चंडीगढ़: पंजाब के पूर्व मंत्री और शिरोमणि अकाली दल (SAD) के वरिष्ठ नेता सिकंदर सिंह मलूका महिलाओं पर आपत्तिजनक...

CJP नेता सौरव दास और आशुतोष रांका को मिली जमानत, हाई कोर्ट ने लगाई थी फटकार

नई दिल्ली: कॉकरोच जनता पार्टी (CJP) के नेता सौरव दास और आशुतोष रांका को बुधवार को मंदिर मार्ग स्थित...

Haryana News: अवैध कब्जे मामले में मंत्री पंवार सख्त, जेई और एमई को कारण बताओ नोटिस जारी करने के निर्देश, देखें वीडियो

पंचकूलाः हरियाणा के विकास एवं पंचायत मंत्री कृष्ण लाल पंवार ने आज लोक निर्माण विभाग के विश्राम गृह में...